विजय शिंदे का आलेख - विवेकी राय के कथा साहित्य में नारी शिक्षा

SHARE:

विवेकी राय के कथा साहित्य में नारी शिक्षा                                     डॉ. विजय शिंदे                                     देवगिरी महा...

image
विवेकी राय के कथा साहित्य में नारी शिक्षा
                                    डॉ. विजय शिंदे
                                    देवगिरी महाविद्यालय, औरंगाबाद.

    समाज के दो हिस्सों में आधे पुरुष और आधी नारियां रहती है। लेकिन आज भी पुरुष प्रधान व्यवस्था ने उसे इतना महत्त्व नहीं दिया जितना देना चाहिए था। उसके प्रति परंपरागत दृष्टि से देखा और सोचा जाता है। अगर सामाजिक विकास में पूर्णत्व लाना है तो नारी को शिक्षा के साथ अन्य अधिकारों में भी समानता का हकदार मानना चाहिए। घर में तो उसे प्रतिष्ठित किया जाता हैं किंतु समाज में नहीं। स्त्रियों के शील संरक्षण के लिए परदा प्रथा और घर से बाहर न निकलना जैसे नियम बनाए गए। आज वैसी स्थिति नहीं है फिर भी नारी के प्रति पुरुष की दृष्टि अभी भी बदली नहीं हैं।
    समाजहित इसी में है कि नारी की पूनर्प्रतिष्ठा करें। ‘‘नारी को भवतारिणी कहा गया है, जो उचित ही है। पुरुष को अपनी जीवन नौका को  इस भवसागर से पार करने के लिए स्त्री-रूपी दांड की आवश्यकता अपरिहार्य है।’’१ पुरुष की जन्मदात्री और सहधर्मिनी वही है। अतः उसे शिक्षित बनाने या प्रतिष्ठित करने में उसे नहीं तो पुरुष के लिए ही लाभदायी है। पारिवारीक और सामाजिक जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने के लिए उसका शिक्षित होना नितांत जरूरी है। उसे न केवल शिक्षा में बल्कि सामाजिक व्यवस्था में प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता है। विवेकी राय ने नारी की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शिक्षित, अर्द्धशिक्षित और अशिक्षित स्त्रियों का चित्रण करते हुए शिक्षा व्यवस्था और नारी के परस्पर संबंध पर प्रकाश डाला है।

शिक्षा, समाज और नारी
    शिक्षा समाज का महत्त्वपूर्ण अंग है और समाज का आधा हिस्सा स्त्रियों से बनता है, अतः शिक्षा पर उनका उतना ही अधिकार है जितना पुरुषों का। ग्रामीण महिलाओं की तुलना में शहरी महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे है । अर्थात् शिक्षा के अधिकार को शहरी महिलाओं ने प्राप्त कर लिया है। अर्थात् शिक्षा के अधिकार को शहरी महिलाओं ने प्राप्त कर लिया है। शिक्षा से उनकी कई समस्याओं का निराकरण हो गया है। ‘‘शिक्षित महिलाओं के जीवन संबंधी दृष्टिकोण में पर्याप्त अंतर आया है परंतु अशिक्षित ग्रामीण महिलाओं के जीवन की समस्याएं आज भी वैसी ही हैं जैसी कि स्वतंत्रता के पूर्व थी।’’२ अतः ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा के साथ जोड़ने की अपेक्षा है। विवेकी राय ने इसी दृष्टि से विचार करते हुए ग्रामीण महिलाओं के शिक्षा पर प्रकाश डाला है।
    ’सोनामाटी’ उपन्यास का पात्र रामरूप सोचता है कि ’’इस देश में वह दिन कब आएगा जब निचाट देहात के साधारण घरों में जनमी लडकियों में सही मायने में  ’शिक्षा’ का प्रवेश होगा और वे परंपरागत विवाह-बनाम खरीद-बिक्री के दुष्चक्र से मुक्त होगी।’’३ जब तक गांवों में नारी के लिए शिक्षा सहज और सुलभ नहीं बनती तब तक वे जाग्रत नहीं होंगी। शिक्षा से ही वह जाग्रति आती है जिससे स्त्रियां परंपरागत कुरीतियों का विरोध करती हुई स्वतंत्रता का अनुभव करती है। गांवों की सामाजिक व्यवस्था ही ऐसी है जहां स्त्रियों के  लिए शिक्षा सुलभ नहीं है। कहीं-कहीं लड़किओं को पढ़ाया जा रहा है लेकिन विवाह के बाद यह पढ़ाई खत्म होती है। ’नमामि ग्रामम् ’  में गांव लेखक को बता रहा है कि  ’’अब हवा बदली है। लड़कियों को भी पढ़ाया जाता है, मगर कुलमिलाकर इन्हें घर के भीतर रहने योग्य पात्र ही बनाया जाता है। विवाह के बाद इनके जीवन का प्रवाह अवरुध्द हो जाता है।’’४ अल्प शिक्षित महिलाओं की दुनिया चारदीवारों के भीतर सीमित हो जाती है। समाज और ग्रामजीवन का अंग बनी महिलाएं दुनिया से दूर अंधकारमय जीवन जीने के लिए मजबूर हो जाती हैं। गांव बदल चुका है। उसका अंतर-बाह्य परिवर्तन हो चुका है लेकिन महिलाओं के प्रति देखने की सामाजिक दृष्टि अभी तक परिवर्तित नहीं हुई हैं।
    नारी को स्वयं शिक्षित होकर अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरुक रहना चाहिए। उनकी आंतरिक चेतना ही उन्हें शाक्ति दे सकती है। महिलाओं में यह भी कमजोरी है कि वे शिक्षित बनने के बाद अपनी जिम्मेदारियों से विमुख होती है। अतः दायित्व और अधिकारों का समन्वय करते हुए उन्हें अपना विकास करना चाहिए।

