हिन्दी दिवस विशेष - हिंदी के दुश्मन कौन? - लोकेन्द्र सिंह

SHARE:

कुछ प्रश्न आपके सामने रख रहा हूं। भारत की बहुसंख्यक आबादी की मातृभाषा कौन-सी है? भारत में सम्पर्क और संवाद की सबसे बड़ी भाषा कौन-सी है? भारत...

lokendra singh2

कुछ प्रश्न आपके सामने रख रहा हूं। भारत की बहुसंख्यक आबादी की मातृभाषा कौन-सी है? भारत में सम्पर्क और संवाद की सबसे बड़ी भाषा कौन-सी है? भारत की ज्यादातर आबादी किस भाषा में बोलती, लिखती-पढ़ती है? मनोरंजन की प्रमुख भाषा कौन-सी है? किस भाषा का शब्दकोश सबसे अधिक समृद्ध है? कौन-सी भाषा अधिक समावेशी है? किस भाषा में बोलियों और बाहरी भाषा के शब्दों को आसानी के साथ अपने में समाहित करने की अद्भुत क्षमता है? सबसे अधिक प्रसार संख्या किस भाषा के समाचार-पत्रों की है? सबसे अधिक टीआरपी किस भाषा के समाचार चैनल की है? प्रश्नों की यह सूची और भी लम्बी हो सकती है। इन सब प्रश्नों का उत्तर एक ही है - हिंदी। अब एक बड़ा प्रश्न खड़ा होता है कि इस सबके बाद भी हिंदी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जाता है? हिंदी पिछड़ क्यों गई? हिंदी भाषियों के साथ उपेक्षा का व्यवहार क्यों? अपने ही देश में हिंदी दासी और अंग्रेजी महारानी क्यों? किसने हिंदी की यह दुर्दशा की है? कौन हैं हिंदी के दुश्मन? इन सब प्रश्नों का उत्तर भी एक ही है- हम।

हम ही हैं जिनके कारण हिंदी की अनदेखी होती रही है। हम ही हैं जो अपनी भाषा में बात करने पर शर्मिंदगी का अनुभव करते हैं। हम ही हैं जो अंग्रेजी के प्यार में दीवाने हैं। अंग्रेजी ही हमारा कल्याण कर सकती है, हमने ही यह भ्रम अपने तईं खड़ा कर लिया है और इस भ्रम में बुरी तरह उलझ गए हैं। हम ही हैं जिन्होंने यह मान लिया कि विश्व से संवाद की भाषा सिर्फ अंग्रेजी है। वास्तविकता यह है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अंग्रेजी न तो बोली जाती है और न ही लिखी-पढ़ी जाती है। यूरोप के ही कई देश हैं जिनके नागरिकों से आप अंग्रेजी में बात करेंगे तो वे बुरा मान जाएंगे। जापान, रूस और चीन सहित कई देशों में स्थानीय लोग एक-दो बार तो आपकी मदद कर देंगे लेकिन लम्बे समय तक उस देश में रहना है तो फिर वहां की भाषा आपको सीखनी ही पड़ेगी। भारत में स्थिति उलट है। यहां हमने ऐसी स्थितियां पैदा कर दी हैं कि हिंदी भले आपको न आती हो लेकिन अंग्रेजी अवश्य सीख लेनी चाहिए। भारत में आप अंग्रेजी जानते हैं तो आपका बहुत सम्मान है। सरकारी नौकरियों में अनेक अवसर हैं। व्यापार और रोजगार में अनेक संभावनाएं हैं। हिंदी जानते हो तो आपको अपने सपने छोटे करने होंगे, अंग्रेजी आपके मार्ग में अकाट्य चट्टान की तरह खड़ी कर दी गई है। यह सर्वमान्य सत्य है कि व्यक्ति अपनी भाषा में अधिक रचनात्मक हो सकता है, अधिक शिक्षा प्राप्त कर सकता है, सीख सकता है और समझ सकता है लेकिन भारत में इस सार्वभौमिक सत्य की अनदेखी कर दी जाती है। यहां शिक्षा, रोजगार और शासन की प्रमुख भाषा अंग्रेजी है। जिसे केवल दो प्रतिशत भारतीय ही अच्छी तरह बोल, लिख और समझ पाते हैं। अपनी निज संतानों के कारण ही हिंदी को ये दिन देखने पड़ रहे हैं। वरना क्या यह संभव होता कि चीनी (मंडारिन) के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मातृभाषा हिंदी को दो प्रतिशत अंग्रेजीदां लोगों के शोषण का शिकार होना पड़ता।

