अश्‍विनी केशरवानी का आलेख : छत्तीसगढ़ी लोक साहित्‍य के सम्‍पोषक पंडित अमृतलाल दुबे

SHARE:

(अमृत लाल दुबे) छत्तीसगढ़ के बिरले साहित्‍यकारों में पंडित अमृतलाल दुबे का नाम अविस्‍मरणीय है। क्‍योंकि उन्‍होंने जंगलों में रचे बसे लो...

AmritLal Dubey

(अमृत लाल दुबे)

छत्तीसगढ़ के बिरले साहित्‍यकारों में पंडित अमृतलाल दुबे का नाम अविस्‍मरणीय है। क्‍योंकि उन्‍होंने जंगलों में रचे बसे लोक जीवन के बिखरे सहित्‍य को पढ़ने और संग्रहित करने का सद्‌प्रयास किया है। म. प्र. आदिम जाति कल्‍याण विभाग में क्षेत्र संयोजक के पद पर नियुक्‍त होकर कार्य आरंभ करने वाले दुबे जी जंगलों और पहाड़ों की तराई में रहने वाले आदिम जातियों के वाचिक लोक साहित्‍य को केवल पढ़ा ही नहीं बल्‍कि उसका दुर्लभ संग्रह भी किया जिसे आदिम जाति कल्‍याण विभाग ने ‘‘तुलसी के बिरवा जगाय‘‘ शीर्षक से प्रकाशित किया है। उन्‍हीं के सद्‌प्रयास से विभाग द्वारा ‘‘आदिम जाति संस्‍कृति संरक्षण योजना‘‘ शुरू की गयी और इस पुस्‍तक का प्रकाशन प्रथम पुष्‍प के रूप में किया गया। आदिम जाति कल्‍याण विभाग के तत्‍कालीन संचालक ठा. भा. नायक स्‍वीकार करते हैं ः- ‘‘लोक साहित्‍य संग्रह की दिशा में यह हमारा पहला प्रयास है। मध्‍यप्रदेश का छत्तीसगढ़ अंचल लोकगीतों का धनी है। इनमें से अनेक लोकगीत आदिवासी तथा ग्राम्‍य जीवन में प्रायः समान रूप से प्रचलित हैं, जैसे करमा, सुआ, भोजली और ददरिया आदि। उल्‍लेखनीय है कि संस्‍कृति या वर्ग विशेष की विशिष्‍टता यहां महत्‍व नहीं रखती। लोक जीवन और भाषा की समानता उन्‍हें एक विचित्र साम्‍यता प्रदान करती है। श्री अमृतलाल दुबे ने अपनी अभिरूचि और छत्तीसगढ़ी लोक जीवन से निकटता के आधार पर ऐसे ही कुछ रोचक लोकगीतों का यह संकलन तैयार किया है। इसके लिए निःसंदेह वे हमारे बधाई के पात्र हैं।‘‘

आम तौर पर लोकगीतों का जो संग्रह देखने में आता है उनमें गीतों के साथ उनके लोकजीवन अथवा उनकी सामाजिक पृष्‍ठभूमि पर कोई जानकारी नहीं रखती। लोकजीवन पर या तो संतुलित टिप्‍पणियां नहीं होती या वे इतना व्‍यापक और बोधगम्‍य नहीं होती कि एक अपरिचित क्षेत्र के लोकजीवन से पाठकों को अनायास परिचित करा सके। दुबे जी ने अपने इस संग्रह में बहुत हद तक इस कमी को पूरा किया है। इसकी एक झलक यहां प्रस्‍तुत है। श्रावण मास में जब प्रकृति अपने हरे परिधान से युक्‍त हो जाती है, कुषक अपने खेतों में बीज बोने के बाद गांव के चौपाल में ‘‘आल्‍हा‘‘ के गीत गाने में व्‍यस्‍त रहते हैं तब कृषक बालाएं प्रकृति देवी की आराधना हेतु ‘‘भोजली त्‍योहार‘‘ मनाती हैं। जिस प्रकार भोजली एक सप्‍ताह में बढ़ जाती है, उसी प्रकार खेतों में फसल की बढ़ोतरी दिन दूनी रात चौगुनी हो जाये...इस विचार से वह गा उठती है ः-

