कहानी लेखन पुरस्कार आयोजन -95- राजीव सागरवाला की कहानी : बापू

SHARE:

कहानी बापू राजीव सागरवाला अर्से पहले एक सपना मैंने देखा था। ऐसा सपना था कि मेरे दिल ओ दिमाग पर असर कर गया। ऐसा कि अब तक मैं नहीं भुला पा...

कहानी

बापू

राजीव सागरवाला

image

अर्से पहले एक सपना मैंने देखा था।
ऐसा सपना था कि मेरे दिल ओ दिमाग पर असर कर गया। ऐसा कि अब तक मैं नहीं भुला पाया हूँ ।


कितने साल का हुआ हूँगा। उस समय। कह नहीं सकता ठीक से। शादी नहीं हुई थी। सरकारी नौकरी में लगा हुआ था। उसकी तरफ से भी कोई चिंता नहीं थी।
मां-बाप दोनों जिंदा थे। बापू अभी नौकरी में थे। इधर से भी कोई चिंता नहीं थी। सेहत भी ठीक-ठाक थी उनकी


फिर भी मैंने सपना देखा। क्यों देखा?  मेरी समझ से बाहर है।
करीब बीस साल तक वो सपना मेरे साथ रहा। 
सपनों के बारे में कहा जाता है कि ज्यादातर भुला दिये जाते हैं। बाज वक्त तो नींद से बाहर आते ही दिमाग पर जोर डालना पड़ता है कि क्या देखा था। फिर भी याद नहीं आता।
यह वैसा नहीं था।


जब भी मैं उसके बारे में सोचता पूरा दृश्य सामने आ जाता। सिहरन होने लगती। दहशत हो जाती। यह जानते हुए भी कि वह महज़ एक सपना है। फिर भी।
सपना क्या है एक हारर मूवी का ट्रेलर।
हम सागर के उसी घर में रह रहे हैं जिसमें मेरा बचपन बीता था। जहां नौकरी पर शहर से बाहर जाने से पहले करीब सतरह साल बिताए थे।
यह घर मकरोनिया गांव के पास बनी मिलेट्री की पुरानी बैरकों में से एक में था। घर बल्लियों के सहारे बांस की चटाई को मढ़, दीवारें खड़ा कर, छत पर खपड़ैल बिछा कर बना था। बांस की चटाई बल्लियों के दोनों ओर मढ़ी थी। बीच की खाली जगह में अक्सर चूहों के पीछे सांप भागते रहते थे। सरसराहट खौफ पैदा करती थी। सांप ऊपर पहुंच छत की शहतीरों से नीचे टपक पड़ते थे, खाट पर। अक्सर।


जब मैं उस मकान से रू-ब-रू हुआ था, बच्चा था, कोई सात-आठ साल का।
छत से लटकते बल्ब के पीछे नीम अंधेरा रहता था। चारपाई पर लेटते ही अंधेरे में मौजूद आकृतियाँ हनुमान चालीसा दोहराने को मजबूर कर देती थीं। बचपन में।
बरसात में पानी की फुहारें छत की खपड़ैलों से छन कर आती थीं। तेज़ हवाऐं बांस की चटाइयों से बनी दीवारों के रंधों से हू-हा-हू करती आर-पार जाती रहतीं थीं।
घर के सामने खुला मैदान था। दूर एक पतली सी सड़क । करीब सौ मीटर दूर होगी। बारिश के दिनों में मैदान में घास आदमी के कंधों तक उठ आती। घास के बीच से एक पगडंडी घर के बाजू से निकल सामने सड़क तक जाती थी। तेज हवाओं में यह घास समुद्र की लहरों सी एक के पीछे एक आ घर की दहलीज़ पर बरसात के पानी की धार साथ ले सिर पटकतीं।


घर में तीन कमरे थे। एक लाईन में। बीच वाला बापू का । रहने, पढ़ने-लिखने का। दरवाज़ा मैदान की तरफ एक खुले वरांडे में खुलता था। जिसके आगे वो मैदान था। घास भरा।  दो दरवाज़े बचे दो कमरों में खुलते। परले कमरे में कोयला, लकड़ी और बुरादा भरा रहता था अंगीठी चूल्हे में इस्तेमाल के लिये। बापू के कमरे के पल्ली तरफ वाला। इस तरफ वाले दूसरे में हम बच्चे और मां रहते थे। छः प्राणीं।

