अर्जुन प्रसाद की कहानी - उपहार

SHARE:

उपहार प्रेम नगर के कुलद्वीप सिंह बड़े सुशील और उन्नत बिचार के पुरूष थे। चरित्र बड़ा ही धार्मिक और उज्ज्वल था। उनका मत था कि सत्य, कोमलता और...

image

उपहार

प्रेम नगर के कुलद्वीप सिंह बड़े सुशील और उन्नत बिचार के पुरूष थे। चरित्र बड़ा ही धार्मिक और उज्ज्वल था। उनका मत था कि सत्य, कोमलता और विनम्रता में बहुत बड़ी शक्ति है। इस भौतिकतावादी युग में भी उनकी नजरों में धन-दौलत का कोई महत्व न था। कालेज में प्रोफेसर थे। उनकी युवा पत्नी कंचन अर्थशास्त्र की बड़ी पक्षधर थी। पर, धन-विद्या में निपुण होने का बड़ा अभिमान भी था। सूझबूझ और विवेकशीलता का बड़ा ही अभाव था। वह बहुत जिद्दी भी थी। उचित हो या अनुचित, अपने तर्क पर अड़ जाती। पति-धर्म का तनिक भी ज्ञान न था। नौतिकता और व्यवहार कला से एकदम अनभिज्ञ। कोई काम सोच-समझकर करने का कष्ट कदापि न उठाती। मिया-बीवी में मामूली सी बात पर भी खटपट हो जाती। कुलद्वीप के विपरीत कंचन धन-दौलत को अधिक महत्व देती। वह कहती कि धन के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं। रूपए-पैसे के अभाव में जीवन नर्क बन जाता है। निर्धन बेचारे को कोई पूछता भी नहीं। विचार अलग-अलग होने से उनमें प्राय: मनमुटाव हो जाता।

उनकी तकरार कभी-कभी विवाद में बदल जाती। कंचन बड़ी कमसिन और सुंदर थी। हिरनी जैसी बड़ी-बड़ी नशीली आँखें बड़ा गजब ढातीं। आधुनिकता के रंग में डूबी हुई कंचन रूप की रानी थी। उनका विवाह बड़ी धूमधाम से एक साल पहले रूपनगर में हुआ था। अनमेल विचारों के चलते शादी के बाद पति-पत्नी में नोकझोंक और तनातनी होने पर भी गृहस्थी की गाड़ी पटरी पर ही थी। कुलद्वीप एक कुशल अध्यापक थे। वह सोचते कि नई-नई बीवी है। समझाने-बुझाने पर धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। आखिर, किताबी बातों के अलावा अभी उसने देखा ही क्या है? यह सोचकर वह अपनी शादी की वर्षगाँठ को यादगार बनाने का विचार करने लगे। इस काम के लिए मौसम के लिहाज से वह मुंबई को बहुत पसंद करते थे। उनकी दृष्टि में इससे अच्छा दूसरा कोई शहर ही न था। एक जैसा सदाबहार मौसम।

वर्षगाँठ निकट आने पर कुलद्वीप एक दिन कंचन से बोले- मेम साहब! शादी की यह पहली सालगिरह है। हम इसे क्यों न कहीं बाहर जाकर मनाएं ? इस बहाने घूमना-फिरना भी हो जाएगा और तुम मुंबई भी देख लोगी। अगर तुम्हारी मर्जी हो तो मैं कल पंजाब मेल का रिजर्बेशन करा दूँ।

तब कुछ झिझककर कंचन बोली- ठीक है पर, मेरी एक छोटी सी शर्त है। आप वहाँ मनमर्जी कोई फिजूलखर्ची न करेंगे। कम से कम पैसों में काम चलाएंगे।

कंचन की रजामंदी मिलते ही कुलद्वीप बोले-देवी, इसकी चिंता न करो। बिल्कुल बेफिक्र रहो। तुम्हें शिकायत का कोई भी अवसर न दूँगा।

इसके बाद कुलद्वीप अगले दिन स्टेशन जाकर नई दिल्ली से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक जाने का सहर्ष दो टिकट बुक करा दिए। तय तारीख पर पति-पत्नी तैयार होकर हँसी-खुशी घर से रेल सफर पर निकले। रास्तें में किसी परेशानी का सामना न करना पड़ा और दूसरे दिन भोर में ही मुंबई पहुँच गए। गाड़ी से उतरकर कंचन के साथ बचपन के मित्र संजीव कुमार के यहाँ कोलाबा में ठहरे। संजीव बाबू के बीवी-बच्चे न थे। वह शादीशुदा न थे। अभी क्वाँरे ही थे। कुलद्वीप और कंचन की बड़ी कद्र करते। कुलद्वीप को सगा भाई मानते। उन्हें देखकर संजीव बड़े प्रसन्न हुए। रोम-रोम हर्षित हो उठा। उनकी खूब आव-भगत किए। बातचीत करते-करते शाम हो गई। रात में भी खूब खातिरदारी हुई। पति-पत्नी जी भर दावत का जायका लिए। क्या स्वादिष्ट और रूचिकर भोजन था? वे खा-पीकर मीठी-मीठी नींद में सो गए। राज सुबह होते ही कुलद्वीप और कंचन घूमने-टहलने चले जाते। कभी कहीं जाते तो कभी कहीं।

