ओम प्रकाश तिवारी का रिपोर्ताज - अपनी अपनी श्रद्धा

SHARE:

रिपोर्ताज अपनी-अपनी श्रद्धा - ओम प्रकाश तिवारी हम एक किलोमीटर की भी चढ़ाई नहीं चढ़े होंगे कि सुस्ताने के लिए स्थान तलाशने लगे। यही न...

रिपोर्ताज

अपनी-अपनी श्रद्धा

- ओम प्रकाश तिवारी

हम एक किलोमीटर की भी चढ़ाई नहीं चढ़े होंगे कि सुस्ताने के लिए स्थान तलाशने लगे। यही नहीं हमारी टोली के लगभग सभी सदस्य आगे-पीछे हो गए थे। हां, बच्चों की बात अलहदा थी। वह पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे। उनके उत्साह में मुझे आस्था-श्रद्धा का भाव रंच मात्र भी नहीं नजर आ रहा था। शायद वह परिवर्तन से उत्साहित थे। जिज्ञासा के कारण रोमांचित थे। उनके सामने एक नई दुनिया थी, जिसकी विसंगतियों से वह अनजान थे। उनकी कोशिश यही थी कि इस यात्रा के हर पल को आंखों में समेट लिया जाए।

बच्चे यह जानते थे कि वह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। जिनका मंदिर पहाड़ की ऊंचाई पर है। लेकिन वह माता का दर्शन क्यों करना चाहते हैं, यह शायद नहीं जानते थे।

मेरा बड़ा बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। जब उसकी पाँचवी कक्षा की परीक्षा आरंभ हुई थी तो पहले दिन वह स्नान करने के बाद अगरबत्ती जलाकर पूजा करने लगा। उसे ऐसा करते देख मुझे आश्चर्य हुआ। मैं कभी घर में क्या मंदिर जाकर पूजा-पाठ नहीं करता। उसकी मम्मी जरूर धार्मिक हैं, लेकिन मेरी उदासीनता धीरे-धीरे उन पर भी प्रभावी हो गई है। गहरी आस्तिकता के बावजूद अब वह भी कभी-कभार ही पूजा-पाठ करती हैं। ऐसे में बेटे द्वारा पूजा करना चौंकाया। लेकिन मैंने उसे तत्काल टोका नहीं। उसकी पूजा खत्म होने के बाद मैंने उससे पूछा कि बेटा आज तुमने पूजा क्यों की?

- आज मेरा पेपर है। उसने सरलता से जवाब दिया। उसके जवाब से लगा जैसे वह कहना चाहता हो कि आपको तो पता होना चाहिए डैडी।

- मालूम है, लेकिन पेपर का पूजा से क्या संबंध?

वह सकुचा गया और चुप हो गया। जब मैंने फिर पूछा तो जवाब दिया कि ताकि पेपर बढ़िया हो और मैं अच्छे नंबर से पास हो जाऊं।

- यह सच नहीं है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता बेटा। पेपर बढ़िया तभी होगा जब आप मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई किये होंगे। यदि आपकी तैयारी बढ़िया होगी तो पेपर तो अच्छा होगा ही और तभी ईश्वर भी आपकी मदद करेंगे। अन्यथा सब बेकार। पूजा-पाठ पर ध्यान देने से बेहतर है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। मैंने उसे समझाने की कोशिश की।

बेटे ने अगले दिन पूजा नहीं की।

वह पास हो गया। वह भी अच्छे नंबरों से।

इस यात्रा में मेरे साथ यह बेटा भी था। उससे छोटा बेटा, उसकी मम्मी और मेरी मां। साथ में एक मित्र और उनका परिवार।

यह यात्रा मेरी मां की वजह से हो रही थी। वह गांव से मेरे पास आईं थीं। उनकी अभिलाषा थी कि वह माता वैष्णो देवी का दर्शन करें। उन्होंने सुन रखा था कि माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के बाद इनसान की मुराद पूरी हो जाती है। गांव (सुल्तानपुर) से जालंधर के लिए (मेरे पास) चलते समय ही उन्होंने तय कर लिया था कि माता का दर्शन जरूर करेंगी। लिहाजा जब उन्होंने इच्छा व्यक्त की तो मैं इनकार नहीं कर पाया। दरअसल घूमने से जो अनुभव होता है, उससे मैं वंचित भी नहीं रहना चाहता था। मेरे लिए यह अच्छा मौका था। पैसे की क़िल्लतों की वजह से घर से बाहर निकलना कहां हो पाता है?

