मानव जीवन और अध्यात्म - डॉ. श्रीमती शारदा मेहता

SHARE:

अध्यात्म क्या है? भौतिक जगत से अलग हटकर जो कुछ भी शक्तिशाली प्रतीत होता है वही अध्यात्म है। इसको स्वीकार करने से जो शक्ति प्राप्त होती है, ...


अध्यात्म क्या है? भौतिक जगत से अलग हटकर जो कुछ भी शक्तिशाली प्रतीत होता है वही अध्यात्म है। इसको स्वीकार करने से जो शक्ति प्राप्त होती है, उसे अध्यात्म कहते हैं। लोभ, मोह, मत्सर, क्रोध, बैर आदि से हमें दूर कर शान्ति के प्रशस्त पथ पर अग्रसर करता है वह अध्यात्म है। आत्मशुद्धि तथा सद्विचार व्यक्ति का आंतरिक विकास करते हैं। आंतरिक विकास से व्यक्ति का झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ता है। अधि+आत्म इन दो शब्दों से बना 'अध्यात्म' अर्थात् आत्मा की ओर, आत्मा का विकास करने वाला ज्ञान।


भगवान सर्वसुलभ नहीं है। उनके गूढ़ रहस्य की ज्ञेयता को समझना, आत्मसात् करना कठिन ही नहीं दुर्लभ भी है। अनादिकाल से अनेक सम्प्रदाय इस गूढ़ रहस्य को जानने के लिए प्रयत्नशील है। हमारी सारी प्रवृत्तियों का नियामक कोई अदृश्य शक्ति है। हमारी प्रवृत्तियां हमारे हृदय स्थित शक्ति (देव) के इंगित करने पर ही कार्य के लिए हमें प्रवृत्त करती है। अज्ञानान्धकार के नष्ट होने पर देहाभिमान नष्ट हो जाता है। ऐसे समय कर्त्ता कर्म और करणादि का कोई भेद नहीं होता है। प्रवृत्ति प्रवर्त्तक और प्रवर्त्य इन सबमें वह अन्तर्यामी ही रहते हैं। हम सच्चेकर्ता को भूलकर तुच्छ देहाभिमान के सिर पर समस्त कर्त्तव्य भोक्तृत्व का भार लाद देते हैं और देहाभिमान को न समझकर परमार्थस्वरूप मान लेते हैं। हमें परमेश्वर की इच्छा के अनुसार ही कार्य के लिए प्रवृत्त होना पड़ता है और उसे नियन्ता की इच्छा के अनुसार ही सफलता और असफलता प्राप्त होती है।


सृजनात्मक शक्ति का विकास अध्यात्म से ही संभव है। हमेशा इस बात के लिए प्रयत्नशील रहें कि हमारे विचार सकारात्मक रहें। विध्वंसक तथा नकारात्मक विचार से आपका कल्याण असंभव है। प्रेम, करूणा, सेवा, सहानुभूति जैसी बातें ही हमारा सृजनात्मक विकास करेगी। हमारे ऋषि मुनियों ने चिरंतन तप से ज्ञान प्राप्त कर शाश्वत, चिरन्तन कल्याण का मार्ग दिखलाया है। हम इस क्षणभंगुर मनुष्य देह को अर्थोपार्जन की होड़ में लगाकर अपना जीवन जीना चाहते हैं और अपनी अध्यात्मिक उन्नति को दरकिनार कर जाते हैं। फिर अन्त में पछताना पड़ता है। अपने संस्कार से जुड़े रहें। भावी पीढ़ी को भी संस्कार से जोड़ें। अध्यात्म की शक्ति अपने आप प्राप्त होगी।