सौर-सपाटे की मस्ती से उनका मन खिले हुए फूल की भाँति हल्का हो गया। पिकनिक मनाने में ऐसे खोए कि वापसी रेल आरक्षण कराने का ध्यान ही न रहा। कम दूरी का छोटा-मोटा सफर तो बिना रिजर्बेशन के जैसे-तैसे कट जाता है। पर, मुंबई से नई दिल्ली तक 1385 कि.मी. की पहाड़ जैसी इतनी लंबी और आरक्षण रहित यात्रा करना बड़ी टेढ़ी खीर है।

कुलद्वीप के साथ रहते कंचन को अभी दिन ही कितने हुए थे? अभी उन्हें भली-भाँति पहचान भी न पाई थी। इसलिए कंचन का बड़ा ख्याल रखते। कभी किसी कष्ट का अहसास न होने देते। सौर-तफरीह में दिल खोलकर खर्च किए। किन्तु, रूपयों के मोहजाल में फँसी कंचन को यह बिल्कुल भी अच्छा न लगा। बस, मन मसोसकर रह गई। पति के खर्चीले स्वभाव के विरूद्ध एक चुप हजार चुप, कुछ बोली नहीं। उसने ऐसा कुछ भी न किया जिससे कुलद्वीप के दिल को कोई ठेस लगे। जबकि वह उन्हें रोक-टोक सकती थी। वह कोई गौर तो थी नहीं, उनकी सहगामिनी थी।

वे दस-बारह दिन तक जी भर मुंबई दर्शन किए। शनिवार का दिन था और दोपहर का समय। कुलद्वीप बोले- प्रिये, चलो अब घर चलते हैं। घर की याद सता रही है। जब जी करेगा, फिर आ जाएंगे। तब उनकी आँखों में आँखें डालकर कंचन बोली- अजी, याद तो हमें भी आ रही है। चलिए, अब यहाँ से चलते हैं। यह सुनकर कुलद्वीप मुस्कराकर बोले- अरे वाह, तुमने तो मेरे मन की कह दी। सच कहता हूँ कंचन, तुम कितनी अच्छी हो? तब कंचन अदा के साथ इतराते हुए बोली- अजी जनाब, फिर देर किस बात की है? चलिए, आज शाम को ही गाड़ी पकड़ लेते हैं। रही बात रात के खाने की तो वह गाड़ी में ही मंगा लेंगे।

इसके बाद वे सामान आदि समेटे और शेरे पंजाब होटल में जाकर खाए पिए। भोजनोपरांत सौंफ और इलायची के साथ बौरा खाने का बिल दे गया। कुलद्वीप की जेब घूमने-फिरने में ही ढीली हो चुकी थी। पास एक फूटी कौड़ी भी न बची। बौरे की ओर इशारा करके प्राणप्रिया से हँसकर बोले- देवी जी, अब तक का सारा खर्च मेरे नाम रहा। पर, घर तक पहुँचने का व्यय अब तुम वहन करो। मेरी जेबें अब जवाब दे चुकी हैं।

यह सुनते ही कंचन को मानो बिच्छू ने डंक मार दिया। वह अचानक बिगड़ खड़ी हुई। देखते ही देखते बडे गुस्से और आवेश में आ गई। चेहरा क्रोध से लाल हो गया। आँखें लाल-पीली करके झुझलाकर बोली-यह आप कैसी बकवास कर रहे हैं? मर्द होकर पत्नी से खाने के पैसे मांगते हुए आपको जरा भी शर्म नहीं? जाइए कहीं चुल्लू भर पानी में डूब मरिए। अभी तक आपको यह भी न मालूम कि औरत गृह लक्ष्मी है। वह पाई-पाई जोड़ती है। स्त्री अंट-शंट खर्च नहीं करती। वरना, उसका नाम गृहणी नहीं बल्कि, खर्चीली होता। कमाता पति है पर, उसे सँभालती पत्नी ही है। वह पहले दर्जे की मितव्ययी होती है। पुरूषों की भाँति अपव्ययी कदापि नहीं। पुरूष भला क्या जाने पैसों की कद्र। अनाप-शनाप व्यय करते हुए जरा भी नहीं हिचकते।