अहो देवी गंगा

देवी गंगा, देवी गंगा, लहर तुरंगा,

हमर भोजली दाई के भीजे आठों गंगा।

जब देवी गंगा की आराधना करती हुई ग्रामीण बालाएं कह रहीं हैं कि लहर रूपी तरंग अर्थात्‌ घोड़े पर सवार होकर हे गंगा मैया तुम आओ, जिससे हमारी भोजली देवी के समस्‍त अंग एक साथ भीग जावे। तात्‍पर्य यह है कि हमारे प्रदेश में सूखा कभी न पड़े। एक अन्‍य गीत की बानगी पेश है ः-

आई गईस पूरा बोहाई गईस कचरा,

हमरो भोजली दाई के सोन सोन के अचरा।

गंगा माई के आगमन से उनकी भोजली देवी के आंचल स्‍वर्ण रूपी हो गये। अर्थात्‌ खेतों में फसल तैयार हो गयी है। इससे धान के खेतों में लहराते हुये पीले पीले पौधे आंखों के सामने नाचने लगते हैं। इतना ही नहीं, उनकी सोच तो कुछ और है। देखिये ऐ गीत ः-

आई गईस पूरा बोहाई गईस मलगी।

हमरो भोजली दाई बर सोन सोन के कलगी॥

कृषकों का जीवन धान की खेती पर ही अवलंबित होता है। यदि फसल अच्‍छी हुई तो उनका पूरा वर्ष आनंद पूर्वक व्‍यतीत होगा, अन्‍यथा भविष्‍य भयावह है। फिर धान तो केवल वस्‍तु मात्र तो नहीं है, इसीलिये तो भोजली देवी के रूप में उसका स्‍वागत हो रहा है। देखिये एक गीत,

सोन के कलसा, गंगा जल पानी,

हमरो भोजली दाई के पैंया पखारी।

सोन के दिया कपूर के बाती,

हमरो भोजली दाई के उतारी आरती।

जब देवी की सेवा-अर्चना की है तो वरदान भी चाहिये, परन्‍तु अपने लिये नहीं भाई-भतीजों के लिये चाहिये, इसी का भाव है इस गीत में ः-

गंगा गोसाई गरब झनि करिहा,

भइया बौर भतीजा ला अमर देके जइहाकृ।

भारतीय संस्‍कृति का निचोड़ मानो यह कृषक बाला है। भाई के प्रति उनकी सहज, स्‍वाभाविक, त्‍यागमय अनुराग की प्रत्‍यक्ष अभिव्‍यक्‍ति देखने को मिलती है। देवी गंगा देवी गंगा की टेक मानो वह कल्‍याणमयी पुकार हो जो जन जन, ग्राम ग्राम को नित लहर तुरंग से ओतप्रोत कर दे...सब ओर अच्‍छी फसल होगी तो चारों ओर आनंद ही आनंद होगा और राउतों की टोली गली गली में नाच उठेगी। दुधारी गायों के गले में ‘‘सुहाई‘‘ बांधने के बाद राउत नाचने और गाने लगते हैं ः-

धन गोदानी भुंइया पावा, पावा हमर असीस,

नाती पूत ले घर भर जावे, जीवा लाख बरीस।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में ‘‘सुआ‘‘ और ‘‘करमा‘‘ मानो वियोग और संयोग गीतों के प्रतिनिधि है। सुआगीत तो मानो साक्षात्‌ विरह गीत ही है। जब ललनाएं एक स्‍वर में सुआ को संबोधित कर पुकार उठती है ः-

पईया मैं लागंव चंदा सुरूज के,

सुअना, तिरिया जनम झनि देय।

जब समस्‍त नारी जाति की विरह व्‍यंजना मानो तीव्र रूप में अभिव्‍यंजित हो उठती है और मावन मन के तार को झनझना देती है। नारी का जीवन तो एक गाय के समान होती है जिसके साथ उसका सम्‍बंध जोड़ दिया जाता है, उसे निभाने के वह मजबूर होती है। तभी तो वह कह उठती है ः-