यह बता देना मुनासिब होगा कि सपना मैंने जवानी में देखा था। शादी नहीं हुई थी।
देखा कि बापू का कमरा है। कमरा किताबों से अटा है जो मौजूद अलमारियों और टेबुलों पर लदी हैं। कमरे में एक लम्बे तार से बल्ब लटका हुआ है । रोशन है। उसके पीछे छत दिखाई नहीं देती। इतनी उंचाई पर थी कि उसकी थाह लेना नामुमकिन था। हो सकता है कि ऊंचाई उतनी न भी हो पर अंधेरे के बावस्ता गहराई नापना मुश्किल लगा। सपने में वैसे भी मापने की सहूलियत या गुंजाइश तो रहती नहीं। बल्ब की रोशनी का दायरा हक़ीकत से सपने में कहीं कम लगा। जहां फर्श पर रोशनी थी उधर वह ही थी। पर उससे हटते ही कमरे की दीवारें, किताबों के ढ़ेर, टेबुल, टंगा केलेंडर सब पर अंधेरे का मुलम्मा चढ़ा हुआ था। यहां तक कि बापू के बिस्तर पर भी उतनी ही रोशनी थी जितने से पता चले कि हां कोई लेटा है।


बापू हमारे कमरे से लगे दरवाज़े के पास तख्त पर लेटे हैं। रजाई ओढ़े हुए। सख्त बीमार हैं। चलने-फिरने के मोहताज़।
तेज हवा चल रही है। रात का कोई भलता ही निशाचर पहर रहा होगा।
मैं तख्त के पास एक लोहे की फोल्डिंग कुर्सी पर बैठा हुआ हूं। ठंडी है। तीमारदारी करने के लिये।


बैठे-बैठे शायद मेरी नींद लग गई थी । ठोड़ी सीने से जा लगी थी। कई रातों की नींद आंखों में थी। कि । मेरी नींद किसी आवाज़ से खुलती है। दूर से आती।
तेज हवा सनसनाती हुई सन्नाटे को चीरती दीवार की चटाई के छेदों से होती हुई सीटी सी मारती चल रही है। इतनी तेज है कमरे में भी कि टेबुल पर रखे कागज़ भी फड़फड़ा रहे हैं। जैसे कि दीवारें नदारद हों। ठंडी इतनी कि हड्डी काट दे। पर इससे मुझे परेशनी न थी । उस आवाज़ों में भी कोई और शोर सुनाई दे रहा था ।  हल्का। कान चौकन्ने कर सुनने की कोशिश की। भीड़ की आवाज़ थी। एक अलग ही। बहशी शोर ।  


दौड़ कर मैं दरवाज़े तक जाता हूं। छेद से देखने की कोशिश करता हूं। दूर  अंधेरा सा। मैदान में लहलहाती घास। हवा के साथ। आंखों पर पूरा जोर डालने पर भी दूर कोई दिखाई नहीं दे रहा।


शोर तेज़ होता हुआ। लगा। भीड़ इसी तरफ आ रही है। क्यों आ रही है। मैं नहीं समझता। फिर रुक कर देखता हूं। शोर बढ़ा। अंधेरे के दूसरे छोर पर। घास के खुले मैदान के परे। चमचमाती आंखों के झुंड। बलवाई थे। हैरान कि कोई मसला तो नहीं था फिज़ा में। फिर?


जल्दी से कुण्डी लगा सिटकनी भी लगा देता हूं ।
शोर और बढ़ता हुआ। अब एक आध नारे उससे ऊपर उभरते हुए। डूबते उतराते।
ठेल कर एक भारी अलमारी दरवाज़े से अड़ा देता हूं । खासी कोशिश करना पड़ रही थी। सब कुछ बहुत धीरे-धीरे हो रहा था । जितनी कोशिश अलमारी सरकाने में लगी और लगा जितनी देर लगी उतनी लगनी नहीं चाहिये थी । हर पल लगता था कि बलवाई उससे कहीं ज्यादा तेजी से पास आ रहे हैं जितनी तेजी से मैं अलमारी खिसका नहीं पा रहा।


बहरहाल किसी तरह अलमारी को अड़ा दिया। तब तक मेरी सांस फूल गई थी। मैं अभी भी चिंता में था। सोच रहा था कि माज़रा क्या है? क्यों हमारी तरफ आ रहे हैं। ये लोग। कौन हैं। क्या चाहते हैं।