हम सुस्ताने के लिए एक जगह बैठ गए। मेरे बगल में एक आदमी भी बैठा था। उसके गोद में एक बच्चा था। उसे देखकर मैं चौंका। बच्चे के कपड़े और रंग देखकर नहीं लग रहा था कि वह उसका बच्चा होगा। लेकिन वह आदमी उस बच्चे से बड़े प्यार से बातें कर रहा था। बिस्कुट खिला रहा था। पानी पिला रहा था। मैं उसकी यह क्रिया देखते हुए सोच रहा था कि इसने किसी का बच्चा चुरा लिया है। लेकिन उसकी बेफिक्री ने मेरे दिमाग से इस सोच को उड़ा दिया।

वह पिट्ठू था। पिट्ठू मतलब, यात्रियों के बच्चों को ढोने वाला मजदूर। चूंकि मैं पहली बार माता के दर्शन के लिए यात्रा पर था और विस्तृत जानकारी लेकर नहीं आया था, इसलिए मैं उसे समझ नहीं पा रहा था। लेकिन मेरे दिमाग में यह बात आ गई कि वह पैसे के लिए किसी के बच्चे को ढो रहा है...।

निर्गुणी ठीक ही कहते हैं कि यह दुनिया माया है। माया-मोह के च कर में आदमी परमात्मा से दूर हो जाता है। आस्था के बीच दुनियादारी और बच्चे...।

यह विचार आते ही मेरे दिमाग में यह भी विचार आया कि माता क्या आप इस गरीब की दशा से अनभिज्ञ हैं? यदि आपका दर्शन करने मात्र से ही आपके दर्शनार्थियों का दुख और संकट दूर हो जाते हैं तो आपके चरणों में पड़े हुए आपके दर्शनार्थियों की सेवा करने वाले आपके भक्तों का कष्ट क्यों दूर नहीं होता? मेरे मन में यह सवाल इसलिए उठा क्योंकि यहां आने वाला प्रत्येक आदमी माता से कुछ न कुछ मांगने ही आता है। लोगों की धारणा भी है कि माता जी से जो माँगों मिल जाता है। तो क्या यह स्थानीय लोग मां से कुछ मांगते ही नहीं?

'दर्शनार्थियों` शब्द इसलिए इस्तेमाल किया क्योंकि यहां आने वाले अधिकतर लोग मुझे 'दर्शनार्थी` या फिर 'पर्यटक` ही नजर आए। मेरा मानना है कि भक्त को भगवान या देवी के दर्शन के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। भगवान यदि हैं तो वह अपने भ त के आसपास ही रहते हैं। मुझे लगता है कि भगवान 'दर्शनार्थियों` से नहीं, 'भक्तों` से हैं। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भ त हैं तो भगवान हैं...। मेरे मन में यह विचार आया तो यह भी आया कि इसका मतलब दर्शनार्थी हैं तो पहाड़ के लोगों की आय है...उनके पास रोजगार है...। शायद यही कारण है कि हिंदुओं के कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पहाड़ों पर हैं...। प्रकृति की गोद में...। पहाड़ जो मैदान के निवासियों को आकर्षित और रोमांचित करता है। पहाड़ जो पहाड़ पर रहने वालों के जीवन को कठिन और संघर्ष पूर्ण बनाता है...और कई मायनों में जीना मुश्किल भी कर देता है।

