सूर्यकांत नागर की कहानी - सपने

SHARE:

न न्दा ने तीसरी बार पानी पीया। वैसे रात में उठकर पानी पीने की उसकी आदत नहीं है। थककर चूर हो जाने के बाद उसे होश ही नहीं रहता कि सुबह कब हुई।...

न्दा ने तीसरी बार पानी पीया। वैसे रात में उठकर पानी पीने की उसकी आदत नहीं है। थककर चूर हो जाने के बाद उसे होश ही नहीं रहता कि सुबह कब हुई। पर जाने क्यों आज उसका हलक सूख रहा है। देह पसीने से बार-बार लथपथ हो आती है। जब रात को पार्टी होती है तब तो इतनी थक जाती है कि सुबह आवाज देकर खुद मिसेज माथुर उसे जगाती हैं। यदि मनोज-रश्मि को स्कूल जाने की जल्दी न हो तो शायद गिसेज माथुर कह गई उसे जल्दी न जगाये। मनोज-रश्मि अब. बड़े हो गये हैं, इसलिए उन्हें तैयार करने की परेशानी तो नहीं रही, पर नन्दा को उनके लिए नाश्ता तो तैयार करना ही पड़ता है। रोज-रोज टोस्ट-अण्डा देने के लिए बच्चे मम्मी से उतना नहीं उलझते जितना नन्दा से उलझते हैं। पर वह भी क्या करे! मेम साब का आदेश है कि बच्चों को कम से कम दो अण्डे रोज खिलाया करे-चाहे उबले हुए हों या आमलेट की शक्ल में।

पानी पीकर नन्दा फिर लेट गयी। बहुत कोशिश की कि आँख लग जाये। मगर नींद ने तो जैसे शर्त बद ली थी। एकदम बैरन हो गयी। आने का नाम ही नहीं लिया।.. .बहुत दिनों बाद वह आज घर गयी थी। पहले अक्सर जाती थी। छुट्टी लेकर दोपहर में माँ-बापू और भाई-बहन से मिल आती थी। पर घर जाना अब उसे अच्छा नहीं लगता।. दम घुटता है उसका वहाँ। पहले की तुलना में हालात बेहतर हैं, फिर भी परम्परागत वातावरण में उसका मन काँप जाता है। आज घर जाकर जो आहट उसके कानों तक पहुँची, उसे सुन चेहरे का रंग ही बदल गया। जल्दी ही लौट आयी। लौटने के बाद भी सहज न हो सकी। किसी काम में मन नहीं लगा। शाम सब्जी में नमक तेज हो जाने के कारण उसे माथुर साहब की हल्की-सी डाँट भी खानी पड़ी। पर क्या करती! भरसक कोशिश के बाव- जूद अपने को सम्भाल नहीं पा रही है। रात ठीक से खाना भी नहीं खाया गया। जानती है, नींद न आने का कारण खाली पेट नहीं मस्तिष्क है, जिसमें झंझावात उठा है। मस्तिष्क जिस पर से पिछले नौ-दस वर्षों में काफी कोहरा छँट चुका है।

जो आहट आज सुनकर आयी, उसका आशय यही था कि अपनी ही जाति के बाबू के बेटे बाल्या से उसके ब्याह की बात पक्की कर दी गयी है। नन्दा, बाबू और उसके बेटे बाल्या दोनों को जानती है। बाबू उसके बापू के साथ ही समुद्र में मछली पकड़ने का धंधा करता है। बाल्या साइकिल रिक्शे से बच्चों को स्कूल पहुँचाने का काम करता है। माँ-बाप के साथ बांदरा में समुद्र किनारे की झोपड़-पट्टी में रहता है। बाल्या की माँ, नन्दा की माँ की तरह ही दो-चार घरों में कपड़े-भांडे करती है। नन्दा इसी माहौल में पैदा हुई है, पर पिछले दस वर्षों से यह माहौल उससे क्रमश: छूटता जा रहा है। नौ वर्ष की थी तभी माँ ने उसे माथुर साहब के यहाँ नौकरी पर लगा दिया था। घर का छोटा-मोटा काम करना और मनोज बाबा को सम्भालना। तब. से यहीं है। खाती-सोती भी यहीं है। माथुर और मिसेज माथुर भले लोग हैं। इसलिए नन्दा मजे में है। इस घर की सदस्य-सी हो गयी है। हँसमुख स्वभाव, काम के प्रति लगन और ईमान- दारी ने उसे सबकी लाड़ली बना दिया है। घर भर के लिए वह एक अनिवार्यता हो गयी है। मनोज-रश्मि भी उसके साथ अच्छा बर्ताव करते हैं। रश्मि से तो वह ऐसे बतियाती है, जैसे नौकरानी नहीं सहेली हो। चूँकि खाने-पीने को भी अच्छा मिलता है, इसलिए देह भी अच्छी-खासी निकल आयी है। कुदरत ने चेहरा-मोहरा भी खूब दिया है। रश्मि बेबी के अच्छे-खासे कपड़े उसे पहनने को मिल जाते हैं। रश्मि के पास कपड़ों का कोई टोटा नहीं। कई पोशाकें तो ऐसी हैं जो उसने मुश्किल से दो-चार बार पहनी होती हैं। मन से उतरते ही वे नन्दा के पास पहुँच. जाती हैं! वैसे दीपावली पर मिसेज माथुर नन्दा के लिए दो जोड़े कपड़े अलग से सिलाती हैं। अब नन्दा साड़ी पहनना तो भूल ही गयी है। मिडी-मेक्सी और सलवार-  कुरती ही उसकी पोशाक हो गयी है। साफ-सुथरा और सलीके से रहना उसे अच्छा लगता है। यहाँ आयी थी तब तीसरी पास थी। बाद में माथुर साहब ने उसे पढ़ने की सुविधा भी दे दी। दोपहर के समय पास के सरकारी स्कूल में चली जाती थी। इस वर्ष दसवीं का इम्तहान देने की तैयारी कर रही है। अनजाने में रश्मि उसका आदर्श बन गयी है। उसकी भावी योजनाओं को वह बड़े ध्यानपूर्वक सुनती है।