मैं अपने बचाव के लिये चारों ओर देखता हूं। क्या करूं? टेबुल की दराज़ें खखोलता हूं। पुराने नकली दांत । पुराने चश्में। अल्पिनें। मोम्बत्ती-लाख-सील । पंच। पुराने टूटे फाऊंटेन पेन। कागज़ फाड़ने का चाकू। वही उलट-पलट कर देखता हूं। कागज़ ही काट देता है। मेहरबानी। केमेल इंक की बोतल दिखाई देती है। कुछ नहीं तो उसे ही हाथ में उठा लेता हूं। एक पार्सल सीने का सूआ दिखाई देता है। उसे भी उठा लेता हूं। कमरे में और कुछ तो दिखाई न दिया। हथियार।


बापू की आवाज़ आयी। रजाई में से। दबी-दबी। टूटती........... ' पानी ' ।
इन्हें भी अभी पानी चाहिये था। मन मन झुंझलाता हूं।
सिराहने तिपाई पर रखी कटोरी उठा चम्मच से पानी ले मुंह में डालने जा रहा था कि चटाई की दीवारों को फाड़, दरवाज़ा तोड़ अड़ी अलमारी को गिराते रेला कमरे में घुस आया। हाथों में डंडे। तलवारें। भाले-त्रिशूल। बगनखे-खंजर। चाकू-कटारें .. .. ..तिरंगा नहीं।
नारे लगाते।


'ईंट का जबाब पत्थर से। इंकलाब....... ज़िंदाबाद। जो हमसे टकरायेगा ...। मारो......मारो......निकलने न पाये........। '
भड़भड़ .. .. चर्र। दरवाज़ा टूटा। ताज्जुब है। पोथियों से भरी इतनी बड़ी अलमारी गिरने से जरा सी भी आवाज़ नहीं हुई। गिरी ऐसे कि चिड़िया का पंख।
हाथ की कटोरी, चम्म्मच-पानी बिस्तर पर।
अलमारी की किताबें बिखरते, अपने ऊपर गिरते देखता हूं। बापू के ऊपर अपने को डाल देता हूं। लपेट कर। उनके डंडे पड़ने लगे। मेरे उपर।
जोर से चीखना चाहता हूं। कि कोई पड़ोसी सुन ले और बचाने आ जाय। कितनी भी कोशिश करूं कमबख्त नहीं निकलती। आवाज़। गले से। मैं दबा हूं। हाथों पर बोझ लिये। जोर-जोर से चिल्ला रहा हूं। दम घुट रहा है। छटपटा रहा हूं।
कराह नीचे से निकलती है।........घुटी हुई.........  'पानी'.....।
पानी चाहिये.....बापू को......।


छटपटा रहा हूं। कैसे दूं? बोलने की कोशिश करता हूं। गिड़गिड़ाता हूं.. .. 'रहम करो .. .. बापू बीमार पड़े हैं.. .. ..बक्श दो.. .. ..।'
उनके जूं नहीं रेंगती।
एक नेज़ा। लपलपाता।
अपनी ओर बढ़ते देखता हूं। चीखता हूं।
मेरी नींद खुल जाती है। कुछ समय लगता है । समझने में । बन्बई में हूं। लाज़ में। बिस्तर पर ओंधा पड़ा हूं। तकिया दबोचे। बतन तरबतर है। पसीने से। सांस धोंकनी की तरह चल रही है। रात का ढाई बजा है।

ओफ । क्या सपना था। सन १९६९ की रात थी।

बापू रिटायर हो चले सन छःहत्तर में । घर बनाया। सारी जमा-पूंजी लगा । अपनी जिंदगी में पहली बार। अब अपने खुद के मकान में थे। बुढ्ढा-बुढ़िया अकेले । बच्चे, हम सब अपनी-अपनी रोजी-रोटी के सिलसिले दूसरे शहरों में। शादी, बच्चे, घर-गृहस्थी। मस्त। बारी-बारी से आते । कुछ दिन रहते। घर की टूट-फूट देखते। सुधारते। चलते वक्त दोनों से साथ चलने का आग्रह करते। फर्जी तौर। दोनों मुस्करा कर टाल जाते। तुम लोग तो निकल जाओगे नौकरियों पर। हम बुढ्ढा-बुढ्ढी क्या करेंगे सारा दिन। अनजान शहर। दो बात करने को तरस जायें। यहीं ठीक हैं। चार आदमी हैं तो जानने वाले। दौड़ के जाओ सामने परचूनी से सामान ले आओ। न  बाबा।
जाने वाले राहत की सांस ले निकल पड़ते।

