ममता, दया और करूणा की प्रतिमूर्ति मिनीमाता - प्रो. अश्विनी केशरवानी

SHARE:

मिनीमाता ममता, दया और करूणा की प्रतिमूर्ति मिनीमाता प्रो. अश्विनी केशरवानी छत्तीसगढ़ में अनेक महान लोगों ने जन्म लेकर ऐसे सद्कार्य किया जिसके...

मिनीमाता


ममता, दया और करूणा की प्रतिमूर्ति मिनीमाता

प्रो. अश्विनी केशरवानी

छत्तीसगढ़ में अनेक महान लोगों ने जन्म लेकर ऐसे सद्कार्य किया जिसके कारण आज भी उन्हें श्रद्धा से स्मरण किया जाता है। पंडित सुंदरलाल शर्मा, डॉ. खूबचंद बघेल, ठाकुर प्यारेलाल सिंह और क्रांतिकुमार भारती जैसे महान क्रांतिकारी, पंडित रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ के हित साधक ममतामयी, सहृदय, दया और करूणामयी मिनीमाता भी एक थी। मिनीमाता का जन्म असम के नुवागांव जिले के जमुनामुख में 15.03.1916 को ऐसे समय में हुआ जब छत्तीसगढ़ में भीषण अकाल के कारण ऐसे अनेक परिवार जीविका की तलाश में मजदूरी करने असम गये और अनेक प्रकार के कष्टों के बीच मजदूरी करते जीवनयापन कर रहे थे। उनकी माता का नाम देवमती और पिता का नाम बुधारी महंत था। वास्तव में उनका परिवार मूलतः अविभाजित बिलासपुर जिले (अब कबीरधाम जिला) के पंडरिया जमींदारी के अंतर्गत सगोना का निवासी था। सन् 1901 से 1910 के बीच जब छत्तीसगढ़ में भीषण आकाल पड़ा जिससे बहुत से गरीब परिवार जीविका की तलाश में छत्तीसगढ़ छोड़कर असम के चाय बगानों में काम करने चले गये।

मिनीमाता के नाना का परिवार छत्तीसगढ़ में अकाल के दौरान असम के चाय बगान कैसे पहुंचा इसका मार्मिक चित्रण लोकप्रिय साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा ने किया है। उनके अनुसार सगोना का मालगुजार परिवार इस अकाल से त्रस्त होकर जीविका के लिए अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ असम के चाय बगानों में काम की तलाश के लिए बिलासपुर आ गया। यहां के रेल्वे स्टेशन में सरकारी किचन से उन्हें खाना मिला। खाना खाकर वे वहीं सुस्ता रहे थे कि मजदूर ले जाने वाले ठेकेदार ने उन्हें मजदूरों के साथ असम ले जाने के लिए साथ में ले लिया। ट्रेन कलकत्ता भी नहीं पहुंची थी कि उनकी एक बेटी की मृत्यु हो गई। अकाल से पीड़ित परिवार में पति पत्नी के अलावा ये तीन बेटियां ही थी जिनमें से एक बेटी ने मृत्यु का वरण कर लिया था। उन्हें ढाढस बंधाने वाला भी कोई नहीं था। मां-बाप ने तय किया कि सामने वाली गंगामाई को चलती ट्रेन से प्रणाम कर माटी के चोला को सौंप देंगे। गंगा नदी का चौड़ा पाट देर से दिखा। थरथराते हाथों से बच्ची के शव को पिता ने विलाप करते हुए चलती ट्रेन से गंगा को सौंप दिया ... ‘मिला लेबे महतारी।‘ गुरू घासीदास का संदेश- ‘माटी के चोला, माटी के काया, के दिन रहिबे, बता दे मोला ...।‘ रेल के डिब्बे में बैठे लोग भी इस दृश्य को देखकर हिल गये थे। बच्ची की मां बेसुध होकर पड़ी थी। लेकिन सब कुछ सामान्य था। कलकत्ता पहुंचकर सबने ट्रेन बदली और चल पड़े असम की ओर...। पद्मा नदी पास आ रही थी और पहली बेटी की तरह दूसरी बेटी ने भी साथ छोड़ दिया ... और पहली बेटी की तरह पिता ने उन्हें भी कांपते हाथों से रोत बिलखते पद्मा नदी को सौंप दिया। कबीर की वह व्यवस्था भी नहीं बन सकी जो आखरी बिदाई के संदर्भ में प्रचलित है -

‘चार हाथ चरगज्जी मंगाये,

चढ़े काठ के घोड़ा, अऊ घोड़ा जी,

चार संत तोहे बोहिके लेंगे .......।‘

ऐसा कुछ भी नहीं हुआ दोनों बेटी के लिए, न चरगज्जी मंगाई जा सकी, न काठ के घोड़े में बिटिया को चढ़ाया जा सका और न ही चार संत मिले जो उन्हें कंधे में लेकर श्मशाम तक जाते। डॉ. वर्मा जी आगे लिखते हैं, सत्य मार्ग के पथिक पिता ने गुरूजी से संबल मांगा-