नन्दा ने करवट बदली। उसे सहसा समझ नहीं आ रहा कि इस उम्र में जब ब्याह की बात सुनकर गुदगुदी होनी चाहिए, मन में फुलझडियाँ छूटनी चाहिए, पैर जमीन पर नहीं टिकने चाहिए तब मन में अजीब-सी उदासी क्यों उतर आयी है। जैसे सब कुछ उससे छूट रहा है। उसके रहते मिसेज माथुर हर तरह से निश्चिन्त हैं। पहली तारीख को श्रीमती माथुर अच्छी-खासी रकम नन्दा के हाथ पर रख देती हैं। स्वीपर, चौकीदार, धोबी तथा दूध और अखबार वाले को भुगतान करने का काम नन्दा का है। इनमें से जो भी आता है, नन्दा को ही पूछता है। अपने छोटे से कमरे में नन्दा पैसे, हिसाब और रसीदें इतने व्यवस्थित ढंग से रखती है कि मिसेज माथुर को कभी पलटकर पूछना नहीं पड़ता। नन्दा दूध वाले और धोबी से हिसाब को लेकर जिरह भी कर लेती है। मिसेज माथुर के पास इतना समय ही नहीं है कि वह इन झंझटों में पड़े। रश्मि-मनोज के साथ वी० सी० आर० पर फिल्में देखना नन्दा का खास शौक है। जब कुमार दम्पत्ति काम पर गये होते हैं और बच्चे स्कूल, तब ट्रांजिस्टर आँन कर या कैसेट लगाकर किचन में काम करना उसकी आदत बन चुकी है। फुरसत होने पर अकेली कई बार वह देशी-विदेशी संगीत पर थिरकी भी है, जैसे रश्मि बेबी देर रात तक थिरकती रहती है। नन्दा माँ-बापू के घर को भी अपने वेतन से बदलने में लगी रहती है। पहले उसने फर्श पक्का करवाया और फिर घर को सजाया-सँवारा। प्रेशर-कुकर और गैस भी लाकर रुख दी। माँ को मजबूर करती रहती है कि वह इन चीजों को उपयोग मैं लाया करे। कहीं से किस्तों पर पुराना स्याह-सफेद टी० वी० भी ले आयी है। ऐसे में पान की पीक फैलाये और काजल आँजे वह बाल्या! फिर उसकी वह झुग्गी जिसके आसपास दिन-रात मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। उसे  घिन आ गयी। आँखें सिकुड़ गयीं। हृदय की धड़कन तेज हो गयी।