यह अपना घर मकरोनिया के उस घर से जिसे सपने में मैंने देखा था करीब दो  किलोमीटर ही होगा दूर । बुधवारिया बाज़ार जो कि पेंटागान के पास टेकरी पर लगता था हर बुधवार। उसी टेकरी पर। हाऊसिंग बोर्ड ने बंगले बनाए एच आई जी, एम आई जी। इसी में से एक है। यह घर। एच आई जी-१। घर अब पक्का है। मकरोनियां के उस घर जैसा खपडैल का छाया और चटाई की दीवारों का नहीं। घर में आंगन और चहारदीवारी है। पीछे सिविल लाईन्स वाली सड़क और बगल में कालोनी में आने वाली छोटी। दोनों सड़कें चलती हुईं।


दरसल पेंटागन पांच रास्तों का चौराहा है। पांच इस लिये कि दो तो सागर शहर से आते हैं। एक सिविल लाईंस से दूसरा केंट से। पेंटागन से एक रास्ता जबलपुर जाता है और दूसरा नरसिंगपुर । इन दोनों के बीच से एक रास्ता और निकलता है जो मकरोनियां उन्हीं बैरकों की तरफ निकलता है जिसका जिक्र मेरे भयावह सपने में है।  १९५० में पेंटागान पर गिनती की दो एक दूकानें थीं। एक परचूनी की और एक शायद ढाबा, जबलपुर रोड पर। तेल की ढिबरी में चलती थीं ये दूकानें। रास्तों पर घने पेड़ थे।
बात अब सन् ८४ की है। दूकानें बढ़ गई हैं। बिजली आ गई है। आस-पास आबादी भी बढ़ गई है। गाड़ियों की आवाजाही भी।


इस चौराहे से ट्रकों की आमद भी खासी तादाद में होती रहती है। उस समय भी और आज भी। उस समय कम थी। अब ज्यादा है।
समय बदल गया। कई साल पहले  में बापू को फ़ालिज़ मार गया। चल फिर नहीं सकते। बांयां हाथ बिलकुल बेकार हो लटक गया। घर के सामने की तरफ ड्राईंग रूम के साथ लगे बेडरूम में सामने खिड़की के नीचे बिस्तर लगा है। पड़े रहते हैं। पहले उठा कर कुर्सी पर बैठा देते थे। घर में इधर-उधर ले जाने में सहूलियत होती थी। मन और सा हो जाता था। बस।


इधर एक आध साल से वो भी बंद। लेटे रहते हैं। खाना पीना दाना सब बिस्तर पर। एक तरफ से मुंह कुछ टेढ़ा हो गया है। लार टपकती रहती है। बोलने की कोशिश करते हैं। बोला.. .. .. खुद ही समझते हैं। दिमाग अब भी चाक-चौबस्त है। सब समझते हैं। दिखाई पूरा देता है। बाहर कमरे में कोई आये तो आंखों के इशारे से पूछते हैं। नाराज़गी, नापसंदगी अगर है किसी चीज से तो ज़ाहिर कर देते हैं। चेहरा तमतमा जाता है।


दीवाली का समय। बीत चुकी थी दीवाली। शादी मेरी भी हो गई थी। एक बच्ची थी। दीवाली मनाने घर आये थे। छुट्टी खत्म होने वाली थी।
दिन में ही खबर हो गई थी कि इंदिरा गांधी की हत्या हो गई थी। समाचारों में अटकलों, अफवाहों का जोर था। माहौल में अनिश्चितता थी। रेडियो और दूरदर्शन पर उत्तर भारत के कई शहरों में दंगे लूट-पाट होने की खबरें थीं। अब क्या होगा? शहर से बाहर इस जगह कुछ पता नहीं चलता।


खाना पीना कर जल्दी ही हम सोने चले गये।
नींद में मुझे कुछ शोर सुनाई दिया। ऐसा कि दूर से डूबते उतराते शब्द। मारो.....पकड़ो......निकलने न दो.......। साथ ही लठियां पीटने की आवाज़ें।
मुझे पहले तो लगा कि वही सपना होगा। पीछा नहीं छोड़़ता।
लेटे-लेटे अंधेरे में समय का अंदाज़ लगाते सोच रहा था कि क्या बात है जो हो हल्ला हो रहा है। देखने के लिये उठा ही था कि किसी के अहाते में कूदने, दौड़ने और दरवाज़ा थपथपाने की आवाज़ आयी। कोई फुसफुसाते हुए गुज़ारिश कर रहा था कि जल्दी से दरवज़ा खोलें। पत्नी और मां भी हल्ला सुन कर आ गईं । डाईंगरूम में। मैं मां की ओर देखता हूं जो इशारे से कह रहीं हैं कि हम चुप लगा जायें। पता नहीं कौन हो।