बच्चे के माता-पिता आ गए तो वह (पिट्ठू) बच्चे को कंधे पर बैठाकर चलने लगा। मेरी निगाह उसके पैरों पर पड़ी। प्लास्टिक का घिसा हुआ जूता पहनकर वह पैर घसीटते हुए चल रहा था...। उसका पायजामा गंदा और फटा हुआ था...। लबादे जैसा लिबास जो वह पहने हुए था वह भी गंदा और फटा था, जिसमें जगह-जगह पैबंद लगे थे...। उस समय उसके शरीर पर उस लबादे का औचित्य मेरी समझ में नहीं आया। लेकिन जब माता के भवन पहुंचा और रात हो गई और ठंड लगने लगी तो मुझे ख्याल आया कि वह पिट्ठू दिन में भी गर्म लबादा क्यों पहने हुए था...।

हम बातचीत करते हुए फिर आगे बढ़ने लगे। इसी बीच टट्टुओं का एक रेला आया और हमें ध का देते हुए आगे निकल गया। घोड़ों-घोड़ियों पर सैलानी बैठे थे और उनकी पूछ पकड़े उनके मालिक दौड़ रहे थे...। मुझे अवधी की कहावत याद आई-ठाकुर भूईं, कुकुर पुरौठे। (मालिक पैदल कुत्ता घोड़े पर) यह सोचकर मैं मन ही मन मुस्कराया। लेकिन यहां संबंध आर्थिक था। एक के पास पैसा था। वह माता का दर्शन करना चाहता था, लेकिन पहाड़ पर चढ़ाई के कष्टों से बचना चाहता था। दूसरे को पैसा चाहिए था। वह माता के दर्शनार्थियों से पैसा कमाकर अपनी जीविका चलाना चाहता था। मां वैष्णो में दोनों की आस्था बराबर थी। एक जो है उससे ज्यादा चाहता है तो दूसरा रोजगार चलता रहे कि कामना से परिपूर्ण है...।

मुझे याद आया माता वैष्णो देवी आने वाले यात्री कहते हैं कि १४-१५ किलोमीटर की चढ़ाई और उतराई आदमी माता की कृपा से ही कर पाता है। तो क्या घोड़े से चढ़ाई करने वालों और नीचे उतरने वालों पर माता की कृपा नहीं होती....या इन्हें माता की कृपा चाहिए ही नहीं.... जबकि माता की कृपा के यही सबसे ज्यादा आकांक्षी होते हैं...।

कहते हैं कि यदि भ त अपने आपको कष्ट देता है तो मां उसकी जल्दी सुनती हैं। लेकिन जो पहले ही कष्ट में हो वह क्या करे...? मेरी आंखों के सामने थोड़ी देर पहले देखा दृश्य तैर गया। एक आदमी सांप की तरह लेटकर चढ़ाई कर रहा था...। उसकी मदद दो आदमी कर रहे थे। एक आदमी दो पैर होते हुए भी एक पैर से चढ़ाई कर रहा था...। दूसरेपैर को मोड़कर बांध लिया था और लंगड़ा हो गया था...। एक घुटनों के बल चल रहा था...। पूछने पर पता चला कि इन्होंने मान्यता मानी थी। वह पूरी हो गई तो मां का दर्शन करने जा रहे हैं...।

अपनी-अपनी श्रद्धा....। मैंने सोचा और उनकी आस्था को नमन किया...।

चार पांच लोगों की टोली, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, गाते हुए चली जा रही थी। उनके पीछे एक टोली माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। 'प्रेम से बोलो, जयमाता दी। जोर से बोलो, जयमाता दी। सारे बोलो, जयमाता दी। मिलकर बोलो, जयमाता दी।`

थोड़ी दूरी पर एक ढोल वाला कोई भक्ति धुन बजा रहा था। एक जगह लिखा था 'भीख मांगना मना है।` ढोल वाला इस आशा में ही ढोल बजा रहा था कि माता के दर्शनार्थी उसे कुछ देंगे...। भीख का परिष्कृत रूप...। पूरे रास्ते ऐसे ढोल बजाने वाले मिलते रहे...।

किसी ने बताया कि टट्टू वाले दिन में चार-पांच बार माता के भवन तक जाते हैं और नीचे आते हैं। मुझे आश्चर्य हुआ, क्योंकि हम लोगों से तो एक बार ही नहीं चढ़ा जा रहा था। हर बीस-तीस मिनट बाद ब्रेक ले रहे थे। बेशक यह कमर्शियल नहीं था, लेकिन शरीर को ऊर्जावान और तरोताजा बनाने के लिए जरूरी था।