विश्व के महान देशों के वैज्ञानिकों ने विज्ञान में अपूर्व प्रगति की है। चन्द्रमा, मंगल आदि कई ग्रहों, उपग्रहों पर अंतरिक्ष में पहुँच रहे हैं। विशाल पहाड़ों को काटा जा रहा है। बड़ी-बड़ी नदियों को बाँधा जा रहा है। इतना सब कुछ होने पर भी हमारे जीवन में आत्मिक शान्ति नहीं है। चारों ओर अशान्ति, बैचेनी, अकुलाहट, दौड़भाग तथा आपाधापी का वातावरण परिलक्षित हो रहा है। हमारा जीवन भौतिकवाद की ओर द्रुतगति से दौड़ रहा है। हम पश्चिमी सभ्यता के समान जीवन यापन करने में स्वयं को प्रगतिशील समझ रहे हैं। प्राचीन जीवन पद्धति का माखौल उड़ाया जा रहा है। उसे हेय दृष्टि से देखा जा रहा है। यह सही है कि हम ऋषि मुनियों जैसे वस्त्र धारण कर, हिमालय की कन्दराओं में बैठकर, ध्यानस्थ होकर आध्यात्मिक प्रगति नहीं कर सकते हैं, किन्तु मानव जीवन के चरमोत्कर्ष की आधारशिला, मानवता का मेरूदण्ड, 'अध्यात्म’ को हम दरकिनार कदापि नहीं कर सकते हैं। सत्ययुग में अध्यात्मिक प्रेरणा से ही जीवन अनुशासित था। कोई राजकीय सत्ता इसके लिए व्यक्ति को बाध्य नहीं करती थी। मानवीय स्वभाव ही व्यक्ति को आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित करता था। प्राचीन ऋषि मुनियों ने क्रमबद्धतापूर्वक आध्यात्मिक उन्नति की उच्च साधना के द्वारा अपना जीवन यापन किया। उनके द्वारा प्राप्त ज्ञान का चरमोत्कर्ष का प्रकाशपुंज की एक छोटी सी किरण ही हमारे भौतिक जीवन को आध्यात्मिक विकास के लिए प्रेरित कर सकती है। ब्रह्मचर्य, सच्चरित्रता, सदाचार, स्वानुशासन, मर्यादापालन आदि गुण ऐसे हैं जो हमारे जीवन में सुख का संचार कर सकते हैं। अस्तव्यस्तता, व्यसन, प्रमाद, आलस्य आदि ऐसे जीवनकाल के दुर्गण हैं जो हमारी आत्मोन्नति में बाधक हैं। हमारी शक्ति दूसरों को पीड़ा देने के लिए न हो, विद्या दान के लिए न हो, धन आमोद-प्रमोद, व्यसन में खर्च करने के लिए न हो तो ही हम अध्यात्म की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। सर्वप्रथम हमें अपने भौतिक जीवन या बाह्य जीवन को सुधारना होगा तभी हम अध्यात्म की ओर बढ़ सकते हैं।


आध्यात्मिक दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति लौकिक और आत्मिक दोनों प्रकार की विचारधाराओं में ऐक्य स्थापित कर अपना जीवन व्यतीत करता है। अपने भीतर के चेतन तत्व को जानना भी आवश्यक है। भगवद्गीता में कहा है-
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।

(भगवद्गीता अ. ४/७)


अर्थात् श्रीकृष्ण जी कहते हैं कि जहाँ धर्म का पतन होता है और अधर्म की प्रधानता होने लगती है तब मैं अवतार लेता हूँ तथा अध्याय अठारह के श्लोक ६१ में श्रीकृष्ण कहते हैं-
ईश्वर: सर्वभूतानां हृदृशेऽर्जुन तिष्ठति।
भ्रामयन्सर्वभूतानि यन्त्रारुढ़ानि मायया।।


हे अर्जुन परमेश्वर प्रत्येक जीवन के हृदय में स्थित है और भौतिक शक्ति से निर्मित यंत्र में सवार की भाँति बैठे समस्त जीवों को अपनी माया से घुमा रहे हैं।
सारे लौकिक सुखों को भोगकर यदि व्यक्ति अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में सत्य की खोज में लगता है तो उसे समयावधि की न्यूनता का आभास होता है। ऐसे समय उसका न तो इहलोक और न ही परलोक सुधरता है।


आत्म कल्याण के लिए हमें भटकने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता है तो अपने आपको जानने की, समझने और भीतर से परखने की। आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो हमें आभास होगा कि जिस प्रकार मछली पानी में रहकर भी प्यासी है-
जल बिच मीन पियासी रे मोहे सुन सुन आवत हासी रे।


हमारी भी स्थिति ठीक वैसे ही है। हमारी आत्मा में स्थित ब्रह्मा तथा आध्यात्मिक शान्ति को खोजने के लिए हमारे लौकिक चक्षु बेचैन हैं। इच्छाओं और अहंकार पर विजय प्राप्त करना तथा आंतरिक गुणों को विकसित करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मनुष्य जीवन के महत्व को व्यक्ति को समझना चाहिए। वैदिक ग्रंथ हमारा पर्याप्त दिशा निर्देशन करते हैं। मानव समाज को उन विश्व प्रसिद्ध ग्रंथों से मार्गदर्शन प्राप्त होता है। अध्यात्म जगत तथा लौकिक जगत का साम्य नहीं हो सकता है। दोनों के संतुलन से मानव को अपार सुख शान्ति प्राप्त हो सकती है। सतोगुण में रहकर हम जीवन में आध्यात्मिक उन्नति कर सकते हैं। रजोगुणी और तमोगुणी व्यक्ति के लिए अध्यात्म शिक्षा का आनंद प्राप्त करना दुष्कर कर्म है। आध्यात्मिक शक्ति वह शक्ति है जिसने भारतीय संस्कृति को सम्पूर्ण विश्व में सिरमौर बनाया है। जहाँ पश्चिम की संस्कृति समाप्त होती है वहाँ से भारतीय संस्कृति प्रारंभ होती है।
आध्यात्मिक नजरिए से देखें तो सुख और दु:ख केवल विचार है। इनमें वास्तविकता जरा भी नहीं है। धन पैसा, परिवार, समाज, स्वास्थ्य, विलासिता की वस्तुएँ ये हमारे भौतिक जीवन की आवश्यकता मानी जाती है। परन्तु इससे सच्ची शान्ति, सच्चा सुख नहीं प्राप्त किया जा सकता है। सच्चा सुख तो मानव के आध्यात्मिक योग से ही संभव है। नई पीढ़ी की विचारधारा को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ें। यह कार्य हमें बालक की बाल्यावस्था से ही करना होगा। आज भी समाज के अनेक घरों में शिशु के जन्म के पश्चात् उसकी जीभ पर परिवार की दादी, नानी बुआ आदि चाँदी की सींक से 'ऊँ’ अक्षर लिख कर उसमें आध्यात्मिकता के बीज का अंकुरण कर देती है। यह है हमारी गरिमामय संस्कृति। आधुनिक समय में कई महान देश अपने यहाँ सुख शान्ति की स्थापना के लिए अध्यात्म का आश्रय लेकर भारत का अनुसरण कर रहे हैं।