मामूली सी बात पर पत्नी का यथार्थ रूप देखकर कुलद्वीप संयम के साथ उसे समझाते हुए बोले-कंचन! किसी दूसरे को उपदेश देना संसार में सबसे सरल काम है। किताबी बातें मात्र स्कूलों के लिए होती हैं। दुनिया के व्यवहार का कानून दूसरा है। पैसों का मित्र किसी का मित्र नहीं हो सकता। रूपए-पैसों के लिए अनायास हाय-तोबा करने से सुख-चैन में बाधा पैदा होती है। हम जो कुछ देखते हैं, सदैव सच नहीं होता। यह जीवन मात्र धन है, सोचना गलत है। मानव जीवन का उद्देश्य केवल धन संचय ही नहीं होना चाहिए। पति का उपदेश कंचन को लेशमात्र भी पसंद न आया।

वह नाक-भौंह सिकोड़कर तमतमाते हुए बोली- बेबस और अबला जानकर आप मुझे इस भीड़ भरी बाजार में जानबूझकर बे-आबरू कर रहे हैं। क्या मेरे भरोसे यहाँ सौर करने आए थे? पहले ही मालूम हो जाता तो मैं यहाँ हरगिज न आती। पर, एक बात मेरी भी सुनिए मिस्टर, स्त्री को प्रेमपाश में नहीं बल्कि, कंचन के पाश में ही बांधा जा सकता है। आप नारी जाति का सम्मान करना सीखिए, अपमान नहीं। लगता है आप पुरूष नहीं, पुरूष जाति पर एक कलंक हैं।

कंचन का कुतर्क सुन कुलद्वीप के दिल को बड़ी ठेस लगी। वह सोचने लगे-स्त्री का क्रोध मर्द की अपेक्षा अधिक घातक होता है। औरत जाति जरा सी देर में न मालूम क्या से क्या कर दे। वैसे तो मर्दों की तुलना में महिलाएं ज्यादे खर्चीली होती हैं किन्तु, यहाँ तो बात ही कुछ और है। एकदम उलटी गंगा बह रही है। मैंने यह तो सुना है कि कृपण रूपयों को गिन-गिनकर रखता है पर, कोई स्त्री भी इतना कंजूस और पैसों की लोभिनी होती है, यह जिंदगी में पहली बार ही देखा। स्त्री जाति कुछ समझे न जाने, पैसों के सिवा इसे और कुछ ज्ञान ही नहीं। जबकि दामपत्य सुख के लिए पति-पत्नी के स्वभाव में मेल होना चाहिए। लेकिन, यहाँ सब कुछ अलग ही है। त्रियाहठ के आगे बडे-बडे को झुकना पड़ता है।

फिर भी कुलद्वीप भी कुछ नरम रूख अपनाकर बोले- सुनो कंचन! मिया-बीवी में मैं और मेरा का बिचार नहीं होना चाहिए। आपस में मतभेद होने से बसा-बसाया घर उजड़ता है। तेरा-मेरा का भेद भूलकर खाने के पैसे दे दो। राई का पहाड़ बनाने से कुछ हासिल न होगा। घर चलकर हम तुम्हारा पाई-पाई चुका देंगे। काफी हुज्जत के बाद न जाने क्या सोचकर कंचन जैसे-तैसे मानी और बड़ी कशमाकस के बाद बौरे को पैसे अदा किए। तब वे संजीव बाबू से बिदा लिए और सामान वगौरह लेकर स्टेशन पहुँचे। कुलद्वीप का हाथ खाली तो था ही।

सामान्य टिकट बुकिंग खिड़की पर जाकर वह कंचन से बोले- लाओ साढ़े चार सौ रूपए दे दो, मैं टिकट ले लूँ। कंचन की नजर में रूपयों के सामने मान-सम्मान की कोई कीमत तो थी नहीं, बड़े तैश में आ गई और झल्लाकर बोली- न जाने आप कैसे मर्द हैं? हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। स्त्री के आगे हाथ फैलाते हुए जरा भी संकोच नहीं करते।

कुलद्वीप कहने लगे- कंचन, मेरी बात सुनो- हम दोनों एक-दूसरे के सुख-दु:ख के साथी हैं। हमारा बदन तो दो है लेकिन, दोनों की जान एक ही है। हमारे बीच धन-दौलत की दीवार नहीं होनी चाहिए। तुम समझतीं क्यों नहीं?

यह सुनते ही कंचन मानो जल-भुन गई। चेहरा गुस्से से लाल हो गया। वह बोली-श्रीमान जी, यह सतयुग नहीं, कलयुग है कलयुग। आज के जमाने में कंगाल पुरूष को कोई ललना घास भी नहीं डालती। अब स्त्रियों के लिए पति से अधिक धन का महत्व है। घर पत्नी चलाती है, पति नहीं। फिर भी अब घर वापस तो चलना ही है। अतएव पैसे दे रही हूँ, टिकट खरीद लीजिए। उसने बेमन से पैसे निकालकर तत्काल दे दिया। साधारण श्रेणी की दो टिकट लेकर वे पंजाब मेल के स्लीपर कोच में सवार हो गए और दो खाली बर्थ देखकर उस पर बौठ गए।