मैंने अपनी मां से पूछा कि घोड़े की सवारी करोगी? उन्होंने इनकार कर दिया। मैंने फिर पूछा कि चढ़ाई चढ़ लोगी? उन्होंने तत्काल उत्तर दिया कि सब माता जी निभाएंगी। मैं आश्वस्त हुआ। इसलिए नहीं कि मां ने इनकार कर दिया, बल्कि इसलिए कि जिस श्रद्धा के साथ उन्होंने इनकार किया, वह उन्हें 'भ त` की श्रेणी में ले जाता था...। धार्मिक एंगल से और मनोवैज्ञानिक दृष्टि से माता के प्रति उनकी श्रद्धा और आस्था मानसिक तौर पर उन्हें मजबूत बनाती थी...। माता के प्रति उनका अनुराग उनके रास्ते को सरल बना रहा था। पिठ्ठुओं और टट्टू वालों की तरह...।

यात्रा से दो दिन पहले मां बीमार हो गईं थीं तो मैं चिंतित हो गया था। यदि ठीक नहीं हुईं तो यात्रा पर कैसे जाएंगी? मैंने अपनी आशंका उनसे जाहिर की तो उन्होंने कहा कि माता को बुलाना होगा तो ठीक करेंगी...।

'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है` कहता हुआ एक जत्था मेरे सामने से निकल गया...।

लगभग आधी चढ़ाई चढ़ने के बाद हम एक जगह रुके तो एक छोटा पहाड़ हमारे नीचे आ गया था...। उसकी चोटी पर बना मंदिर साफ दिख रहा था। बच्चे यह दृश्य देखकर उत्साहित और रोमांचित थे...। कहावत याद आई 'अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।` यहां पहाड़ आदमी के नीचे था...। वह पहाड़ जो नीचे से देखने पर काफी ऊंचा लगता था अब ऊंचे से देखने पर कितना नीचा लग रहा था...। हमारी निगाह पहाड़ के बीच बनी घाटी पर गई तो वहां दो-तीन घर नजर आए और सीढ़ीदार खेत। घर से बाहर एक महिला नजर आई। लेकिन हम इतनी ऊंचाई पर थे कि वह बहुत छोटी दिखी। वहां से कटरा शहर भी दिख रहा था। कटरा से ही माता के दर्शन के लिए चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। मैंने शहर को देखा और सोचा 'यदि माता का मंदिर यहां नहीं होता तो क्या यह शहर होता?` जवाब न में आया।

हम फिर चढ़ाई चढ़ने लगे। मैं सोचता जा रहा था। माता का भवन इतनी ऊंचाई पर क्यों? अब तो माता के भवन तक जाने के लिए बढ़िया रास्ता बनाया गया है। टट्टू भी चलते हैं। पिट्ठू भी हैं। आटोरिक्शा भी चलाने की योजना है, जो कि प्रायोगिक तौर पर शुरू भी हो गया है। कटरा से सांझीछत तक हेलिकॉप्टर की भी सुविधा है। लेकिन पहला यात्री मां तक कैसे पहुंचा होगा? कितने दिनों में पहुंचा होगा? यहां पहुंचने की उसे जरूरत ही क्या थी? कहानी है कि मां ने उसे दर्शन दिया था। अपना स्थान और रास्ता भी बताया था। बताते हैं कि बहुत समय तक उसी व्यक्ति का मंदिर पर कब्जा रहा। उसी ने माता की महिमा को लोगों तक पहुंचाया। धीरे-धीरे प्रसिद्धि फैली और देश-दुनिया से श्रद्धालु आने लगे...।

और मंदिर आमदनी का जरिया बन गया...। क्या यही चाहता था माता का वह पहला पुजारी? वह पुजारी आर्थिक संकट में रहा होगा। इसलिए यह उक्ति निकाली। यह भी हो सकता है कि वह जंगली जानवरों से परेशान रहा हो? सोचा इस तरह माता का सहारा मिल जाएगा और उनकी महिमा के च कर में लोग आएंगे तो यह जंगल गुलजार हो जाएगा। जाहिर है आदमियों की आवाजाही से जंगली जानवर भाग गए होंगे। मंदिर होने की वजह से ही यहां बहुत तरह के रोजगार पैदा हो गए...।

