‘वन्देमातरम्’ – गीत का शीर्षक ही नहीं, एक मन्त्र है // डॉ. सुरेन्द्र वर्मा

SHARE:

‘वन्देमातरम्’ – गीत का शीर्षक ही नहीं, एक मन्त्र है डॉ. सुरेन्द्र वर्मा बंकिमचंद्र चटोपाध्याय द्वारा रचित “वन्देमातरम्” भारत का राष्ट्र-गीत ...

‘वन्देमातरम्’ – गीत का शीर्षक ही नहीं, एक मन्त्र है

डॉ. सुरेन्द्र वर्मा

image

बंकिमचंद्र चटोपाध्याय द्वारा रचित “वन्देमातरम्” भारत का राष्ट्र-गीत है। यह राष्ट्र-गान होते होते रह गया, लेकिन इसे नज़रंदाज़ नहीं किया जा सका और इसे राष्ट्र-गीत का दर्जा दे दिया गया। जन-गन-गण राष्ट्रगान हो गया। राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत यह गीत साहित्यिक दृष्टि से भी भारत का अद्वितीय गीत है। यह गीत संस्कृत बांग्ला मिश्रित भाषा में रचित है। सन २००३ में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उस समय के सबसे प्रसिद्ध दुनिया के लगभग ७००० गीतों में से इसे न केवल पहले दस गीतों में स्थान मिला बल्कि दस में से इसे दूसरे स्थान पर रखा गया था।

बंकिम चन्द्र चटर्जी ने ‘वन्दे मातरम’ शीर्षक से यह एक स्वतन्त्र गीत के रूप में लिखा था। ओर मूल रूप से इसके दो ही पद रचे गए थे जो संस्कृत में थे। इन दोनों पदों में केवल मातृभूमि की वन्दना है। कवि ने यह गीत सन अठारह सौ के अस्सी के दशक में लिखा था जब ब्रिटिश शासकों ने सरकारी समारोहों में ‘गोड सेव द किंग’ गीत गाया जाना अनिवार्य कर दिया था। इस आदेश से बंकिम चन्द्र को, जो उस समय डिप्टी कलेक्टर के एक सरकारी पद पर थे, बहुत आघात लगा अत: उन्होंने ‘गोद सेव द किंग’ के विकल्प के रूप में सभी समारोहों में गाने के लिए ‘वंदेमातरम्’ गीत की रचना की।

इस गीत की रचना के लगभग छ: वर्ष बाद बंकिम चन्द्र ने इसे अपने प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंद मठ’ में अन्तर्निहित कर दिया और इसमें कई और पद बांग्ला भाषा के जोड़ दिए। वह गीत जो बांगला भाषा में आनन्द मठ में सम्मिलित हुआ है, हम उसकी बात नहीं कर रहे हैं। यह मूल गीत का परिवर्तित / परिवर्धित संस्करण है। मूल गीत से आनंद मठ के गीत को जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मूल गीत की स्वतन्त्र सत्ता पर आघात पहुंचा है। एक स्वतन्त्र गीत के रूप में इस पर प्रश्न चिह्न सा लग गया है। उपन्यास का गीत भावानंद नामक एक संन्यासी द्वारा गाया गया है और यह केवल उपन्यास की मांग को पूरा करता है।

मूल गीत के दोनों पद संस्कृत भाषा के हैं पर इन्हें मूलत: बांगला लिपि में लिखा गया था। भारत की स्वतंत्रता के सन्दर्भ में इसी गीत और उसके शीर्षक, वन्देमातरम, का बड़ा महत्व है। दिसंबर १९०५ में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में इसी गीत को राष्ट्रीय दर्जा प्रदान किया गया था। बंग-भंग आन्दोलन के दौरान ‘वन्दे मातरम्’ राष्ट्रीय नारा बन गया था। १९२३ कांग्रेस अधिवेशन में वन्दे मातरम के विरोध में जो स्वर उठे उसका कारण यही था की इसे आनंद-मठ उपन्यास, जो किसी कदर मुस्लिम विरोधी था, के साथ जोड़ कर देखा गया। बाद में १९३७ के कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में, रवीन्द्रनाथ ठाकुर के मार्ग दर्शन में यह स्पष्ट कर दिया गया कि इस गीत के पहले दो पद जो मूल गीत में हैं, वे ही प्रासंगिक हैं।