शिक्षा, संस्कृति और नारी
    नारी शिक्षा और संस्कृति का विचार करे तो शिक्षित स्त्रियों में सांस्कृतिक पतन की स्थिति देखी जा सकती है। गांव और नगर की लड़कियां जैसे ही शिक्षित बनी वैसे ही वे अपनी संस्कृति से विमुख होती हैं। शिक्षित नारी ने सबसे पहले संयुक्त परिवार को विखंडित कर दिया है। इसका अर्थ यह नहीं की सभी शिक्षित नारियां विभक्त रहना चाहती हैं। परंतु यह भी सच है कि ज्यादातर शिक्षिता पृथक घर बसाना पसंद करती है। यह मात्र एक उदाहरण है इसके अलावा संस्कृति के कई आयाम हैं जिन्हें शिक्षित नारियों ने तोड़ा है। विवेकी राय इस सांस्कृतिक पतन के प्रति सात्विक आक्रोश प्रकट करते हैं।
    ’सोनामाटी’ उपन्यास में भुवनेश्वर के साथ पढ़नेवाली लड़कियां गांव में आती हैं तब गांव की स्त्रियां उनके कपड़े और बालों को देखकर हसती-फुसफुसाती रहती है। ये तो विश्वविद्यालय में पढ़नेवाली लड़कियां है, अब देखा-देखी यह पतन गांवों में भी आ गया है। कई प्रकार के प्रदर्शन और आंड़बर पढ़ी-लिखी लड़कियों में पाए जा रहे हैं, जिसका कोई सांस्कृतिक मूल्य नहीं है। स्त्रियां, जिनकी साडिओं में भारतीय संस्कृति महकती थी, उसके गायब होते ही संस्कृति भी गायब हो गई। ’गांव की गोरी’ निबंध में विवेकी राय लिखते हैं। ‘‘प्राइमरी के बाद? मिडिल के बाद? कितनी कीमत चुकाई पढ़ाई के लिए? चौका गया, गीत गया, खेल गया। अरे हां भाई यह सोचा ही नहीं था। आज गांव की लड़कियां कौन-सा खेल खेलती है ? चुप्प ’’ ५ यह ’चुप्प।’ महिलाओं के नैतिक पतन को दर्शाता है। जब से स्त्री ने शिक्षित बनकर दहलिज को पार किया है तब से वह नैतिक बंधनों को तोड़-मरोडकर उन्मुक्त हो बहकने भी लगी है। ’’जब से शिक्षा का प्रसार हुआ है, बेलबाटम में सजी-धजी लड़कियां स्कूल कॉलेज  जाने लगी है तो गांव का  ग्लैमर भी शहर के ग्लैमर से होड़ लेता नजर आने लगा है। ’’६  शहर और गांव में फैलता यह आधुनिकता का विष सांस्कृतिक पतन को दिखाता है। ’मंगलभवन’ उपन्यास की पार्वती, लक्ष्मी, ’अमंगलहारी’ की पार्वती और ’सोनामाटी’ की कनिया, विद्या जैसी लड़कियां शिक्षित होकर भी सुशील और संस्कृति का पालन करती हैं।
    शिक्षा नारी के लिए आवश्यक है लेकिन वह संस्कृति और नैतिकता का पालन करते हुए। नारी का सौंदर्य सुशीलता में है। अतः शिक्षा उसी सुशीलता को पोषक करनेवाली हो। प्रदर्शन प्रियता, आड़ंबर, बनाव, खोखली शृंगारिकता आदि के प्रति आकर्षण नारी के गलत शिक्षा का द्योतक कहे जा सकते हैं। संक्षेप में आज शिक्षा और संस्कृति के उचित समन्वय से नारी के व्यक्तित्व का विकास करने की आवश्यकता है।