हम लोग माता के भवन पहुंचे तो शाम हो गई थी। पूछने पर पता चला कि माता के दर्शन के लिए मंदिर आठ बजे खुलेगा। उस समय छह बज रहे थे। लोग लाइन में लग कर बैठते जा रहे थे। ऊंचाई पर चढ़ने की थकान आस्था बनकर उनके चेहरे पर तैर रही थी...। मां के दर्शन की अभिलाषा और बैठने से आराम की संतुष्टि उन्हें श्रद्धालु से भ त बना रही थी...। ऐसा मुझे लगा।

माता के भवन की पूरी सुरक्षा व्यवस्था सीआरपीएफ के हवाले है। मैंने पहले ही एक सीआरपीएफ जवान का परिचय खोज लिया था। सीधा उसी के पास पहुंचा। उसके आफिस में पूछने पर पता चला कि वह ड्यूटी पर हैं। उनकी ड्यूटी आठ बजे खत्म होगी। तब तक हम लोग नहाने-धोने का कार्य करने लगे। ठीक आठ बजे हम लोग सीआरपीएफ के जवान राममिलन यादव, जो कि हमारे जिले के थे, के पास फिर गए। वह ड्यूटी से अभी नहीं आए थे। हम लोग सीआरपीएफ के मेहमान हाल में बैठ गए। ठंड बढ़ गई थी और थकान परेशान कर रही थी...। बच्चे तो लेट कर सो गए।

साढ़े आठ बजे राममिलन आए। नौ बजे उन्होंने वीवीआईपी दरवाजे से हम लोगों को माता के दर्शन लिए मंदिर में प्रवेश करवा दिया...। पंद्रह मिनट में ही हम माता के दर्शन करके बाहर आ गए...। यदि राममिलन न मिले होते तो हम लोगों को माता का दर्शन सुबह चार बजे ही मिल पाता...। राममिलन की कृपा से हम ग्यारह बजे लंगर छक कर कंबल ओ़ढ़कर सीआरपीएफ के आरामखाने में आराम से सो गए...।

सुबह छह बजे उठकर फ्रेश होने के बाद हम लोगों ने भैरो मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू की।

रात में मिले आराम के कारण शरीर में ताजगी आ गई थी। मां, जो रात भर घुटनों में जोड़ों के दर्द के कारण परेशान थीं, वह भी चढ़ाई के लिए तैयार हो गईं। यही नहीं उन्हीं की वजह से हम भैरो मंदिर जाने को तैयार भी हुए। मेरे मित्र तो कह रहे थे कि यहीं से वापस हो लेते हैं। मां का कहना था कि माता के दर्शन के बाद भैरो बाबा का दर्शन जरूरी है, नहीं तो दर्शन फलीभूत नहीं होगा। मेरी भी इच्छा थी कि जब यहां तक आ ही गए हैं तो आगे भी चलकर देख ही लिया जाए। भैरो मंदिर इस पहाड़ की चोटी पर है। मैं शिखर पर होने के आनंद की अनुभूति करना चाहता था...।

भैरो मंदिर से कश्मीर घाटी के पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर फैली बर्फ की सफेद चादर साफ दिख रही थी...। बच्चे यह देखकर खुश थे। रोमांचित थे। मेरी निगाह साथ चल रहे पिट्ठू पर पड़ी। उसका चेहरा सपाट था...। आंखें स्वप्नविहीन लगीं। उसने एक बार भी उन पहाड़ों की तरफ नहीं देखा...।

भैरो बाबा की प्रतिमा को मैं नहीं देख पाया। कारण जैसे ही मंदिर के दरवाजे पर पहुंचा जवान ने पीठ पर थपकी दी और आगे बढ़ने को कहा। मैंने सिर झुकाया तो आंख बंद हो गई... भैरो बाबा कैसे हैं यह देख नहीं पाया। सीआरपीएफ के जवानों की मुस्तैदी से अधिकतर श्रद्धालुओं के साथ ऐसा ही होता है। जवान भी क्या करें। यदि प्रत्येक श्रद्धालु को पांच मिनट का समय देंगे तो भीड़ खत्म ही नहीं होगी। अफरातफरी मच जाएगी अलग से। वैसे भी यहां पहुंचने के बाद लोग जल्दी से जल्दी नीचे पहुंचना चाहते हैं।