गांधी जी इस गीत से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने लिखा है, आज लाखों लोग एक साथ एकत्रित होकर वन्दे मातरम् गाते हैं। इसने हमारे राष्ट्रीय गीत का दर्जा हासिल कर लिया है यह एक पवित्र, भक्ति परक और भावनात्मक गीत है। इसमे मातृभूमि के लिए जो सार्थक विशेषण प्रयुक्त किए गए हैं वे एकदम अनुकूल है, इनका कोई सानी नहीं है

१४ अगस्त १९४७ को संविधान सभा की पहली बैठक का प्रारम्भ ‘वन्दे मातरम्’ के साथ ही हुई था। समापन जन-मन-गण के साथ संपन्न हुआ था। १९५० में वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत और जन-मन-गण राष्ट्रीय गान बना।

वन्दे मातरम् गीत सर्व प्रथम बांग्ला लिपि में लिखा गया था, और यह स्वाभाविक था क्योंकि इसके रचयिता बंकिमचंद्र जी स्वयम एक बंगाली कवि थे।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आदर्श को छोड़ कर, वंदेमारतम से ज्यादह प्रेरक शायद ही कुछ और रहा हो। “वन्देमातरम” एक गीत या गीत का शीर्षक न रहकर एक मन्त्र बन गया था। इस मन्त्र ने राष्ट्रीय जीवन के प्रत्येक पक्ष और प्रत्येक भौगोलिक स्थल को स्पर्श किया है। इतना ही नहीं, सच पूछा जाए तो इस मन्त्र में केवल बंगाल या भारत के ही लिए नहीं बल्कि जैसा की रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने कहा है, विश्व माता की वन्दना है| पृथ्वी की मातृरूप में कल्पना हमारे संस्कृत साहित्य में मिलती है। अथर्ववेद का ‘माता भूमि: पुत्रोहंपृथिव्या” मातृ वन्दना ही तो है। भारत में इसी मन्त्र को लेकर इसी के नाम पर अनेक क्रांतिकारी संगठन बने; इसी का जाप करते हुए स्वतंत्रता सेनानी तिरंगे झंडे को लेकर आगे बढ़ाते गए और इसी का उच्चारण करते हुए वे जेल गए और फांसी के समय भी यही मन्त्र उनकी ज़बान पर रहा। मदन लाल धींगरा, फुल चाकी, खुदीराम बोस, रामप्रसाद बिस्मिल और अन्य बहुत से क्रान्तिकारियों ने ‘वन्देमातरम्’ कह कर फांसी के फंदे को चूमा। सुभाष चन्द्र बोस की आज़ाद हिन्द फ़ौज ने भी इस गीत को अंगीकार किया था।

यह बड़े गर्व की बात है कि इस वर्ष (२०१८) के गणतंत्र दिवस पर क्रांतिकारियों की धरती कानपुर के ५०००० से अधिक देश प्रेमियों ने ऐतिहासिक ग्रीन-पार्क स्टेडियम में एकत्रित होकर बड़ी शिद्दत से, सामूहिक रूप से, वन्देमातरम गीत गाया और अपनी राष्ट्रीय भावनाओं और संस्कारों को प्रदर्शित किया। लगा की सारा देश माँ भारती को नमन कर रहा है।

‘वन्दे मातरम’ गीत के कई भारतीय भाषाओं में - मराठी, तमिल, तेलगू, कन्नड़ आदि - अनुवाद हुए हैं। मूल गीत जो संस्कृत भाषा में लिखा गया और बंगालालिपि में प्रकाशित हुआ उसके हिन्दी में अनुवाद की कभी आवश्यकता ही नहीं पडी। उसे जब देवनागरी लिपि में लिखा जाता है तो वह हिन्दी का एक गीत ही प्रतीत होता है। इसका अंग्रेज़ी में सुन्दर अनुवाद डा. नरेशचन्द्र सेनगुप्त ने सन १९०६ में ही “ Abbey of Bliss शीर्षक से कर दिया था बाद में श्रीअरविन्द ने भी इसका अंग्रेज़ी अनुवाद किया। हाल ही में इसका एक उर्दू अनुवाद भी प्रकाशित हुआ है। यह अनुवाद आरिफ मोहम्मद खान ने शाह बानो केस के बाद लिखा था। अनुवाद इस प्रकार है –