परंपरागत दृष्टि
    नारी ने समाज, ज्ञान, विज्ञान, तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी कुशलता का परिचय दिया है। पुरुष के समकक्ष स्त्री को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। स्त्री पुरुष की अनुकर्ता न रहकर अपने अलग अस्तित्व निर्माण के लिए सक्रिय रही है। उसने आत्मनिर्भर बनते हुए अपने मार्ग का निर्माण किया है। यह परिवर्तन स्त्रियों में व्यापक शिक्षा प्रसार के बाद आया है। लेकिन ग्रामीण  महिला के प्रति न शिक्षा और न समाज की दृष्टि बदली है। विवेकी राय ने जिन अंचलों और गांवों का वर्णन किया है। वहां की महिलाएं आज भी पराधीन है। ’’अंचलों के सामाजिक जीवन में पुरुषों के बराबरी का स्थान स्त्री को प्राप्त नहीं है। एक हद तक स्त्री आज भी पराधीन है। कभी-कभी इनको सिर्फ भोग का साधन माना जाता है।’’७ इसी परंपरागत दृष्टि का वर्णन विवेकी राय के साहित्य में हुआ है।
    ‘सोनामटी’ उपन्यास की विद्या इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ रही है। उसकी अन्य बहनें भी पढ़ाई में एक से बढ़कर एक तेज हैं। द्विवेदी जी पढ़ाई में तेज इन पुत्रियों की चिंता कर रहे हैं। उनकी चिंता है कि इनकी शादी कब और किसके साथ होगी। ज्यादा पढ़ी लिखी लड़कियों के बारे में सामाजिक दृष्टि ठीक नहीं है, इसलिए द्विवेदी जी की चिंता गलत नहीं है। वे अक्सर कहते हैं कि ‘‘ज्यादा पढ़ना लिखना दिक्कत पैदा करेगा। लड़की चुल्हे-चौके के लिए बेकार हो जाएगी। ददद विद्या का और बहनों का क्या होगा। ससुरी पढ़ने में सबकी सब एक से बढ़कर एक पलीता। लेकिन कीमत क्या रह गई पढ़ाई की। नौकरी दुःस्वप्न है। खानदान में या गांव-घर में किसी औरत ने नौकरी की नहीं। इधर शादी के लिए देहात के गृहस्थ परिवार में अधिक पढ़ाई-लिखाई एक भारी अयोग्यता।‘‘८ गांव में इसी प्रकार की चिंता लड़कियों के माता-पिता को खाए जाती है। इनकी सबसे बड़ी चिंता लड़कियों की शादी है और गांव में ज्यादा पढ़ी-लिखी लड़की को अपनी बहू बनाने से लोग कतराते हैं। विड़ंबना की बात यह है कि इस प्रकार की परंगरागत दृष्टि रखते हुए स्त्रियां ही स्त्रियों का विरोध करती है। ‘नमामि ग्रामम्’ में गांव अपना आत्मकथन लेखक के सामने रखता है कि ‘‘दुनिया से दूर किसी कोने में सारा शरीर एक कपड़े में लपेटकर, समेटकर जिस प्रकार भारत की लक्ष्मी रुठी कहीं बैठी है, उसी प्रकार गांवों का नारी वर्ग अपने को छिपाकर आज भी अज्ञान की बेहोशी में पड़ा है।’’९ वैसे परिवार में नारी को सम्मान है। आरंभ से पुरुषों ने उसे देवी का स्थान दिया है लेकिन परंपरावादी दृष्टि रखते हुए सामाजिक जीवन से उसे दूर रखा है। अतः उनका विकास असंभव-सा बना है।
    शिक्षा के दृष्टि से शहरों की तुलना में ग्रामीण महिलाओं की हालत खराब है। उन्हें देवी का स्थान देकर घर के अंदर परदों के पीछे गहने पहनाकर सम्मानित किया जाता है, परंतु समाज और शिक्षा में नहीं। शहरी लड़कियां पढ़ रही हैं और नौकरियां कर रही हैं; लेकिन समाज की उनके प्रति दृष्टि अच्छी नहीं है। हर जगह उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है।