दरवाज़े पर थपथपाहट और बढ़ गई। मैं पता लगाने के लिये कि आखिर माज़रा क्या है। दरवाज़े के पास। कौन है इस वक्त। कोई पड़ोसी तो नहीं। तीन नम्बर में भी सरदार रहते हैं। दांतों वाले। घर आना-जाना है। घरोपा है। बुजुर्ग हैं मियां-बीबी। नेक इंसान। कल शाम ही तो आंटी जी जेवर पोटली में बांध घर के पिछवाड़े गली में से आ सौंप गईं थीं मां को रखने के लिये। कहीं वो तो मुसीबत में नहीं।
देखने के लिये जरा सा दरवाज़ा खोला था कि उसे ठेल कर एक आदमी अंदर घुस आया। लम्बे बाल.. .. .. चेहरे पर बिखरे हुए। कमीज़ फटी हुई। किसी तरह तहमत संभाले हुए। नंगे पैर। माथे और होंठ पर से खून बहता हुआ। कंपकपाता। उम्र यही कोई तीस-बत्तीस। सरदारों के हिसाब से जरा दुबला पतला। हाथ जोड़े हुए। गिरता। पंजाबी हिन्दी बोलता। 'असी मुश्किल में साहब। मेनू पता नीं । जब्बलपुर से से चला सी। जी मुझे बचा लो। भीड़ पड़ी है मेरे पीछे। ट्रक जल गया जी। मेहरबानी होगी। गुरु असीस देवें ।'
थरथर कांप रहा था।
मैं उसको धक्का दे कर बाहर करने की कोशिश कर रहा था।

एक दम सपना ध्यान में आया। हक़ीकत में बदलता।

     भीड़ अभी इधर आ गई और पता चल गया कि वह यहीं छिपा है तो घर जला देंगे। मार-पीट करेंगे सो अलग। बिस्तर पर पड़े बापू का क्या करूंगा। आग लगने पर बाहर निकालना मुश्किल होगा। क्या करूं। मैं उससे से कह रहा था कि पीछे से आंगन की दीवार कूद कर भाग जाओ। यहां नहीं रहने देंगे। पत्नी और मां भी उसे पीछे ठेल रहे थे-   'निकलो यहां से।'
वो था कि कातर स्वर में गुहार कर रहा था कि रहने दें रात भर। हाथ जोड़ रहा था। मां जी के पैर पकड़ रहा था। 
इतने में बापू की घों-घों करती तेज आवाज़ सुनाई देती है। शायद घर में शोर से नींद खुल गई होगी। मां तेजी से अंदर कमरे में गईं।


मैंने सोचा यह आसानी से नहीं जायेगा इसके साथ बहस करने से शोर शराबा होगा और बाहर उसे ढूंढ रहे लोगों का ध्यान मकान की तरफ जायेगा। उसे लगभग खींचते हुए पीछे किताबों के कमरे में ठेल दरवाज़ा बंद कर बाहर से सांकल लगा पत्नी से मशविरा करने लगा। बच्ची भी आंख मलती उनींदी से आ मां से लिपट गई। पत्नी कह रही थी क्यों खतरा मोल ले रहे हो। निकालो इसे। भीड़ को मालूम चल गया तो हम सब की जान जायेगी। वो तो मरेगा ही हम भी मारे जायेंगे।
मां शायद पलंग पर लेटे बापू को समझा रही थी। पता नहीं उन्होंने क्या समझा। क्या न समझा।


हम सब कमरे में पहुंच गये। सड़क पर लगी ट्यूब लाईट की रोशनी खिड़की से होती उन पर पड़ रही थी। बाहर चारों तरफ से आवाज़ें आ रही थीं। एक जीप भी तेजी से घर के पास से बार-बार निकल रही थी। सब ऐसे चुप हो जाते थे कि सांप सूंघ गया हो।


मैं बापू से मुखातिब ह?आ। मैंने फिर से उन्हें बताया कि शायद यहां भी दंगे शुरू हो गये हैं। पेंटागन पर ट्रक जला दिया गया है । किसी तरह बलवाइयों से बच कर ड्राईवर घर में घुस आया है ।


