श्रद्धा सुमन - देश-विदेश में प्रख्यात साहित्यकार थे : डॉ0 महावीर सिंह - डॉ0 हरिश्चन्द्र शाक्य डी0 लिट्0

SHARE:

श्रद्धा सुमन देश-विदेश में प्रख्यात साहित्यकार थे : डॉ0 महावीर सिंह -डॉ0 हरिश्चन्द्र शाक्य डी0 लिट्0 डॉ0 महावीर सिंह हाइकु नगरी रायबरेली के ...

श्रद्धा सुमन

देश-विदेश में प्रख्यात साहित्यकार थे : डॉ0 महावीर सिंह

-डॉ0 हरिश्चन्द्र शाक्य डी0 लिट्0

clip_image002

डॉ0 महावीर सिंह हाइकु नगरी रायबरेली के उन साहित्यकारों में से एक थे जिनका हिन्दी हाइकु काव्य तथा अन्य जापानी काव्य विधाओं को विश्व स्तर पर अपना अप्रतिम योगदान है। वे न केवल जापानी काव्य विधाओं के सर्जक थे अपितु वे कहानी, संस्मरण, नई कविता, खण्ड काव्य आदि विधाओं के भी अच्छे रचनाकार थे। देश-विदेश में प्रख्यात साहित्यकार डॉ0 महावीर सिंह का जन्म 15 जुलाई 1935 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के निकटवर्ती जनपद उन्नाव के ग्राम रग्धू खेड़ा (पोस्ट बारा) में श्री दर्शन सिंह एवं श्रीमती धीरज देवी के पुत्र के रूप में हुआ था। आपने बी0 वी0 एस-सी0 एण्ड ए0 एच तक शिक्षा प्राप्त की तथा उत्तर प्रदेश शासन के पशुपालन विभाग में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के राजपत्रित पद पर कार्य करते हुए सेवा निवृत्त हुए। गीत जो गूँजे नहीं (गीत संग्रह), मन की पीड़ा (हाइकु/त्रिशूल संग्रह-2001), प्यार के बोल (हाइकु संग्रह 2002), हाइकु सरगम (2004), हाइकु उद्भव एवं विकास (2008), आपकी मौलिक प्रकाशित कृतियॉ हैं तथा रायबरेली की हाइकु साधना आपकी संपादित प्रकाशित कृति है। डॉ0 महावीर सिंह ने अपने मौलिक लेखन की पाँच पाण्डुलिपियाँ और भी तैयार की थीं किन्तु दुर्भाग्य यह रहा कि वे उनके जीवन काल में प्रकाशित नहीं हो पायीं ।इन पाण्डुलिपियों में 'बोलों न (नई कविता संग्रह), भूले नहीं भुलाये जो (संस्मरण), एकदाकाश्चिद (कहानी संग्रह), आजाद सदा आजाद रहा (खण्डकाव्य) तथा काव्य संग्रह शामिल हैं।

डॉ0 महावीर सिंह की यूँ तो समस्त कृतियाँ बड़े ही महत्व की हैं किन्तु उनकी कृति 'हाइकु उद्भव एवं विकास' ऐसी बन पड़ी है जिसने उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई है। उनकी यह कृति वास्तव में एक संदर्भ ग्रंथ बन गई है जिसका सैकड़ों पुस्तकों में उल्लेख हैं। आप 'प्रतीक प्रतिबिम्ब' व लघु पत्रक 'त्रिशूल' के प्रधान सम्पादक पदों पर रहते हुए साहित्य की अनन्य सेवा करते रहे।