गाड़ी छूटने का समय होने पर वह चल पड़ी और पलक झपकते ही तीव्र गति से दौड़ने लगी। इतनें में एक छापामार टिकट जाँच दल वहाँ आ धमका। गाड़ी के टिकट चेकर महोदय अभी टिकटों को चेक करना शुरू भी न किए थे कि स्क्वॉड टीम ने मुसाफिरों का टिकट जाँचना शुरू कर दिया।

सिर मुड़ाते ही ओले पड़े । कुलद्वीप दंपति देखते ही देखते उसके हत्थे चढ़ गए। एक स्क्वॉड मेंबर ने झटपट पाँच सौ पंचानबे रूपए की पर्ची काटकर उनकी मुसीबत और बढ़ा दी।

कुलद्वीप ऊंगली के इशारे से बोले- श्रीमती जी, चुपचाप पैसे दे दीजिए। ना-नुकर करना ठीक न रहेगा। कंचन उस वक्त कोई आनाकानी न की और बिना किसी टालमटोल के ही बटुए से निकालकर रूपए तो दे दिया। पर, तुरंत पुन: बिफर पड़ी और तनतनाती हुई बोली- क्या आपको मालूम है कि धन कैसे जोड़ा जाता है? पैसे कमाना बड़ा सरल है पर, उसे संचित कर धन का रूप देना बड़ा ही कठिन। बडे़ आए पैसे देने वाले। वह प्रोफेसर साहब को रूपयों का आर्थिक महत्व समझाने लगी।

कुलद्वीप रूपए पैसे को ज्यादे अहमियत न देते। वह भली-भाँति जानते थे कि स्वाभिमान के आगे रूपए का कोई मोल नहीं होता। वह बोले-तुम औरतो में बस यही कमी है, धन-दौलत के आगे मान सम्मान की कोई कद्र नहीं करतीं। जरा सोचो, यदि वह चेकर किसी पुलिस वाले बुलाकर सबके सामने मेरी कालर पर हाथ डलवा देता तो क्या तुम सहन कर लेतीं ? रूपए न देने पर वह हमें सीट से उठाकर नीचे खड़ा कर देता तो क्या होता? सच बताओ, तुम्हें कैसा अहसास होता? जरा सी देर में सफर का सारा मजा किरकिरा हो जाता न? कंचन, कुछ समझने की कोशिश करो।

कुलद्वीप बाबू की शिक्षाप्रद बातें सुनकर कंचन आँखें तरेरती हुई बोली-विद्वान अवसर से लाभ उठाता है। मेरी एक बात कान खोलकर सुनिए-संपन्नता के सामने मान-अपमान जैसी दकियानूसी बातों की आज कोई कीमत नहीं। क्या करना है? कभी-कभी विवेक और विचार से सोच भी लीजिए। आज सरलता ओर शालीनता का मोल बहुत ही कम है। इतना साहस भी नहीं कि उस चेकर से दो बात कर सकें। आप ही बताइए, जब हमारे जीवन के आदर्श और रूचि-विचार आपस में मेल नहीं खाते तब केले तथा बेर की भाँति विपरीत स्वभाव के हमारे जैसे पति-पत्नी भला एक ही स्थान पर कैसे रह सकते हैं? दामपत्य जीवन की गाड़ी पटरी से उतरती दिखाई दे रही है।

यह सुनते ही कुलद्वीप होश ही उड़ गए। वह बड़े गमगीन हुए। उनके कलेजे में उथल-पुथल होने लगी और हृदय में बर्छी सी चुभन। वह गम के सागर में डूबने-उतराने लगे। स्वपत्नी के आत्म विजय का लक्ष्य देखकर बोले-कंचन, मन में ऐसा विचार लाना पाप है। इतनी जल्दबाजी में यह निर्णय लेकर अच्छा नहीं कर रही हो। घर में पुरूष का मित्र स्त्री ही होती है। वह उसके प्रेम और विश्वास की धारा में बहती रहती है। कम से कम तुम ऐसी बातें तो न करो। पति-पत्नी एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। देखो, मेरे मन में अजीब सी पीड़ा हो रही है।

लेकिन, साँप जितना सुन्दर होता है, उतना ही अधिक विषैला भी। कुलद्वीप के दर्द की कंचन ने तनिक भी परवाह न की। उलटे तिलमिला उठी और उनके पौरूष को ललकारने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि कौशलपूर्ण बातें भी देखते ही देखते तकरार में बदल गर्इं। कंचन बार-बार यही सोचती-अगर मैं आज राजी हो गई तो यह महाशय हमें हमेशा दबाते रहेंगे। मुझे सदैव झुकना ही पड़ेगा। आज की नारी इतनी कमजोर थोड़े ही है कि मर्दों की अंट-शंट सुनें और जायज-नाजायज मानने के लिए विवश हो। मान न मान, मैं तेरा मेहमान। कंचन अपनी बात पर ही अड़ी हुई थी।