कि हम सब की राय है कि खतरा मोल नहीं लेना चहिये और उसे इसी वक्त घर से बाहर धकेल देना चाहिये। अगर उन लोगों को पता चल गया तो हम सब मारे जायेंगे। पता नहीं कितने दिन तक यह चलेगा। आज रात निकल भी जाय किसी तरह तो फिर कल ....कल दिन में क्या होगा।
बापू के गले से गुर्राने जैसी आवाज़ निकली। चेहरा तमतमा गया। जैसे कि उन्हें मेरी बात अच्छी न लगी।


मां को इशारे में कुछ कहा।
मां ने पूछा उनसे .... 'यहीं रहेगा?'  .... उनके आंखें झपकने से मां ने जो समझा ..........हमसे कहा।
' दिमाग खराब हो गया है इनका ....कह रहे हैं......कहीं नहीं जायगा ' ।
पत्नी भी बड़बड़ाई कुछ.......' हमारी फिकर नहीं....' । बच्ची को गले से लगाये खड़ी थी। चिंताऐं।
मैंने फिर समझाने की कोशिश की कि कितना बड़ा खतरा है। समझदारी इसी में है कि उसे बाहर करें।
बापू का चेहरा फिर लाल हो गया। गुस्से में।
मां की तरफ देखा। कुछ बुदबुदाऐ ....मां झुक कर कर उनके मुंह के पास ले गईं। बोली....... ' कह रहे हैं........ बुलाओ....... उसको' ।
हम सब एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। उनका गुस्सा जग जाहिर था। और इस हालात में कहीं उनको कुछ हो गया तो ......अस्पताल ले जाना भी मुश्किल होगा। कोई चारा नहीं था।
कमरे का दरवाज़ा खोला तो फिर वह गिड़गिड़ाने लगा..... ' रहने दो एक रात ...मेहरबानी होगी......मेरे भी बाल बच्चे हैं.......रहम करो.... ' ।
उसने सोचा कि मैं बाहर निकाल रहा हूं.....उसे।
बांह पकड़ उसे बापू के पलंग के पास ला खड़ा किया। हाथ जोड़े खड़ा ...उनको देखता रहा....कुछ देर...बोला कुछ नहीं.. .. ..देखता रहा।
फिर न जाने क्या सोच .......पलटा ....आंखें पोंछते हुए.......दरवाज़े की तरफ जाते ......बोला.... शायद ....अपने से ही....... '  माफी पाजी .......जावां ..'
उसको जाते देख बापू ने पूरी ताकत से गले से आवाज़ निकाली..... बहुत अरसे बाद ही सुनाई दी उनकी आवाज़.....साफ.......इतनी साफ कि हमें भी समझ में आ गयी ............ ' रुको'
वह मुड़ा ... उसे पास बुलाया ...बापू ने.....नीचे झुकने को कहा...हाथ के इशारे से और अपना बांया हाथ .......लकवे वाला ....जिसकी अंगुलियां हथेलियों पर मुड़ चुकी थीं........उठाया ....... उसके धूल भरे सिर पर रक्ख....... अपने सीने पर खींच लिया।
वो जमीन पर बैठ गया पलंग के पास.......घुटनों के बल.........सिर बापू के सीने पर.......हाथ फैला लिपट गया........ फूट-फूट कर रो पड़ा...........बापू खुद भी फफक कर रो उठे........  बेजार।

                        **

COMMENTS

BLOGGER: 6
  1. Aam aadamee- jiskaa dangon se koe lena dena nahee ha.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही मार्मिक,अन्तिम 3 पंक्तियाँ पढते, आखों में आँसु आ गए.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही मार्मिक,अन्तिम 3 पंक्तियाँ पढते, आखों में आँसु आ गए.

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: कहानी लेखन पुरस्कार आयोजन -95- राजीव सागरवाला की कहानी : बापू
कहानी लेखन पुरस्कार आयोजन -95- राजीव सागरवाला की कहानी : बापू
http://lh5.ggpht.com/-FR_7PFFIB5Y/UGbotSBdf6I/AAAAAAAAOrg/DffB8BH0ctQ/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
http://lh5.ggpht.com/-FR_7PFFIB5Y/UGbotSBdf6I/AAAAAAAAOrg/DffB8BH0ctQ/s72-c/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2012/09/95.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2012/09/95.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content