तिरिया जनम मोर गऊ के बराबर,

रे सुअना, जहं पठवय तहं जाय।

प्रियतम के विदेश चले जाने पर ससुराल का जीवन और भी कष्‍टप्रद हो जाता है। दुबे जी की एक कल्‍पना देखिये ः-

सास मोर मारय, ननद गारी देवय,

रे सुअना, राजा मार गये हे विदेश।

लहुरा देवर मोरे जनम के बैरी,

रे सुअना, ले जाबे तिरिया संदेस।

संसार में उसे कोई अपना दिखाई नहीं देता। जिस प्रकार पद्‌मावत में नागमति असहाय होकर चीत्‍कार उठती है- ‘‘पिऊ सो कहेहु संदेसा हे भौंरा, हे काग..‘‘ उसी प्रकार विरहाग्‍नि में जलती हुई नारी सुआ के शरण में जाकर कहती है- ‘‘रे सुअना! ले जाबे तिरिया संदेस ।‘‘ दुबे जी कहते हैं कि नारी के दुख का कोई अंत नहीं है। उनके गीत की एक बानगी पेश है ः-

पहिली गवन करि डेहरी बैइठारि,

रे सुअना ! अब छोड़ी चले बनझारि।

जे धनिरूप रहेव मैं अपने बपनवा,

ते धनि नाहि नया बन झारि॥

कैसा सहज, सरल और भारतीय नारी के अनुरूप वर्णन है। वह अपने पति का नाम नहीं ले सकती इसलिये उसके रूप का वर्णन करती है। जिस प्रकार सीता माता ‘‘ बहुरि वदन पुनि अंचल ढाकी ‘‘कहकर ईशारे से बता दिया कि युगल में कौन देवर है और कौन प्राणप्रिय पति। आदिवासी ललनाओं में भारतीय नारी सुलभ गुण आज भी विद्यमान है।

पंडित अमृतलाल दुबे छत्तीसगढ़ी ददरिया को भी बहुत अच्‍छे ढंग से रेखांकित करने का प्रयास किया है। ..देखते देखते चैत मास समाप्‍त हो जाता है, पर छत्तीसगढ़ के पर्वतीय प्रदेश में सबेरे काफी ठंड रहती है। महुआ के फल टपकने लगते हैं और उसे बीनने के लिये युवक युवतियों का दल महुआ पेड़ों के नीचे जा पहुंचते हैं। दोनों के बीच छींटाकसी होने लगती है। इसे छत्तीसगढ़ी ददरिया कहलाता है। देखिये इसका एक रूप ः-

करै मुखारी करौंदा रूख के,

एक बोली सुना दे अपन मुख के।

तत्‍काल उसी ढंग की एक लंबी तान में दूसरी ओर से पुरूष आवाज में प्रत्‍युत्‍तर मिलता है ः-

एक ठिन आमा के दुई फांकी,

मोर आंखिच आंखी झुलथे तोरेच आंखी।

ददरिया गीतों की रानी है। इसे कुछ लोग ‘‘साल्‍हो‘‘ भी कहते हैं। अन्‍य गीत तो वर्ष में नियत समय में ही बाये जाते हैं। परन्‍तु ददरिया अजस्र प्रवाह की भांति वर्ष भर गाये जाते हैं। इसे बहुधा लोग संवाद के रूप में स्‍त्री-पुरूष दोनों गाते हैं। एक गीत की बानगी देखिये ः-

परसा के साड़ी विराले पड़वा,

तोर आइ गय जवानी गड़ाले मड़वा।

तोला कोनो नइ पूछय झूमै मांछी,

बीन ले लुगरा दिये आंधी।

कोई भी नारी अपने सौंदर्य का अपमान सहन नहीं कर सकती। इसलिये प्रत्‍युत्‍तर में कहती है ः-

आगी करै चिरचिरा जरै,

तोर कनवा आंखी म कीरा परै।

इस प्रकार ददरिया को प्रणय गीत भी माना गया है। तभी तो वे एक दूसरे के उपर छींटाकसी करते हैं। यह ग्राम्‍यांचलों में प्रकृति के अनुरूप गाये जाने वाले गीत हैं। इस प्रकार दुबे जी ने ‘‘तुलसी के बिरवा जगाय‘‘ में राउतों कीे देवारी, गौरा पूजा, माता सेवा और करमा के गीत संग्रहित किये हैं। ये गीत वास्‍तव में ग्रामीण अंचलों की सांस्‍कृतिक परम्‍परा को रेखांकित करती है। आज भी छत्तीसगढ़ के ग्राम्‍यांचलों में ये गीत गाये जाते हैं।