पतिदेव को झुकाने की गरज से बोली- आप भरी गाड़ी में मुझे सरेआम इतना अपमानित कर रहे हैं। बात-बात पर नीचा दिखाने पर तुले हैं। अगर यही बात है तो आप भी कलेजा थामकर सुन लीजिए, मैं आप जैसे जिद्दी मर्द के पास एक पल भी नहीं रहना चाहती। सालगिरह मनाने के नाम पर यहाँ लाकर मेरा बड़ा अपमान किए। मुझे नाहक ही बहुत जलील होना पड़ा। वर्षगाँठ का आप जो तोहफा दिए, उसे मैं जीवन भर याद रखूँगी। अब आप का रास्ता अलग है और मेरा अलग। कुलद्वीप बाबू का हर वक्तव्य उसे निंद्यनीय ही नजर आता।

वह नागिन की तरह फुफकारते हुए अचानक बोली- मेरी तो तकदीर ही फूट गई। विधाता ने बिना सोचे-विचारे ही मेरी जोड़ी आपके साथ बना दी। यह सुनकर कुलद्वीप तड़प उठे। मुँह से आह निकल गई। वह उसे समझाने का भरसक प्रयास करते। पर, पत्नी ऐसी कि कुछ सुनने का नाम ही न लेती। उसकी मति मर गई। मन में गाँठ पड़ गई। उसने खुली बगावत कर दी। वह कुछ सोचने-समझने को तैयार ही न थी। पति- धर्म का मर्म बिना समझे ही कुलद्वीप नाहक ही उसे दुश्मन नजर आने लगे। तनातनी बढ़ने से उनके अनबन की पराकाष्ठा हद पार कर गई।

लोगों का मेल-मिलाप कराने वाली गाड़ी अब उनके लिए वियोग-स्थल नजर आने लगी। नाच न जाने आंगन टेढ़ा। वे पंजाब मेल को ही कोसने लगे कि न जाने कैसी मनहूस गाड़ी में आ बौठे। पूरे रास्ते उनमें खींचतान ही चलती रही। पत्नी ने पति से अलग रहने को ठान ली। गाड़ी दूसरे दिन शाम को नई दिल्ली स्टेशन पहुँच गई। गाड़ी से उतरते ही उसने कुलद्वीप से सारे रिश्ते तोड़ लिया और मुँह फेरकर अलग रास्ते पर बढ़ने लगी।

पूछने वह मायके जाने की जिद पर अड़ गई। उसका अडि़यल रूख देखकर कुलद्वीप बोले- कंचन, रात का समय है। चोर-बदमाशों का कोई भरोसा नहीं, कब और कहाँ मिल जायं। नाहक ही कोई खतरा मोल लेना ठीक नहीं। इस वक्त तुम सीधे घर चलो। इतनी शीघ्रता भी किस काम की? यदि पीहर की इतनी ही याद आ रही है तो मैं तुम्हें एक-दो दिन में ले चलकर वहाँ घुमा लाऊँगा।

तब कंचन कठोर स्वर में बोली- अब इसकी कोई जरूरत नहीं। मेरे पीछे न पडें तभी ठीक रहेगा। क्योंकि मुझे अब आपसे छुटकारा चाहिए। यानी तलाक चाहिए तलाक। मैंने अलग रहने का फैसला कर लिया है। मायके मैं अकेली ही जाऊंगी। रोकने की कोशिश करेंगे तो अंजाम अच्छा न होगा।

यह सुनते ही कुलद्वीप बाबू पर मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। वह बिल्कुल सन्न रह गए। उनकी स्थिति अचानक नाजुक हो गई। ऐसा लगता था जैसे उनकी धड़कन ही बंद हो जाएगी। मानो उनके प्राण निकल जाएंगे। अंतस्तल कांप उठा। उनके समझ में कुछ भी न आ रहा था कि अब क्या करें और क्या न करें? उसे समझाने-बुझाने का बड़ा प्रयास किए। पर, कंचन एक ही झटके में उनसे पल्ला झाड़कर पीहर की राह पकड़ ली।

प्रोफेसर साहब उदास मन से ठकुआए हुए खड़े-खड़े देखते रहे। बाद में काफी मान-मनौव्वल करने पर भी फिर मायके से वापस ससुराल न आई। सास-स्वसुर तो दूर, माँ-बाप के समझाने पर भी कोई असर न पड़ा। कोई वश न चलता देखकर लाचार कुलद्वीप कोर्ट की शरण में चले गए। अर्जी देकर कानून से अर्ज किए कि उनकी अपरिपक्व पत्नी को उनके पास रहने के लिए राजी किया जाय। बेचारी अभी अल्हड़ और नादान है। दुनियादारी का उसे अभी कोई ज्ञान नहीं। अदालत ने उन्हें एक साथ रहने का हुक्म दे दिया।