मैंने सन् 2009 में अपना हाइकु संग्रह 'पूरब की बाँसुरी-पश्चिम की तान' प्रकाशित कराया तब उसकी विशिष्ट भूमिका लिखने हेतु हिन्दी हाइकु साहित्य का गहन अध्ययन करते समय मैं डॉ0 महावीर सिंह के नाम को पहचान गया था। उस समय ही मैं रायबरेली के लगभग समस्त हाइकुकारों के नामों से परिचित हो गया था। अन्य हाइकुकारों एवं हाइकु समीक्षकों के साथ-साथ मैंने डॉ0 महावीर सिंह को भी अपना हाइकु संग्रह समीक्षार्थ भेजा था। डॉ0 सिंह ने उसकी सारगर्भित समीक्षा लिखकर मुझे प्रेषित की थी। गत वर्ष 2018 में मैं रायबरेली की तहसील डलमऊ स्थित मुराई का बाग में निराला स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित निराला स्मृति समारोह की रजत जयंती में चक्रवर्ती राजा डालदेव सम्मान-2017 प्राप्त करने गया तो वहाँ मेरी आपसे मुलाकात हुई। वे मेरे नाम से तो परिचित थे ही। मुझसे मिलकर बड़ी आत्मीयता से उन्होनें कहा कि आपसे मिलकर सचमुच ही बेहद खुशी हुई और मेरा आना सार्थक हो गया। मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी पुस्तक 'हाइकु उद्भव एवं विकास' पढ़ना चाहता हूँ। उन्होनें अपनी सारी पुस्तकें डाक से भेजने का वादा किया और समीक्षा लिखने को भी कहा। अपने वादे के अनुसार उन्होंने अपनी छह पुस्तकें मुझे डाक द्वारा प्रेषित कर दीं। मुझे इस बात का खेद रहा कि मैं उनके जीवन काल में उनकी किसी पुस्तक की समीक्षा न लिख सका। उनसे हुई प्रथम मुलाकात ही अंतिम मुलाकात बन गई।

'गीत जो गूँजे नहीं' डॉ महावीर सिंह का एक गीत संग्रह है। यह गीत संग्रह मेरे पास नहीं है इसलिए उस पर चर्चा कर पाना संभव नहीं हैं। उनकी कृति 'मन की पीड़ा' में 218 हाइकु/त्रिशूल, एक हाइकु गीत, पन्द्रह ताँका, ग्यारह सेदोका तथा दो चोका संग्रहीत हैं। नवनीत हिन्दी डाइजेस्ट के संपादक डॉ0 गिरिजा शंकर त्रिवेदी ने इसकी भूमिका में इन्हें एक प्रयोगधर्मी और माँटी से जुड़ा रचनाकार बताया है। इस संग्रह के कतिपय हाइकु बानगी के तौर पर प्रस्तुत है-

चुनावी खेल/ कल थे विरोध में/ आज है मेल।

फागुनी रंग/ बाबा देवर लगे/ ऐसी उमंग।

राजनीति है/ साँप-सीढ़ी का खेल/ झेलम-झेल।

सच में दम/ सदैव सच बोलो/ निर्भय होलो।

उनकी कृति 'प्यार के बोल' में 255 हाइकु/ त्रिशूल, दस ताँका, सात सेदोका, तीन त्रिशूल गीत संग्रहीत हैं। इस संग्रह के कतिपय हाइकु दृष्टव्य हैं-

आतंकवादी/ कोई धर्म न जाति/ अति उन्मादी।

बटोरें वोट/ जाति धर्म के नाम/ नेता तमाम।

किसान दाता/ जग जन-पालक/ दुख उठाता।

वीर जवान/ देश हित अर्पित/ करते प्रान।

देव की नहीं/ पुजारी की दासियाँ/ देव दासियाँ।

'हाइकु सरगम' डॉ महावीर सिंह की एक प्रयोगधर्मिता की पुस्तक है। इस पुस्तक में आठ शीर्षकों में निबद्ध उनकी वाणी वंदना, हाइकु लोकगीत, हाइकु गीत, हाइकु, हाइकु कविता, हाइकु ग़ज़ल, हाइकु मुक्तक, स्फुट हाइकु, हाइकु अनुवाद आदि रचनाएँ हैं। पुस्तक में संग्रहीत एक हाइकु व्यंग्य गीत की कुछ पंक्तियाँ देखें-