दुनियाभर में अनेक देश हैं, जहां उनकी मातृभाषा ही संवाद और कामकाज की भाषा है। छोटे देशों को छोड़ दिया जाए तो भी बड़े और विकसित/विकासशील देशों की संख्या भी अधिक है, जो अपनी भाषा पर गर्व करते हैं। उन्हें संवाद के लिए किसी दूसरे की भाषा पर आश्रित नहीं रहना पड़ता। फ्रांस में फ्रेंच, जर्मन में जर्मन, इटली में इतावली, जापान में जापानी, श्रीलंका में सिंहली तमिल ही प्रमुख भाषा है। यहूदी तो अपनी भूमि-भाषा दोनों खो चुके थे लेकिन मातृभूमि और मातृभाषा से अटूट प्रेम का ही परिणाम था कि यहूदियों ने अपनी जमीन (इजराइल) भी वापस पाई और अपनी भाषा (हिब्रू) को भी जीवित किया। लगभग सवा सौ साल पहले तक फिनलैंड के निवासी स्वीडी भाषा का इस्तेमाल करते थे लेकिन एक दिन उन्होंने तय किया कि अपनी भाषा को सम्मान देंगे। तभी से फिनी भाषा में वहां सारा कामकाज चल रहा है। इसी तरह जार के जमाने में रूस में फ्रांसीसी भाषा का दबदबा था। लेकिन अब वहां रूसी भाषा सर्वोपरि है। इसके उलट, भारत में स्वतंत्रता का आंदोलन तो भारतीय भाषाओं में लड़ा गया, लेकिन 1947 के बाद भारत भाषाई तौर पर अंग्रेजी का गुलाम हो गया है।

            किसी का भी विरोध अंग्रेजी से नहीं है बल्कि अंग्रेजी को प्राथमिकता देने से खड़ी हुईं समस्याओं से है। कोई स्वेच्छा से अंग्रेजी सीखे, उसका स्वागत है लेकिन भारत में अंग्रेजी मजबूरी बन गई है। अंग्रेजी ही वह भाषा है जिसने भारतीय भाषाओं को आपस में लड़ा दिया। घर में सगी बहनों के बीच फूट डालने का काम अंग्रेजी ने किया है। इस भाषाई झगड़े की आग में घी डालने का काम किया हमारे राजनेताओं ने, उनकी अदूरदर्शी राजनीति ने, उनके स्वार्थों ने। कमजोर नेतृत्व ने संपूर्ण भारत को जोडऩे के लिए अंग्रेजी को महत्वपूर्ण माना। भारत सरकार ने राजभाषा विधेयक बनाया, उसमें भी हिंदी के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया गया। हिंदी को कमजोर कर दिया। वर्ष 1959 में संसद में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने एक दुर्भाग्यपूर्ण भाषण दिया और हिंदी के अपमान के लिए रास्ता बना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अहिंदी भाषी राज्य चाहेंगे सरकार के काम में अंग्रेजी प्रमुख भाषा रहेगी। उनके इस गलत तर्क के कारण ही अनेक चरणों से होते हुए वर्ष 1968 में राजभाषा में ऐसा संशोधन स्वीकार कर लिया गया, जिसके कारण हिंदी का घोर अपमान हुआ। राजभाषा विधेयक में यह प्रावधान कर दिया गया कि जब तक एक भी अहिंदी भाषी राज्य चाहेगा, सरकार का काम अंग्रेजी में चलता रहेगा। हिंदी भाषी राज्य किसी अहिंदी भाषी राज्य को पत्र लिखेगा तो उसका अंग्रेजी अनुवाद साथ में भेजना होगा। लेकिन, अहिंदी भाषी राज्य जब हिंदी भाषी राज्य को पत्र लिखेगा तो उसे अंग्रेजी पत्र का हिंदी अनुवाद भेजने की जरूरत नहीं होगी। हिंदी और अहिंदी भाषी राज्यों को जोडऩे के लिए एक बाहरी भाषा को माध्यम बनाने के इस अविवेकी निर्णय का खामियाजा आज पूरे देश को उठाना पड़ रहा है।

            किसी ने भी मतिभ्रम नेताओं से यह नहीं पूछा कि जब अंग्रेजी नहीं थी तब सभी भारतीय आपस में किस भाषा में संवाद करते थे? कैसे एक-दूसरे से जुड़ते थे? क्या हिंदी हम सबको जोडऩे के लिए सक्षम नहीं थी/है? क्या हिंदी अन्य भारतीय भाषाओं के लिए खतरा साबित होती? क्या हिंदी को प्रमुख भाषा बना देने से अहिंदी भाषियों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ता? इन प्रश्नों के जवाब अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन इनका समाधान अंग्रेजी कदापि नहीं हो सकती। अंग्रेजी के साथ आई अंग्रेजियत ने भारतीय भाषाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब जबकि दुनिया में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इंटरनेट पर भी हिंदी प्रमुख भाषा में रूप में अपने सौंदर्य के साथ मौजूद है तब भी अपने फायदे के लिए अंग्रेजीदां लोग हिंदी की उपेक्षा लगातार कर रहे हैं। वर्ष 1925 में महात्मा गांधी ने स्पष्ट कहा था- 'वास्तव में ये अंग्रेजी बोलने वाले नेता हैं जो आम जनता में हमारा काम जल्दी आगे बढऩे नहीं देते हैं। वे हिंदी सीखने से इनकार करते हैं जबकि हिंदी द्रविड़ प्रदेशों में भी केवल तीन माह में सीखी जा सकती है।' महात्मा गांधी अंग्रेजी को बहुत बड़ी बीमारी की संज्ञा देते थे और उसका तत्काल इलाज करने की बात कहते थे। वे समाज से जुड़े राजपुरुष थे इसलिए उन्हें पता था कि भारतीय समाज का भला उसकी अपनी भाषा में ही हो सकता है। 