परंतु अदालती फरमान से भी कंचन का दिल तनिक न पसीजा। वह आगे बढ़ने को कतई तैयार न थी। कचहरी में आदर्शवादी सौहर से हारकर भी जीवन संगिनी अपने प्राणप्रिय से किसी कीमत पर हार मानने को सहमत न थी। न्यायालय में मुकदमा जीतकर भी कुलद्वीप बाबू अपनी भार्या से हार गए। समय पंख लगाकर उड़ने लगा। तारीख पर तारीखें पड़ती रहीं। नतीजा यह कि मनुहार के सभी रास्ते बंद हो गए। आखिर, मामला बढ़ते-बढ़ते तलाक के मोड़ तक पहुँच गया।

जज साहब भी कंचन को खूब समझाए-बुझाए ताकि घर न उजड़े। सुलह कराने का जी तोड़ यत्न किए। वह यहाँ तक कह दिए- कंचन, पतिव्रता पत्नी का यही धर्म है कि वह पति के बिना धौर्य न रखे। क्योंकि पति वियोग की दशा में उसे तपस्विनी जैसा जीवन बिताना पड़ता है। स्त्री का बल, हिम्मत और इज्जत-आबरू पति तक ही सीमित है। मिया-बीवी में नोकझोंक चलती रहती है। झूठे आत्माभिमान की शान बघारने के चक्कर में घर उजाड़ना बुद्धिहीनता है। तब भी कंचन टस से मस न हुई।

विवश होकर जज साहब सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा देते। मामला ज्यादे ही उलझता हुआ देखकर एक दिन खारिज भी कर दिए। फैसला सुनते ही कुलद्वीप और कंचन नदी के दो किनारों की भाँति अलग होकर एकाकी जीवन बिताने के लिए मजबूर हो गए । कंचन से बिछड़कर कुलद्वीप को पत्नी वियोग का बड़ा गम हुआ। गुमसुम घर-परिवार से कटे-कटे से रहने लगे। उसकी यादों के सहारे घुट-घुटकर जीने के लिए बेबश हो गए। उनका जीवन वौराग्यमय हो गया। आँखें अंदर को धँस गर्इं। उधर कंचन झूठे गुमान की भँवर में भटकती हुई पति वियोग की चिंता में सूखकर काँटा हो गई। वह कुलद्वीप से तो अलग हो गई लेकिन, उन्हें मन से न भुला सकी। पतिविहीन स्त्री संसार के सभी सुखों से बंचित हो जाती है। सोते-बौठते कुलद्वीप की याद आकर उसे झकझोर देती। उसके हृदय का कोना-कोना सूना हो गया। उसका कांतिमय चेहरा मलिन हो गया। वह रह-रहकर तड़प उठती। लज्जा और शील स्त्री का सबसे कीमती आभूषण है।

मन कभी कहता कि अतीत को भूलकर पति के आगे नतमस्तक हो जाऊँ तो दूसरे ही पल दुविधा के दलदल में धँस जाती। वह सोचती कि एक बार पराजय मान लेने पर जीवन भर लोगों के उलटे-सीधे ताने सुनने पड़ेंगे। इस मोड़ तक पहुँचकर मैं आत्म-समर्पण नहीं कर सकती। इस प्रकार उन्हें अलग-अलग रहते हुए तीन वर्ष बीत गए। पर, बात नहीं बनी।

कुलद्वीप के बालसखा संजीव कुमार बड़े विद्वान और सज्जन थे। हँसमुख और दृढ़ निश्चयी भी। एक रोज की बात है। संजीव मुंबई (छ.शि.ट.) से नई दिल्ली तक कंचन को जाने-आने के लिए पंजाब मेल का रिजर्ब टिकट खरीदकर कोरियर से उसके पास भेज दिए। उसमें कंचन को अपनी शादी में आने का निमंत्रण वह कुछ इस तरह लिखे-भाभी जी, आपको मालूम ही है कि माँ का साया मेरे सिर से बचपन में ही उठ गया था। आप मेरी माँ समान हैं। यहाँ आकर दो-चार दिन सँभाल लें तो मैं स्वयं को धन्य समझूँगा। आशा है कि आप मेरा दिल न तोड़ेंगी।

दूसरी ओर वह कुलद्वीप से टेलीफोन पर बोले-भौय्या, मैं आपकी विवशता और मांसिक पीड़ा से भलीभाँति वाकिफ हूँ। किन्तु, आप विवाह में न आएंगे तो मेरा दिल टूट जाएगा। यह सुनकर कुलद्वीप चुपचाप हामी भर दिए।

वह बोले-अरे पगले, दिल इतना छोटा क्यों करता है? मैं पंजाब मेल से एकाध दिन पहले ही आ जाऊँगा। अब तो तू खुश है न? उधर पत्र पढ़कर काफी उधेड़बुन के बाद कंचन ने भी निर्णय किया कि मैं मुंबई अवश्य जाऊँगी।