मैं तो नेता हूँ/ बालू भरी नदी में/ नौका खेता हूँ।

बेकारी में था/ कुछ दिन पहले/ झोला ढोता था।

नेताजी संग/ रहा घूमता खाता/ द्वारे सोता था।

चमचा था/ बदल गया अब/ खुद नेता हूँ।

पुस्तक में संग्रहीत एक हाइकु ग़ज़ल के चंद शेर देखें-

समंदर में/ अपने नयनों के/ डूब जाने दो।

अशिक तेरा/ नयनों में डूब के/ तिर जाने दो।

---


जिंदगी मेरी/ दुखों की है कहानी/ सुनाऊँ किसे

कुछ पल को/ पलकों के साये में/ बैठ जाने दो।

'हाइकु उद्भव एवं विकास' डॉ0 महावीर सिंह का शोधपरक हिन्दी हाइकु साहित्य का इतिहास ग्रंथ है। इस पुस्तक के खण्ड अ में उन्होंने जापानी कविता का इतिहास, जापानी साहित्य का इतिहास और मुख्य आदि कवि ग्रंथ, जापान के साहित्यिक खेल, हाइकु का उद्भव, सेनेर्यु का जन्म, हाइकु का कला पक्ष, किरेजी शब्द, जापानी आदि काव्य चितेरे, खण्ड ब में हिन्दी हाइकु की विकास यात्रा, हिन्दी हाइकु, सेनेर्यु, हिन्दी हाइकु का कला पक्ष, हिन्दी हाइकु के तुकांतता, त्रिवाक्यीय या क्रियात्रिक हाइकु, हाइकु का भारतीय नामकरण, ऋतुबोधक शब्दो का प्रयोग, जापानी हाइकु और संस्कृत वाङ्मय हिन्दी हाइकु परिभाषाएँ और दृष्टिकोण, अनुवाद कर्म खण्ड स में हिन्दी हाइकु अभिनव प्रयोग, हिन्दी हाइकु का भविष्य आदि विषयों पर गहनता से चर्चा की गई है।

डॉ महावीर सिंह जी रायबरेली के बहुचर्चित हाइकुकार श्री शंभुशरण द्विवेदी 'बन्धु' द्वारा किये गये हाइकु के भारतीय नामकरण 'त्रिशूल' के पक्षधर रहे हैं। वे अपनी पुस्तक ' हाइकु उद्भव एवं विकास में लिखते हैं, '' हाइकु काव्य के शोधकर्मी रचनाकार शम्भु शरण द्विवेदी 'बन्धु' ने यह साहसी कदम उठाते हुए हाइकु का भारतीय नामकरण कर उसे 'त्रिशूल' की संज्ञा प्रदान की। त्रिशूल नामकरण के पीछे भगवान शंकर का अमोघ अस्त्र 'त्रिशूल' और त्रिशूल छंद (5-7-5 अक्षर क्रम) का तीन, लघु दीर्घ पंक्तियों की विषमता ही आधार है। त्रिशूल छंद की प्रथम और तृतीय पंक्ति (5-5 अक्षर क्रम की) समान होती हैं तथा द्वितीय (मध्य की) पंक्ति बड़ी होती है। इसी प्रकार त्रिशूल शस्त्र में किनारे के दोनों फाल बराबर होते हैं। जबकि बीच का फाल बड़ा होता है। इस प्रकार से त्रिशूल नामकरण सटीक और सार्थक है। इसी पुस्तक में वे बताते हैं, ''हाइकु रचना में शब्दों में जो कुछ कहा जाता है वह संकेत मात्र होता है शेष पाठक के समझने के लिए 'अनकहा' छोड़ दिया जाता है। लेकिन यह अनकहा कहे से अधिक महत्वपूर्ण होता है।'' इसी पुस्तक में एक अन्य स्थान पर वे लिखते हैं, '' यह एक सर्वमान्य ऐतिहासिक तथ्य है कि बौद्ध धर्म भारत में श्रीलंका, मलेशिया और चीन आदि देशों में गया था। चीन से ही कोरिया होता हुआ छठी शताब्दी के मध्य जापान पहुँचा। बौद्ध धर्म की इस प्रचार-प्रसार यात्रा में भारतीय सभ्यता और कला कौशल भी उसके साथ-साथ सभी देशों में पहुँचा।'' डॉ0 महावीर सिंह की इस पुस्तक के बारे में लिखा है, '' अब तक रायबरेली जनपद में कई हाइकु कविताएँ तथा हाइकु संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं लेकिन ऐसी कोई पुस्तक अभी तक प्रकाश में नहीं आई है जो हाइकु के उद्भव इतिहास और विकास की सम्यक जानकारी प्रदान कर सके। दृढ़ संकल्पों के धनी डॉ0 महावीर सिंह ने इस कमी को पूर्ण करने तथा हाइकु के सम्बन्ध में विस्तृत तथा प्रमाणित जानकारी देने के उद्देश्य से 'हाइकुः उद्भव एवं विकास' की रचना करके साहित्य जगत को अनमोल धरोहर दिया है।''