‘सत्य में हे धरती, सत्य में अकास हो,

सत्य में हे चंदा, सत्य में परकास हो।

सत्य में तर जाही संसार,

अमरित धार बोहाई दे,

होई जाही बेड़ा पार,

सतगुरू महिमा दिखाई दे....।‘

अब उनकी गोद में केवल एक बेटी, छै वर्षीया बेटी ‘देवमती‘। संयोग देखिये कि असाम पहुंचकर देवमती के माता पिता भी ज्यादा दिन जीवित नहीं रहे और परलोक सिधार गये। भरे पूरे संसार में तब देवमती को एक नये परिवार का साथ मिला। चाय के बगान में काम करते देवमती ने एक साथी मजदूर बुधारी को जीवन साथी बनाया और उन्हीं की बिटिया थी मिनीमाता। होलिका दहन के दिन 15 मार्च 1916 को एक बच्ची ने जन्म लिया जिन्हें सबने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए जीवन समर्पित करने वाली मिनीमाता के रूप में जाना। उनका वास्तविक नाम ‘मीनाक्षी‘ था। जमुनामुख में ही मीनाक्षी ने शिक्षा में प्राप्त की। एक दिन सतनाम पंथ के गुरू अगमदास उनके घर पहुंचे। पूरा परिवार गुरू के आगमन से खुश हो उठा-

‘मोरे फूटे करम आज जागे हो साहेब।

मेरे अंगना म आइके बिराजे हो साहेब।।‘

गुरूजी के साथ राजमहंत, सेवादार सिपाही भी थे। गुरूजी का कोई पुत्र नहीं था। गद्दी के अधिकारी की चिंता गुरूजी को थी। उन्होंने अपनी चिंता मीनाक्षी की मां को बताया। गुरूजी के संकेत के महत्व को समझते हुए मां ने स्वीकृति दे दी। यह एक विलक्षण और इतिहास रचने वाला क्षण था। छत्तीसगढ़ के भाग्य को संवारने के लिए एक मां ने अपनी बेटी की यात्रा सही कदशा में मोड़ रही थी। ये वही मां थी जो अपने पिता के साथ छत्तीसगढ़ छोड़कर क्या आई कि सब कुछ छूट सा गया मगर गुरूजी के आदेश से फिर उसी धरती की ओर उनकी यात्रा मुड़ गई थी। परिवार सहित मीनाक्षी देवी छत्तीसगढ़ आ गई मिनीमाता के रूप में गुरूमाता बनकर। उनका छत्तीसगढ़ आगमन ऐसे दौर में हुआ जब पूरा देश स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत था। गुरूजी अगमदास का घर स्वतंत्रता सेनानियों से भरा रहता था। रायपुर का वह घर स्वतंत्रता का अलख जगाने वाले सेनानियों का ऐसा किला था जहां रसद और अन्य सुविधा पर्याप्त मात्रा में थी। उनके बीच मीनाक्षी को ऐसा संस्कार मिला कि उन्होंने आजीवन खादी पहनने का व्रत ले लिया और उनके साथ इस आंदोलन में कूद पड़ी। गुरू परिवार की उदार परम्परा के अनुरूप निराश्रित और जरूरतमंदों को निरंतर संरक्षण देती रही। यहां के हर गांव को गुरू अगमदास अपना गांव मानते थे। मिनीमाता ने छत्तीसगढ़ में आकर उनकी सहृदयता, सरलता, निष्कपटता और समर्पण भावना को गहराई से समझा। सन् 1951 में गुरू अगमदास परलोक सिधार गये। उस समय वे सांसद थे। गुरू गद्दी और अवयस्क पुत्र विजयकुमार गुरू के साथ ही मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की चिंता व्यथित कर रही थी। बहुत सी चुनौतियों को झेलते हुए गुरूजी के कामों को आगे बढ़ाने का निश्चिय किया। उन्हें असमिया, बांगला, अंग्रेजी, हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा का बहुत अच्छा ज्ञान था। उन्होंने न केवल सतनामी समाज का परिपोषण और संरक्षण नहीं किया बल्कि अन्य लोगों, श्रीकांत वर्मा जैसे साहित्यकार, कामरेड मुस्ताक, कवि मैथ्यू जहानी जर्जर, भंवरसिंह पोर्ते जैसे राजनेता और चंदूलाल चंद्राकर जैसे पत्रकार पर समान स्नेह रखती थी। उनकी ममता, दया और स्नेह जग जाहिर था। उनका द्वार सबके लिए खुला था। वे छत्तीसगढ़ की उदार और दिव्य मातृ परंपरा की पूंजी लेकर राजनीति में आई और सबकी लाडली बन गई।