अब इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कुछ और। मुंबई जाने लिए पंजाब मेल के जिस कोच में कंचन को निचली सीट मिली थी, उसी बोगी और कूपे में कुलद्वीप को भी ऊपरी बर्थ मिली। ईश्वर की मर्जी देखिए कि जिस दिन कंचन को वहाँ जाना था, कुलद्वीप को भी उसी तिथि का रिजर्बेशन मिला। नियत तिथि पर वह स्टेशन पहुँचे और अपनी बर्थ पर जाकर शांत भाव से लेट गए। गाड़ी चलने ही वाली थी तब तक कंचन भी आकर अपनी सीट पर उदास मन से बौठ गई। सामने की बर्थ पर 2-3 मनचले जवान लड़के गपशप कर रहे थे।

गाड़ी पूरे दिन चलती रही। फिर रात हो गई। लोग खा-पीकर सो गए। कंचन भी सो गई। वह अकेली तो थी ही। उसे असहाय पाकर वे छोकरे आपस में उटपटांग और बड़ा फूहड़-फूहड़ मजाक करने लगे। अशिष्टतापूर्ण उनका शोरगुल सुनकर कंचन की नींद में खलल पड़ गई। कुछ वक्त चुप रही लेकिन, अभद्रता बढ़ती देखकर भूखी शेरनी की भाँति दहाड़ते हुए बोली-जिसका कोई नहीं, उसका परमात्मा होता है। चुपचाप रहो वरना, अभी पुलिस के हवाले कर दूँगी। मुझे ऐसी-वौसी न समझना।

तब तक आव देखे न ताव। अकेली स्त्री के साथ छेड़खानी करते देख कुलद्वीप बाबू झटपट बर्थ से नीचे कूद पड़े और बाज की तरह झपटकर एक लड़के की गर्दन पकड़कर बोले-इस बेचारी को अकेली और असहाय समझकर तुम लोगों को बड़ी हँसी-ठट्ठा सूझ रही है। इतना मारूँगा कि अक्ल ठिकाने आ जाएगी। बच्चू, अभी सारी मजनूगिरी भूल जाओगे।

उन्हें देखते ही कंचन एक अजीब सी अंतर्वेदना से तड़प उठी। सारी निष्ठुरता देखते ही देखते न जाने कहाँ छू-मंतर हो गई। अंतस्तल कमजोर पड़ने लगा। वह अंदर से हिल गई। कुलद्वीप की आँखों में आँखें डालकर मार्मिक भाव से सकुचाते हुए बोली- स्वामी, आप वास्तव में कितने आदर्शवादी और नेक हैं। इन बदतमीजों को छोडि़ए, जाने दीजिए। आज मुझे एक बड़ा अनोखा ज्ञान मिला कि पुरूष का स्त्री के पास रहना सबसे बड़ी प्रसन्नता और सुख क्यों है। मैं झूठे गुरूर में आपसे दूर रहकर भीतर से टूट चुकी हूँ। आपके सहारे की कितनी जरूरत है, इसे मैं भलीभाँति समझ गई। बिना पुरूष के स्त्री सच में अधूरी और असुरक्षित है।

कुलद्वीप शांत चुप पड़े रहे। कुछ बोले नहीं। दिमाग पर कुछ जोर डालने पर याद आया कि अरे,आज तो पहली मई हमारी शादी की वर्षगाँठ है। कंचन उनका हाथ पकड़कर बोली-कितनी विचित्र बात है? विधि का विधान देखिए, आज वही दिन है, जब हम दोनों एक हुए थे और उसके बाद इसी दिन एक-दूजे से अलग भी हुए। कमाल की बात तो यह है कि हम जिस गाड़ी में लड़- झगड़कर अलग हुए थे, वह भी यही पंजाब मेल है। एक दिन वह था कि हम इसे कोस रहे थे। वहीं एक दिन आज का है कि इसे शुक्रिया अदा कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक नायाब, स्वर्ग जैसा सुंदर मिलन-स्थल है। जो भूलकर सपने में भी कभी मिलने को तैयार न थे, उन्हे अचानक मिलाकर इसने बड़ा उपकार किया। जब इसे भी हमारा अलग-अलग रहना पसंद नहीं तो हम ही क्यों ऐसे रहें? सारे शिकवे-गिले भुलाकर चलिए हम फिर से एक हो जाएं। हमे माफ कर दीजिए। मैं आपकी अर्धांगिनी हूँ। आज सालगिरह का एक ऐसा उपहार दीजिए जो जीवनभर याद रहे। हमें दुबारा अपना लीजिए। मैं और कष्ट नहीं भोगना चाहती।