'रायबरेली की हाइकु साधना' डॉ0 महावीर सिंह द्वारा संपादित पुस्तक है। इस पुस्तक में उन्होंने रायबरेली जनपद के तीस हाइकुकार कवियों के परिचय तथा उनके हाइकु प्रकाशित किये हैं। इन कवियों में अशोक कुमार मिश्र, आशारानी श्रीवास्तव, इफ्तिखार अहमद खाँ 'राना' कमला शंकर त्रिपाठी, कुसुम लता त्रिपाठी, स्वामी गीता नंद 'गिरि', जवाहर 'इन्दु', देव नारायण त्रिवेदी 'देव', पवन कुमार जैन, वृंदावन वर्मा, भोलानाथ श्रीवास्तव 'गगन', मधु वर्मा, डॉ0 महावीर सिंह, माता प्रसाद विश्वकर्मा 'अकेला' डॉ0 रमाकांत श्रीवास्तव, डॉ0 रमाकांत त्रिपाठी, डॉ0 रमेश कुमार त्रिपाठी, राजेन्द्र बहादुर सिंह 'राजन', राजेन्द्र मोहन त्रिवेदी 'बंधु' रामनरेश वर्मा, राम नारायण 'रमण', राम निवास 'पंथी', शंभुशरण द्विवेदी 'बंधु, डॉ0 शिव बहादुर सिंह भदौरिया, शिवा श्रीवास्तव, एस0पी0 पाण्डे, संतराम वर्मा 'सत्येन्द्र', सरला साहू, सितांशु कुमार, आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा 'निशिहर' आदि शामिल हैं।

कलम के धनी, प्रख्यात हाइकुकार, साधक रचनाकार डॉ0 महावीर सिंह ने हिन्दी साहित्य को कालजयी कृतियाँ दी हैं वे सदा अमर रहेंगी। गत 28 अक्टूबर 2018 को उनका निधन हो चुका है। उनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। मेरे श्रद्धा सुमन उन्हें समर्पित हैं।

clip_image004

- डॉ0 हरिश्चन्द्र शाक्य, 'डी0लिट्0

शाक्य प्रकाशन, घंटाघर चौक

क्लब घर, मैनपुरी - 205001 (उ0प्र0)

स्थाई पता- ग्राम कैरावली, पोस्ट तालिबपुर

जिला- मैनपुरी (उ0प्र0)

 

ई मेल - harishchandrashakya11@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: श्रद्धा सुमन - देश-विदेश में प्रख्यात साहित्यकार थे : डॉ0 महावीर सिंह - डॉ0 हरिश्चन्द्र शाक्य डी0 लिट्0
श्रद्धा सुमन - देश-विदेश में प्रख्यात साहित्यकार थे : डॉ0 महावीर सिंह - डॉ0 हरिश्चन्द्र शाक्य डी0 लिट्0
https://lh3.googleusercontent.com/-_pBzOEAXZu4/XAo5raSsJpI/AAAAAAABFq0/On8xYr0prxA2GF6TvGXST1ApzgEal9uJwCHMYCw/clip_image002_thumb?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-_pBzOEAXZu4/XAo5raSsJpI/AAAAAAABFq0/On8xYr0prxA2GF6TvGXST1ApzgEal9uJwCHMYCw/s72-c/clip_image002_thumb?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2018/12/0-0-0-0.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2018/12/0-0-0-0.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content