            आज सभी भारतीय भाषाओं में जबरन अंग्रेजी के शब्दों को ठूंसा जा रहा है। सरल हिंदी के नाम पर हिंदी को तो हिंग्लिश बनाने का षड्यंत्र जैसा चलाया जा रहा है। मेट्रोपॉलटन सिटी कहना सरल है या महानगर, क्युरीआसिटी कहना आसान है या जिज्ञासा, इन्डिपेन्डन्स डे की जगह स्वतंत्रता दिवस कहने में हमारी जीभ चिपकती है क्या? हम अपने शब्दों को बोलेंगे नहीं तो वे हमारे लिए अपरिचित और कठिन हो ही जाएंगे। जैसे बहुत से लोगों के लिए आवश्यकता, दूरभाष, कार्यालय, संदेश, आवेदन और संकेत जैसे शब्द भी बहुत कठिन हो गए हैं। इसलिए हिंदी के साथ हो रहे खिलवाड़ को तत्काल बंद करने की जरूरत है। वह हमारी अपनी भाषा है। हिंदी सरल, सहज और समृद्ध है। भाषा विज्ञानी भी मानते हैं कि हिंदी अधिक व्यवस्थित भाषा है। डार्लिंग 'अंग्रेजी' की मोहब्बत में पड़कर हम अपनी मां 'हिंदी' के आंचल से दूर हो रहे हैं। मां के आश्रय में हम ज्यादा ठीक से विकास कर सकेंगे, इसलिए मां के नजदीक आना ही पड़ेगा। दुनिया के तमाम विकसित देशों की अपनी भाषा है। उन्होंने अपनी ही भाषाओं में विकास की कहानी लिखी है और हम अंग्रेजी के चक्कर में पड़कर पीछे ही रह गए।

            हिंदी के सम्मान का प्रश्न केवल एक भाषा के सम्मान का प्रश्न नहीं है वरन यह राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा है। अभूतपूर्व जनाधार पाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शायद इस बात को समझा है। इसीलिए वे देश में ही नहीं वरन भारत के बाहर भी हिंदी के सम्मान को बढ़ा रहे हैं। दुनिया से वे भारत की भाषा हिंदी में बात कर रहे हैं और उसे सम्मान दिला रहे हैं। अहिंदी भाषी होने के बावजूद नरेन्द्र मोदी हिंदी से प्रेम इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि हिंदी में ही वह क्षमता है जो भारत को आगे बढ़ा सकती है। प्रत्येक भारतीय भी अपने स्तर पर हिंदी को मजबूत कर सकता है। एक हिंदी प्रेमी का उदाहरण है, जो बेझिझक अपनी शर्ट पर लोगो लगाकर चलते हैं जिस पर लिखा है - 'मैं अंग्रेजी नहीं जानता हूं।' अंग्रेजी नहीं आना शर्म और संकोच का कारण होना भी नहीं चाहिए। शर्मिंदा तो तब होना चाहिए जब हमें अपनी ही भाषा न आए। हिंदी पर हमें गर्व होना चाहिए। अंग्रेजीदां लोगों के आगे झुकने की जरूरत नहीं। अब हमें उन्हें अपना और अपनी मातृभाषा का उपहास उड़ाने का अधिकार नहीं देना चाहिए। आप अपने जीवन में हिंदी को ले आइए फिर देखिए बदलाव। खुद हिंदी बोलिए और लोगों से भी आग्रह कीजिए कि वे भी हिंदी में बात करें। हस्ताक्षर, आवेदन, एटीएम और बैंक से धन निकासी, पहचान-पत्र और नाम पत्रक, घर और कार्यालय में नाम पट्टिका हिंदी में लगाने जैसे छोटे-छोटे प्रयोग कर आप हिंदी के सम्मान को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

--


लोकेन्द्र

संपर्क :

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,

बी-38, विकास भवन, प्रेस काम्प्लेक्स, महाराणा प्रताप नगर जोन-1,

भोपाल (मध्यप्रदेश) - 462011


www.apnapanchoo.blogspot.in

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. लोकेंद्र जी,
    इस विषय पर कैसे बताएँ.
    मेरा फोन नंबर 7780116592 है.

    सादर,
    एम आर अयंगर.

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: हिन्दी दिवस विशेष - हिंदी के दुश्मन कौन? - लोकेन्द्र सिंह
हिन्दी दिवस विशेष - हिंदी के दुश्मन कौन? - लोकेन्द्र सिंह
https://drive.google.com/uc?id=1ltROuMd1wnwPA-AA_p1dEjRozUfvbbM9
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2019/09/blog-post_64.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2019/09/blog-post_64.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content