लगा, कोई सपना टूट गया है। वह तो हवा में उड़ रही थी। किसी ने उसके. अदृश्य स्वप्न-महल पर पत्थर फेंक दिया है और उसकी किरचें उड़कर उसे अन्दर तक आहत कर गयी हैं। देह ही नहीं, मन भी लहूलुहान हो आया है। इससे पहले न तो उसने कभी शादी के बारे में सोचा था, न पुराने माहौल में लौटने का उसे ध्यान आया था। मन के किसी कोने में कहीं कुछ था तो आधुनिक सेज थी, चीकट हो आयी गोदडी नहीं। पर आज बात सामने आयी तो लगा जैसे किसी ने उसे सोते से जगा दिया है। ठहरे जल में कंकड़ी फेंक दी है। वह तो भूल ही गयी थी कि उसका मूल क्या है, कहाँ है? अचेतन में शायद कोई और ही विचार जन्म ले रहा था। पलकों कौ बन्द कर नींद को कैद करने की कोशिश आखिर सफल हुई। कुछ देर के लिए झपकी लग गयी। रह-रहकर भयावने दृश्य दिखायी देने लगे। कभी लगता, वह एक अंधी खोह में गिर गयी है और सहायता 'के लिए की गयी उसकी चीख-ढ़ुकार कोई सुन नहीं रहा है। कभी लगता मकड़जाल में मक्खी की भाँति फँस गयी है और भन्-भन् कर मुक्ति के लिए फड़फड़ा रही है। कभी लगता, काले-कलूटे मछुआरे ने जाल फेंककर उसे पानी के बाहर खींच लिया है और प्राण-वायु के लिए वह बुरी तरह तड़प रही है। सहसा हल्की-सी चीख उसके मुख से निकली। तभी घड़ी ने छ: बजाये। घबराकर वह उठ बैठी। महसूस किया कि सारा शरीर टूट रहा है। सिर और आँखें भारी हो गयी हैं। देह शिथिल पड़ गयी है, मानो किसी ने पूरा रक्त निचोड़ त्रिया हो। पर उठना तो था ही। मनोज-रश्मि के लिए नाश्ता और साहब के लिए बेड-टी तैयार करनी थी। वह जुट गयी। दिन भर जुटी रही। हूर दिन जुटी रही। मिसेज माथुर ने अनुभव किया कि अब नन्दा में काम के प्रति वैसा उत्साह नहीं रह गया है। प्राय: गुमसुम-सी रहती है। खोई-खोई। कई बार उन्होंने कुरेदना भी चाहा, मगर नन्दा हाँ-हूँ करके रह गयी। रश्मि से भी अब वह अधिक बातें नहीं करती। प्राय: एकटक उसकी आँखों में झाँकती रहती। अन्दर ही अन्दर रिसती बेबसी पर कई बार उसे खीझ हो आती। कभी-कभी विद्रोह का भाव मन मैं आता, पर साहस जवाब दे जाता। मन मसोसकर रह जाती।

इस बीच नन्दा घर नहीं आयी। दो-एक अवसर आये भी, पर वह टाल गयी। माँ-बापू आये थे पिछले दिनों, मिसेज माथुर को यह बताने कि उन्होंने नन्दा की शादी तय कर दी है। देव उठते ही उसकी शादी है। आप लोग आना। उन्होंने नन्दा को छुट्टी देने के लिए भी आग्रह किया। 'कल आकर हम लोग नन्दा को ले जायेंगे।' नन्दा के बापू ने कहा। मिसेज माथुर को लगा, आकर ले जाने का तो बहाना है, शायद इशारा तो हिसाब कर देने की ओर है। अन्यथा नन्दा तो अकेली भी घर जा सकती है। मगर मिसेज माथुर ने बुरा नहीं माना। जानती हैं, घर में शादी है। पैसों की जरूरत तो पड़ेगी ही।

'शादी के बाद भी नन्दा काम करेगी ?' मिसेज माथुर ने पूछा। 'एक तो बांदरा काफी दूर है। फिर बाल्या भी अपनी होने वाली बहूसे नौकरी कराना नहीं चाहता।' नन्दा की माँ ने जवाब दिया। मिसेज माथुर क्या कहतीं। एक ठंडी साँस भरकर रह गयीं।

माता-पिता के जाने के बाद नन्दा और भी उदास हो गयी। दिन यूं ही निकल गया। शाम को लौटते में मिसेज माथुर एक सुन्दर-सी साड़ी लेती आयीं। सोचा, बहुत सेवा की है लड़की ने। कल नयी साड़ी ओढाकर विदा करूँगी।

अगली शाम माँ-बापू लिवाने आ गये। मिसेज माथुर ने हिसाब के अलावा सौ रुपये नन्दा के हाथ पर धर दिये। फिर टीका निकालकर साड़ी ओढा दी। ऐसा करते समय उनके हाथ और नाक दोनों काँप रहे थे। डबडबाई आँखों से नन्दा ने उनके पैर छुए। फिर वह रश्मि की ओर मुड़ी। वहाँ भी एक सागर उमड़ने' को तैयार था। नन्दा बिलख पड़ी। रश्मि से लिपट गयी। अब तो आँसुओं पर काबू पाना उसके बस में नहीं रहा। लिपटकर फूट-फूटकर रोती रही। बड़ी मुश्किल से उसे अलग किया जा सका। माँ-बापू फटी-फटी आँखों से यह सब देखते रहे थे।. उन्हें क्या पता था कि वे नन्दा को रश्मि से नहीं उसके सपने से दूर करने की कोशिश कर रहे थे।

--

साभार - कहानी संग्रह बिना चेहरे का पेट - कहानीकार - सूर्यकांत नागर , प्रकाशक दिशा प्रकाशन, दिल्ली -35.

COMMENTS

BLOGGER: 4
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: सूर्यकांत नागर की कहानी - सपने
सूर्यकांत नागर की कहानी - सपने
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2011/12/blog-post_5155.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2011/12/blog-post_5155.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content