परिवर्तित दृष्टि
    नारी शिक्षित बन रही है और उसने समाज के विविध क्षेत्रों में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान भी दिया है। उच्च पदों को विभूषित करते हुए अपने ज्ञान और तेज से समाज की परंपरावादी दृष्टि में परिवर्तन लाने में वह सफल रही है। स्वयं पर होनेवाले अन्याय एवं अत्याचार का उसने विरोध किया है। वह अब पुरुषों की कठपुतली नहीं तो सहायक बन गई है। यह स्थान उसने स्वकर्तृत्व से प्राप्त किया है। ‘‘अब उसे ‘आत्मबोध’ हो गया है। उसका ‘स्वत्व’ जाग्रत हो गया है। उसने अब समझ लिया है कि जब तक अपनी गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए स्वयं स्त्री प्रयत्नशील नहीं होती तब तक यह गुलामी नष्ट नहीं होगी।’’१० इसी आत्मबोध के बलबूते पर वह शिक्षाभिमुख होकर समाज में अपने लिए मान-सम्मान और उचित स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील है। विवेकी राय के प्रत्येक उपन्यास का प्रमुख पात्र रहे मास्टरसाहब की नजरों में स्त्री का बहुत बड़ा सम्मान है। वे मास्टरसाहब स्वयं विवेकी राय के विचारों से पुष्ट होकर उपन्यासों के अन्य पात्रों को प्रभावित करते हैं।
    ‘सोनामाटी’ में पात्र बनकर आई कनिया और विद्या उच्च शिक्षित होने के बावजूद भी गांव और संस्कृति के साथ लगाव रखती है। इसी का परिणाम है कि उन्हें परिवार और गांव में सम्मान है। रामरूप की बेटी कमली की शादी में वे सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करने में सहयोग दे रही हैं। इन शिक्षिताओं को देखकर रामरूप कृतार्थ होते हैं कि ये युनिवर्सिटी में पढ़ने के पश्चात् भी कितनी कुशलता से कार्य करते हुए संस्कृति से जुड़ी रही है। ‘मंगलभवन’ में नीलम के वाक्चातुर्य को सुनकर विक्रम मास्टर जगदीश को कहते हैं, ‘‘देखा पुत्री अर्चना की लड़की है। अभी बारहवीं कक्षा पास की है। एम्.ए. तक पहुंचने पर शायद हमारे जैसे मास्टर नानाओं को चराने लगेगी।’’११ नीलम की वाक्पटुता पर विक्रम मास्टर और जगदीश का खुश होना नारी शिक्षा के प्रति परिवर्तित दृष्टि का परिचय देता है। ‘नमामि ग्रामम्’ उपन्यास में इसी परिवर्तन की स्थिति को स्पष्टता से चित्रित किया है। ‘‘स्वराज्य के बाद अवश्य ही इस स्थिति में बदलाव आया है। गांव-गांव में स्कूल कॉलेज हो जाने से लड़कियां पढ़ने के लिए घरों से निकल गई है। नई पीढ़ी में परदा ढीला हुआ है।’’१२ आजकल ग्रामों में स्कूलों का निर्माण हो गया है, अतः लड़कियां घर से बाहर निकलकर पढ़ाई करने लगी है। लोगों की दृष्टि भी बदल चुकी है। यहां तक कि स्कूलों में प़ढाई की दृष्टि से लड़कियां तेज है। परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करती लड़कियां उच्च पदों पर आसीन होकर योगदान देने लगी हैं। उनका यही योगदान सामाजिक जीवन में सम्मान और आदर का स्थान पाने में सहयोग दे सकता है।
    निष्कर्षतः सामाजिक जीवन में नारी को सम्मान और आदर का स्थान दिया जा रहा है। घर से बाहर निकलकर लड़कियां स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करती हुई महत्त्वपूर्ण पदों को हासिल कर चुकी हैं। जिस समाज में उनके प्रति परंपरावादी दृष्टि रखी जाती है उसी समाज में उसे परिवर्तित दृष्टि से भी देखा जा रहा है। विवेकी राय ने समाज, संस्कृति, पारंपरिक और परिवर्तित दृष्टि से शिक्षित नारी का सफल चित्रण किया है। हालांकि उनका यह वर्णन सभी रचनाओं में व्यापकता से नहीं है लेकिन जिन कृतियों में आया है वहां सार्थक बना है।