आध्यात्मिक विकास न होने से व्यक्ति दिग्भ्रमित है और तनावग्रस्त है। अधिकतर भयंकर व्याधियाँ भी तनाव के कारण हो रही हैं। पश्चिमी सभ्यता, धन, विलासी वैभवपूर्ण जीवन के महत्व को प्रतिपादित कर रही हूँ। किन्तु मन को खोखला कर रही है। शान्ति की खोज में मानव भटक रहा है पर इसलिए अध्यात्म को अंगीकार किए बिना शान्ति असंभव है।
आज आप समाचार पत्र पढ़िए, टी.वी. देखिए या कोई भी प्रिंट मीडिया को देखिए, सभी में दिल दहला देने वाली खबरें ही दिखाई देती हैं। नित नई समस्या का सामना करना होता है। प्रदूषण, विज्ञान की विनाशक उन्नति इन सभी ने मानव का जीना मुश्किल कर दिया है। शाश्वत शान्ति नश्वर पदार्थ में नहीं है। मानव को आंतरिक शांति चाहिए। आत्म संतुष्टि होना अत्यावश्यक है। आत्मा का अनुसंधान करें। आत्मनिरीक्षण करें। मैं कौन हूँ? इस विषय पर चिंतन मनन करें। जो कुसंस्कार बचपन से धारण कर रखें हैं उन्हें शीघ्र दूर करने का प्रयत्न करें। आज के परिवेश में पारिवारिक कलह, पति-पत्नी के दरकते आपसी सम्बन्ध, तलाक की ओर बढ़ते कदम, कुरीतियाँ, बलात्कार, लूटपाट, हत्या आदि सभी हमारी बढ़ती कलुषित मानसिकता तथा नकारात्मक सोच का परिणाम है।


मेरा नई पीढ़ी के अंकुरों से आग्रह है कि वे अपने स्वयं के लिए चौबीस घंटे में से एक आध घंटा अपने लिए सुरक्षित रखें। सारे कार्य भूलकर ध्यान लगाएं, योग करें, अपने आप को जानने का प्रयत्न करें। इससे प्राप्त होने वाली आत्मिक शान्ति का अनुभव करें। वर्ष में एकाध बार प्रकृति का सामीप्य प्राप्त करने के लिए पर्यटन स्थलों पर जाएँ और मानसिक शान्ति प्राप्त कर परिवार को चहकते हुए देखें। कभी-कभी संतों के सत्संग में जाकर अध्यात्म के अपने ज्ञान को परिमार्जित करें। क्योंकि-
सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामय:।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दु:ख भाग्भवेत्।

(वृहदारण्यक उपनिषद्)

--


डॉ. श्रीमती शारदा मेहता
सीनि. एमआईजी-१०३, व्यास नगर,
ऋषिनगर विस्तार, उज्जैन (म.प्र.)
Email : drnarendrakmehta@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. बेनामी11:13 am

    बहुत सुंदर ओर सटीक बात कही है आपने
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: मानव जीवन और अध्यात्म - डॉ. श्रीमती शारदा मेहता
मानव जीवन और अध्यात्म - डॉ. श्रीमती शारदा मेहता
https://lh3.googleusercontent.com/-l4oIqGP_YGM/WyX0xUI4h6I/AAAAAAABCtU/kBmQ3PBm7mYwYzus4gUy0ZfdI7yAuTukwCHMYCw/clip_image002%255B4%255D_thumb?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-l4oIqGP_YGM/WyX0xUI4h6I/AAAAAAABCtU/kBmQ3PBm7mYwYzus4gUy0ZfdI7yAuTukwCHMYCw/s72-c/clip_image002%255B4%255D_thumb?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2019/11/blog-post_23.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2019/11/blog-post_23.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content