कंचन का बदला हुआ रूप देखकर कुलद्वीप को यकीन ही न हो रहा था कि यह वही कंचन है, आज अचानक इतना बदल कैसे गई? यह सोचते हुए फौरन उसके मुँह पर हाथ रखकर कहने लगे- अरे पगली, भूल का अहसास हो जाय तो क्षमा मांगने की जरूरत नहीं। सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाय, उसे भूला हुआ नहीं कहते। देर से ही सही, चलो तुम्हें कुछ समझ तो आई। तुम्हारा झूठा घमंड आपस में सामंजस्य बिठाने में आड़े आ रहा था। यह सुन कंचन उछल पड़ी। नेत्रों से खुशी के आँसूं छलक पड़े। नेत्र गीले हो गए। अपने किए पर उसे बड़ा पश्चाताप हुआ। मन में बड़ी आत्मग्लानि हुई। हृदय कचोट उठा। कुछ कहने के लिए अब उसके पास कोई शब्द ही न बचा। शून्यभाव से उनके चेहरे को टुकुर-टुकुर देखने लगी। मानो उनसे कह रही हो कि क्या सोच रहे हैं? दिल की मालकिन को एक बार फिर अपना लीजिए। बातचीत करते-करते सबेरा हो गया। गाड़ी मुंबई पहुँच गई।

गाड़ी से उतरकर कुलद्वीप बोले-कंचन, सच बताऊँ, आज मैं बहुत प्रसन्न हूँ। तुम मिल गई तो मुझे और कुछ भी न चाहिए। लेकिन, यह तो बताओ कि तुम जा कहॉं रही हो?

कंचन बोली- संजीव के विवाह में दो-चार रोज उनका घर सँभालने। लेकिन, आप कहाँ जा रहे हैं?

कुलद्वीप बोले- जहाँ तुम जा रही हो, वहीं तुम्हारी साया बनकर मैं भी जा रहा हूँ। कंचन! हमें साथ-साथ देखकर संजीव हर्षित होकर झूम उठेंगे। उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही न रहेगा। हमारा यह अटूट बंधन जन्मभर का है। तुमने इसे तोड़ने में कोई कसर न छोड़ी। पर, इस गाड़ी ने तो आज वाकई कमाल कर दिया। रही बात उपहार की तो वह तुम्हें बिना मांगे ही दे दिया। इसे सहेजकर रखना, खो न देना।

तब कंचन विनीत भाव से बोली- और यह बहुमूल्य उपहार पाकर मैं धन्य हो गई। जीवन सफल हो गया। इससे बढ़कर क्या प्रसन्नता होगी कि आज हम फिर साथ-साथ हैं।

जब वे संजीव के घर पहुँचे तो उन्हें एक साथ देखकर वह फूले न समाए। उन्हें बड़ा ताज्जुब हुआ। वह कुलद्वीप के हृदय से लगकर बोले- कुलद्वीप भैय्या, मैं जो देख रहा हूँ, हकीकत है या कोई सपना? हमें तो विश्वास ही न हो रहा है कि आप दोनों एक साथ सामने खड़े हैं। मुझे भी तो बताइए कि यह सब कैसे संभव हुआ?

तब कुलद्वीप बोले- क्या बताएं संजीव, यह एक बड़ी विचित्र घटना है। अब देखो न, अलग-अलग आरक्षण कराने पर भी हम दोनों की सीटें एक ही जगह मिलीं। रात को अकेली औरत समझकर कुछ लफंगे इन मेम साहिबा के गले पड़ने लगे। आ बैल मुझे मार, वे इनके साथ छेड़खानी करने लगे। मैं यह सहन न कर सका। उनसे लड़ने-मरने को उतारू हो गया। जी में आया कि उनका गला ही घोंट दूँ। परंतु जो हुआ, वह अच्छा ही हुआ। इन्होंने देखते ही कोई अनर्थ होने से रोक दिया।

इतना कहकर उन्होंने उन्हें सारी कहानी सुना दी। संजीव बाबू सुनकर दंग रह गए। दाँतों तले ऊंगली दबा लिए। तब कुलद्वीप बाबू हँसकर बोले- संजीव, वक्त-वक्त की बात है। बात बनने पर जब आई तो सारी परिस्थितियां बदलती चली गर्इं। सब कुछ हमारे अनुकूल होता गया। इतने दिन हमें इसी तरह रहना भाग्य में लिखा था। तकदीर ने करवट लिया तो बिना मांगे ही मन की मुराद पूरी हो गई।

समय के करवट लेते ही पति-पत्नी की खोई हुई खुशियां पुन: वापस आ गर्इं। चिडि़या बगीचे में फिर चहकने लगी। तब वे पंजाब मेल को धन्यवाद देते हुए संजीव कुमार के विवाह के कामकाज में व्यस्त हो गए।

------.

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: अर्जुन प्रसाद की कहानी - उपहार
अर्जुन प्रसाद की कहानी - उपहार
http://lh5.ggpht.com/-N2ZoychI7uE/UP0ssbR-EcI/AAAAAAAAS4s/K03cKm4boiI/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
http://lh5.ggpht.com/-N2ZoychI7uE/UP0ssbR-EcI/AAAAAAAAS4s/K03cKm4boiI/s72-c/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2013/01/blog-post_8169.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2013/01/blog-post_8169.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content