तसलीमात, माँ तसलीमात

तू भरी है मीठे पानी से - फल फूलों की शादाबी से

दक्खिन की ठंडी हवाओं से - फसलों की सुहानी फिजाओं से

तसलीमात, माँ तसलीमात

तेरी रातें रोशन चाँद से - तेरी रौनक सब्ज़-ए-फाम से

तेरी प्यार भरी मुस्कान है - तेरी मीठी बहुत जुबान है

तेरी बाहों में मेरी राहत है – तेरे कदमों में मेरी जन्नत है

तस्लीमात, माँ तस्लीमात

वन्दे मातरम् की वह धुन जिसमें इसे आज सर्वाधिक गाया जाता है रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने तैयार की थी। इस गीत को भारत के अनेक प्रतिष्ठित गायकों ने गाया है, जिनमें विष्णु दिगंबर पलुस्कर का नाम भी सम्मिलित है। हिन्दी सिनेमा में भी यह गीत प्रतिष्ठित गायक/गायिकाओं द्वारा खूब गाया गया है। धुनें बदलती रहीं हैं। लेकिन एक गायक का नाम जो सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है, वह है ए आर रहमान का जिसने इस गीत पर पूरा एक एल्बम ही तैयार किया है – माँ तुझे सलाम !

‘वन्देमातरम्’ - यह शब्द एक मन्त्र है, यह शक्ति का ऐसा स्रोत है जिसने जनता को न केवल प्रेरित किया है बल्कि जो हमारी देशज स्मृति में भी रच-बस गया है।

- डा. सुरेन्द्र वर्मा

१०, एच आई जी / १, सर्कुलर रोड , इलाहाबाद -२११००१

---


गीत

वन्दे मातरम्

सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम – सस्य श्यामलां मातरम्

शुभ्र ज्योत्सनाम पुलकित यामिनीम

फुल्ल कुसुमित द्रुमदल शोभनीम

सुहासिनी सुमधुर भाषिणीम - सुखदां वरदां मातरम्

सप्त कोटि कंठ कलकल निनाद कराले

द्विसप्त कोटि भुजैर्व्रत खरकरवाले

बहुबल धारणीम नमामि तारणीम - रिपुदलवारणीम मातरम्

वन्दे मातरम्।

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. बहुत ही बढ़िया आलेख।वर्तमान में ही यह ऐतिहासिक आलेख बन चुका है। इस लेख में मातृवंदना है और नारी सशक्तिकरण का नारा भी है, उत्साह भी है, उमंग भी है। नमन, वंदन।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही बढ़िया आलेख।वर्तमान में ही यह ऐतिहासिक आलेख बन चुका है। इस लेख में मातृवंदना है और नारी सशक्तिकरण का नारा भी है, उत्साह भी है, उमंग भी है। नमन, वंदन।

    जवाब देंहटाएं
  3. आशा चौधरी9:33 pm

    बहुत सटीक और प्रेरणा दायक जानकारी दी है आपने । बधाई और धन्यवाद आदरणीय सर।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: ‘वन्देमातरम्’ – गीत का शीर्षक ही नहीं, एक मन्त्र है // डॉ. सुरेन्द्र वर्मा
‘वन्देमातरम्’ – गीत का शीर्षक ही नहीं, एक मन्त्र है // डॉ. सुरेन्द्र वर्मा
https://lh3.googleusercontent.com/-T4u3iVc_tRs/WyNnqhpyrWI/AAAAAAABCp4/4LWlwd5DGkAhbr7I2eLOWlTv3f6psZycQCHMYCw/image_thumb?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-T4u3iVc_tRs/WyNnqhpyrWI/AAAAAAABCp4/4LWlwd5DGkAhbr7I2eLOWlTv3f6psZycQCHMYCw/s72-c/image_thumb?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2018/06/blog-post_15.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2018/06/blog-post_15.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content