बिलासपुर के अरपा पार सरकंडा के श्री भैरवप्रसाद दुबे और श्रीमती राम बाई के इकलौते पुत्र के रूप में श्री अमृतलाल दुबे का जन्‍म 01 अगस्‍त सन्‌ 1925 को हुआ। उनके उपर रामायणी पिता के कड़े अनुशासन और ममतामयी मां की धार्मिकता का व्‍यापक असर पड़ा। यही कारण है कि दुबे जी अंतिम क्षणों तक गायत्री परिवार को समर्पित रहे। कष्‍टमय बचपन को आर्थिक पूर्ति में झोंकने वाले दुबे जी के मन में पढ़ने की ललक बनी हुई थी। कदाचित्‌ इसी कारण 12 वर्ष की अल्‍पायु में पेंडरी के पंडित शंभुनाथ दुबे की कन्‍या मोतिन बाई से विवाह सूत्र में बंधने के बाद भी 17 वर्ष की आयु में अपनी पढ़ाई पुनः शुरू किये और बी. ए. करके धरमजयगढ़ के वनवासी सेवा मंडल में क्षेत्राधिकारी के रूप में पदस्‍थ हुये। लेकिन पढ़ने की ललक ने उन्‍हें अंततः हिन्‍दी साहित्‍य में एम. ए. करने के लिए बाध्‍य किया। एम. ए. करने के बाद वे म. प्र. आदिम जाति कल्‍याण विभाग में क्षेत्र संयोजक के रूप में नियुक्‍त हुये। अपनी सेवाकाल में वे भोपाल, रायपुर, रतलाम, इंदौर, उज्‍जैन, बिलासपुर, सरगुजा, बस्‍तर, खरगौन, धार और झाबुआ आदि जगहों में रहे और वहो के पहाड़ी क्षेत्रों के जन जीवन को बहुत करीब से देखा। सन्‌ 1958 में टाटा इंस्‍टीट्‌यूट अॉफ सोसल सांइसेस से ट्रेनिंग प्राप्‍त किये जो आगे चलकर आदिवासी जन जीवन को समझने में मददगार सिद्ध हुई। सन्‌ 1964-65 में अस्‍पृश्‍यता निवारण समिति के सचिव के साथ मध्‍य प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्‍यों का भ्रमण के साथ अध्‍ययन किया। इसके परिणाम स्‍वरूप वहां के गीतों को संग्रहित करने की योजना बनी। सन्‌ 1963 में म. प्र. आदिम जाति कल्‍याण विभाग द्वारा उनके लोकगीतों के इस संग्रह को प्रकाशित की गई। इसी वर्ष उन्‍हें इसी पुस्‍तक पर ‘‘म. प्र. का ईसुरी पुरस्‍कार‘‘ प्रदान किया गया।

पंडित अमृतलाल दुबे इस पुस्‍तक की प्रस्‍तावना में लिखते हैं ः- ‘‘आदिवासी लोक साहित्‍य के संकलन बाबत्‌ शान से निर्देश प्राप्‍त होते रहते थे। इससे प्रेरित होकर मैंने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों को संकलित करने का निश्‍चय किया। लोक साहित्‍य में मेरी बचपन से रूचि रही है। अतः समय पाकर मैं इस कार्य में लग गया। इस कार्य में डॉ. वेरियर एल्‍विन और डॉ. एस. सी. दुबे मेरे लिये प्रकाश स्‍तम्‍भ और मार्गदर्शक थे। छत्तीसगढ़ के उन्‍मुक्‍त वातावरण में लोक जीवन की झलक मुझे देखने को मिली और मैं उन्‍हें समेटने लगा। आज इस पुस्‍तक के रूप में यह आपके समक्ष है।‘‘ लोकगीतों का साहित्‍य एवं अनुसंधान दोनों दृष्‍टि में महत्‍वपूर्ण है। म. प्र. के आदिवासी अंचल विशेषकर छत्तीसगढ़ लोक साहित्‍य से समृद्ध है। यहां के गीत और नृत्‍य जहां हमारे लिये मनोरंजन के साधन हैं वहीं आदिवासियों के जीवन के अंग भी हैं। लुप्‍त हो रहे सांस्‍कृतिक परम्‍पराओं को संरक्षित करने की दिशा में दुबे जी का यह प्रयास केवल सराहनीय ही नहीं है बल्‍कि स्‍तुत्‍य और स्‍वागतेय भी है।