संदर्भ संकेत
१.     उमा शुक्ला - भारतीय नारी : अस्मिता की पहचान, पृ.२०.
२.     डॉ. विमल शंकर नागर - अनुसंधान के नए सोपान, पृ.१९.
३.     विवेकी राय- सोनामाटी, पृ.१३९.
४.     विवेकी राय - नमामि ग्रामम्, पृ.९७.   
५.     विवेकी राय - जुलूस रूका है, पृ.६२.
६.     बलराम - समकालीन हिंदी कहानी का सफर, पृ.७९.
७.     डॉ. आण्टिणी पी.एम् - आंचलिक उपन्यास एकता की खोज, पृ.१०२.
८.     विवेकी राय - सोनामाटी, पृ.२५८-२५९.
९.     विवेकी राय - नमामि ग्रामम्, पृ.५०.
१०.     डॉ. रेखा कुलकर्णी - हिंदी के सामाजिक उपन्यासों में नारी, पृ.१२५.
११.     विवेकी राय - मंगलभवन, पृ.१५५.
१२.     विवेकी राय - नमामि ग्रामम्, पृ.५०.

                                डॉ. विजय शिंदे
                                देवगिरी महाविद्यालय,औरंगाबाद.
                                फोन - ०९४२३२२२८०८
                                ईमेल - र्वीींीींहळपवशऽसारळश्र.लेा

COMMENTS

BLOGGER: 4
  1. विजय भाई, आलेख बढिया है, शिक्षा और संस्कृति मे संतुलन आवश्यक है, जैसे अंग्रेज़ी से नही अंग्रेज़ियत से बचना ज़रूरी है। शिक्षा ऐसी हो कि हमारी भरतीयता बची रहे ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. गिरीराज जी नमस्कार।
      आपने सही कहा हमें अंग्रेजी को नकार कर लाभ होगा नहीं पर देशी रंग, भाषा होकर भी अगर कोई अंग्रेजियत प्रवृति वाला बन रहा है तो उसे नकारा जाना जरूरी है। विवेकी राय जी की गांवों को लेकर बडी तडप है और उस बहाने उन्होंने उसके विविध आयामों का वर्णन भी किया। शिक्षा की अहं भूमिका होती है, गांव के लिए। और गांव में स्त्री का भी अहं स्थान होता है पर उसे शिक्षित बनाने की समाज की मानसिकता नहीं होती। इससे पीडित होकर राय जी ने स्त्रियों की दयनियता का रेखांकन किया है।

      हटाएं
    2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं
  2. गिरीराज जी सादर प्रणाम'
    परिचय नहीं पर आत्मा के सूत्र मिल रहे हैं और साथ ही विचार के भी। विवेकी जी की तडप इसी बात को लेकर रही है कि देश बदल रहा है स्वागत करे पर संस्कृति ना छोडे। गांवों के रिश्ते-नाते, आचार-विचार, संस्कृति... पर व्यापक विचार उन्होंने किया है। साथ ही शिक्षा के ढांचे के चरमराने पर अफसोस भी जताया है।
    टिप्पणी के लिए धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: विजय शिंदे का आलेख - विवेकी राय के कथा साहित्य में नारी शिक्षा
विजय शिंदे का आलेख - विवेकी राय के कथा साहित्य में नारी शिक्षा
http://lh3.ggpht.com/-XhpL7_GRxvY/UTmKZwD2GrI/AAAAAAAAUJQ/8UigKGb7CjQ/image%25255B3%25255D.png?imgmax=800
http://lh3.ggpht.com/-XhpL7_GRxvY/UTmKZwD2GrI/AAAAAAAAUJQ/8UigKGb7CjQ/s72-c/image%25255B3%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2013/03/blog-post_3790.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2013/03/blog-post_3790.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content