सन् 1952 में वे सांसद बनकर दिल्ली पहुंची। वे 1952 से 1972 तक सारंगढ़, जांजगीर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रहीं। पंडित रविशंकर शुक्ल, महंत लक्ष्मीनारायण दास आदि प्रदेश के प्रथम पंक्ति के नेताओं के साथ काम किया। मिनीमाता ने बाबा साहेब अम्बेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। छुआछूत मिटाने तथा अधिकार विहीन दलितों-पिछड़ों के हितों के लिए मिनीमाता ने एक ऐसा आंदोलन छेड़ा कि वे देश और प्रदेश में पूजनीय हो गई। देशी-विदेशी, स्वजातीय, ऊंच-नीच, धनी-गरीब सब पर एक समान व्यवहार करने वाली मिनीमाता के चमत्कारिक व्यक्तित्व से इंदिरा जी बेहद प्रभावित हुई। उनकी तेजस्विता तब सामने आई जब मुंगेली क्षेत्र के निरपराध सतनामियों की हत्या हो गई। करूणा और दया की प्रतिमूर्ति मिनीमाता उस दौर में ऐसा सिंहनाद किया कि दरिंदे भी कांप उठे। इस घटना के बाद उनकी सक्रियता और बढ़ गई। हर सताया हुआ समाज, दबा हुआ व्यक्ति और शोषित समुदाय मिनीमाता के आंचल की छांव चाहने लगा था। प्रसिद्ध पत्रकार राजनारायण मिश्र, राजनेता और साहित्यकार केयूर भूषण और पंथी कलाकार देवदास बंजारे मिनीमाता की सहृदयता, दूर दृष्टि और सहयोग की तारीफ करते थकते नहीं थे।

वास्तव में मिनीमाता समाज की गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ापन दूर करने में पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मजदूर हितों और नारी शिक्षा के प्रति हमेशा जागरूक रहीं। बाल विवाह और दहेज प्रथा दूर करने के लिए समाज से संसद तक आवाज बुलंद किया। छत्तीसगढ़ में कृषि तथा सिंचाई के लिए हसदेव बांगों परियोजना उनकी दूर दृष्टि का परिचायक है। शासन उनके नाम पर इस परियोजना को ‘मिनीमाता हसदेव बांगों परियोजना‘ शुरू किया। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए भरपूर प्रयास किया। यही नहीं बल्कि एक बार अपने रायपुर स्थित निवास में मजदूरों से पथराव कराकर शासन को स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए बाध्य किया था। उनकी सक्रियता और समझाइश से धर्मान्तरण पर भी प्रभाव पड़ा। अपने जीवन काल में उन्होंने हजारों लड़कियों को साहस के साथ अपना जीवन गढ़ने का मंत्र दिया। 11 अगस्त 1972 को एक हवाई दुर्घटना में उनका निधन हो गया। उनके निधन से बेसहारा लोगों ने अपना मसीहा और प्रदेश ने एक सजग प्रहरी खो दिया। छत्तीसगढ़ शासन उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कोरबा में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, बलौदाबाजार में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, राजनांदगांव में मिनीमाता शासकीय कन्या पालिटेकनिक महाविद्यालय, लोरमी में ममतामयी मिनीमाता कला एवं विज्ञान महाविद्यालय और बाल्को के कन्या स्कूल का नामकरण भी उनके नाम पर किया गया है। जांजगीर-बिलासपुर मार्ग में अकलतरा मोड़ में मिनीमाता की मूर्ति स्थापित कर मिनीमाता चौंक नाम रखा गया है। यही नहीं बल्कि महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिनीमाता सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दिया जाता है। रामधारी सिंह दिनकर ने ठीक ही कहा है :-

‘तुमने दिया राष्ट्र को जीवन,

देश तुम्हें क्या देगा।

अपनी आग तेज रखने को,

तुम्हारा नाम लेगा।‘

प्रो. अश्विनी केशरवानी

‘‘राघव‘‘, डागा कालोनी चाम्पा (छ.ग.)

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: ममता, दया और करूणा की प्रतिमूर्ति मिनीमाता - प्रो. अश्विनी केशरवानी
ममता, दया और करूणा की प्रतिमूर्ति मिनीमाता - प्रो. अश्विनी केशरवानी
http://1.bp.blogspot.com/-z1Yrz400v2E/XpCd-CKqcYI/AAAAAAABSCI/Qz50xxb0LZ4xGBwjoEHbzES0Tamj9eUrwCK4BGAYYCw/s320/minimata-724679.jpg
http://1.bp.blogspot.com/-z1Yrz400v2E/XpCd-CKqcYI/AAAAAAABSCI/Qz50xxb0LZ4xGBwjoEHbzES0Tamj9eUrwCK4BGAYYCw/s72-c/minimata-724679.jpg
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2020/04/blog-post_30.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2020/04/blog-post_30.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content