एक लंबे समय तक आदिम जाति कल्‍याण विभाग को जिला संयोजक, उप संचालक, संयुक्‍त संचालक, और प्रोजेक्‍ट अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले दुबे जी का 55 वर्ष की अल्‍पायु में 02 अप्रेल सन्‌ 1980 में देहावसान हो गया। इस प्रकार वे केवल अपना भरा पूरा परिवार को विलखता नहीं छोड़े बल्‍कि छत्तीसगढ़ के साहित्‍यिक जगत को सूना कर गये जिसकी भरपायी आज तक संभव नहीं हो पायी है। सन्‌ 1953 में प्रयास प्रकाशन द्वारा उनकी हिन्‍दी-छत्तीसगढ़ी कविताओं का संग्रह ‘‘मानस मुक्‍ता‘‘ प्रकाशित हुआ है। इसी प्रकार सन्‌ 1995 में उनकी छः कविताओं का संग्रह ‘‘मुलिया‘‘ प्रकाशित हुआ है। दुबे जी की अन्‍यान्‍य रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी के अम्‍बिकापुर, रायपुर और इंदौर केंद्रों से हुआ है। वे भारतीय संगीत और फोटोग्राफी के शौकिन थे। वे संगीत, सत्‍संग, भजन और यज्ञ आदि का आयोजन अक्‍सर किया करते थे। वे सदा ‘‘सादा जीवन और उच्‍च विचार‘‘ के अनुयायी रहे। वे हमेशा शाकाहारी और सात्‍विक रहे। समयानुसार भारतीय वेशभूषा और सत्‍साहित्‍य के पठन पाठन और संग्रहण में अग्रणी रहे। निःसंदेह उनका जीवन और चरित्र हमारे लिये प्रेरणादायी है। संभवतः एक सन्‍यासी के रूप में दुबे जी का अवतरण हुआ था। इसीलिये उनका जीवन कर्मयोगी जैसा निस्‍पृह, सतत्‌ सत्‍कर्म में अग्रसर, कर्मठ, दृढ़ और निर्झरणी की भांति प्रफुल्‍ल हृदय और कोमल मानवीय गुणों से परिपूर्ण था। वे अत्‍यंत सहज, सरल, निश्‍छल, मिलनसार और समाज के हित के प्रति सदा समर्पित रहे। ईश्‍वर आराधना उनका प्राणतत्‍व था। ऐसे छत्तीसगढ़ के सत्‌साहित्‍य पुरूष को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित है।

----

रचना, लेखन एवं प्रस्‍तुति,

प्रो. अश्‍विनी केशरवानी

‘राघव‘ डागा कालोनी,

चांपा-495671 (छ.ग.)

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: अश्‍विनी केशरवानी का आलेख : छत्तीसगढ़ी लोक साहित्‍य के सम्‍पोषक पंडित अमृतलाल दुबे
अश्‍विनी केशरवानी का आलेख : छत्तीसगढ़ी लोक साहित्‍य के सम्‍पोषक पंडित अमृतलाल दुबे
http://lh3.ggpht.com/_t-eJZb6SGWU/Ser-dYobjXI/AAAAAAAAGD0/AvYPRkmHdKI/AmritLal%20Dubey%5B2%5D.jpg?imgmax=800
http://lh3.ggpht.com/_t-eJZb6SGWU/Ser-dYobjXI/AAAAAAAAGD0/AvYPRkmHdKI/s72-c/AmritLal%20Dubey%5B2%5D.jpg?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2009/04/blog-post_19.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2009/04/blog-post_19.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content