मैंने मां को बताया कि मैं भैरोबाबा को नहीं देख पाया तो उन्हें बहुत दुख हुआ। जबकि मैंने गंभीरता से नहीं लिया।

पहाड़ से उतरते समय नीचे खाई की तरफ देखने से मुझे बहुत डर लगता था। इस कारण मैं नीचे नहीं देखता था। देखता तो दूरी बनाए रखता। मुझे लगता था कि खाई में झांकने से मैं उसमें गिर पड़ूंगा। इस डर के कारण मेरे मन में यह विचार आया कि कहीं माता के प्रति मेरी अनास्था के कारण तो ऐसा नहीं हो रहा है...? फिर ध्यान आया कि ऊंचाई से नीचे देखने पर मुझे हमेशा ही डर लगता रहा है। मुझे याद आया कि गांव में नहर पार करने के लिए दो बांस रखकर रास्ता बनाया गया था। उस पर चलकर नहर पार करना मेरे लिए हमेशा ही मुश्किल रहा। यही नहीं मुझे सपने में अ सर ऐसा पुल पार करना होता है जो संकरा है। उस पुल पर चलते हुए मुझे डर लगता है। यही लगता है कि मैं कभी भी नदी में गिर पड़ूंगा...। मैंने इसे मनोवैज्ञानिक डर माना।

पहाड़ से नीचे आते-आते मां की तबीयत खराब हो गई। हम जल्दी से होटल पहुंचे। वहां उनकी दवा रखी थी। उन्हें दवा खिलाई गई। मां को आराम होने के बाद हम जम्मू के लिए चल पड़े।

कटरा से हमारी बस चली तो शाम हो गई थी। थोड़ी दूर आने के बाद अंधेरा हो गया। बस जम्मू की तरफ भागी जा रही थी कि बेटे ने कहा कि डैडी बाहर देखो।

मैंने बाहर देखा तो माता के भवन को जाने वाला रास्ता बिजली की रोशनी से जगमगा रहा था। लग रहा था जैसे आसमान में कई तारे चमक रहे हों। मुझे यह दृश्य अच्छा लगा, लेकिन इस रोशनी से परे पसरा अंधेरा भयावह था...। उसका सन्नाटा डरावना था...। मुझे उस अंधेरे में वह मजदूर अपने घर जाता नजर आया...। उसके जेब में टाफियां थीं, जो अपने बच्चों को देने के लिए खरीदी थीं...। पीठ पर चावल-दाल, आटा और सब्जी की गठरी...। इसे लेकर वह घर पहुंचेगा तब जाकर चूल्हा जलेगा...।

बस आगे बढ़ रही थी उसी के साथ मैं भी सीने में यह दर्द लिए भागा आ रहा था...। कानों के पास गूंज रहा था -चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। प्रेम से बोलो जयमाता दी।

 

---------------

संपर्क :

-ओमप्रकाश तिवारी

अमर उजाला, जालंधर

मोबाइल : ०९९१५०२७२०९

मेल : op.tiwari16@Gmail.com

चिट्ठा : http://Smalochna.blogspot.com

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. तिवारी जी की कहानी पढ़ी, बढ़िया लगी। ऐसे ही अनुभव अपन के भी हैं पर वे इतने सुखद नहीं।_rajeev thapliyal, senior sub editor, amar ujala jalandhar.

    जवाब देंहटाएं
  2. तिवारी जी की कहानी पढ़ी, बढ़िया लगी। ऐसे ही अनुभव अपन के भी हैं पर वे इतने सुखद नहीं।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: ओम प्रकाश तिवारी का रिपोर्ताज - अपनी अपनी श्रद्धा
ओम प्रकाश तिवारी का रिपोर्ताज - अपनी अपनी श्रद्धा
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2008/02/blog-post.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2008/02/blog-post.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content