कहानी लेखन पुरस्कार आयोजन -113- उपासना सियाग की कहानी : ढलती साँझ में उगा सूरज

SHARE:

लगभग एक साल पहले वाली  और आज सामने बैठी गोदावरी में कितना फर्क था । आज कितने आत्मविश्वास से अपनी गतिविधियाँ का बयान  किये जा रही थी। अपनी ...

image

लगभग एक साल पहले वाली  और आज सामने बैठी गोदावरी में कितना फर्क था आज कितने आत्मविश्वास से अपनी गतिविधियाँ का बयान  किये जा रही थी। अपनी डायरी मुझे देते हुए बोली, "लो सुलभा , ये मेरी डायरी तुम पढ़ो और फिर जैसा ठीक समझो ,वैसे कर लेना......!" वैसे मैं उनको , उनकी डायरी से ज्यादा जानती हूँ। यह तो मैंने उनको ,उनके अवसाद -ग्रस्त जीवन से बाहर निकलने देने की प्रक्रिया  मात्र ही थी। मैंने ही कहा था आप डायरी लिखो और लिख डालो अपनी व्यथा ताकि दूसरी कोई औरत इसे पड़े और एक और गोदावरी ना बन पाए.

गोदावरी,सूरज भैया की पत्नी  ,मेरे दूर के रिश्ते की भाभी थी। मैंने उनको हमेशा कम ही बोलते सुना और कभी बोलते सुना तो भी बहुत धीमे और आहिस्ता। दुबली-पतली ,छोटे से कद की महिला थी वह। कोई ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं थी। शायद आठ-दस ही। ना ही ज्यादा धार्मिक ना ही नास्तिक , हां ,नवरात्रि के व्रत जरुर करती थी। तब वो रात को दो बजे ही उठ जाती थी। रात को ही कपड़े  जो पहनने होते थे, बाहर  बरामदे में तौलिये में लपेट कर रख देती थी। फिर चुपके से उठ जाती थी दरवाजे को बिना आवाज़ करवाए हुए। वह  जल्दी जागने के चक्कर में ढंग से सो भी नहीं पाती थी , (यह मुझे उनकी डायरी से पता चला था)। सूरज भैया को पूजा- पाठ से सख्त चिढ़ थी। उनको पीने -पिलाने वाली पार्टियाँ , जो रात देर तक चलती थी, उन्हीं का शौक था।

मैं तो सूरज भैया से बहुत छोटी थी , इतनी के उनके  बड़े बेटे से छः महीने ही बड़ी थी बस। पर वो हम बहनों को तो बहुत प्यार करते थे और  गोदावरी भाभी को भी बहुत शान से रखते थे। तब मैं  अच्छे- अच्छे कपड़ों , गहनों  और  घूमने -घुमाने  को ही प्यार समझती थी। यह तो बाद में पता चला के पत्नी को पति से ,इन सब के अलावा मान -सम्मान भी चाहिए होता है। क्यूँ कि  मैंने भैया को अक्सर सब के सामने डांटते हुए कभी उनके मायके वालों को गालियाँ  निकालते  भी देखा  था। और वो बस निर्विकार सी सुनती रहती थी।

मुझे कभी- कभी हैरानी होती थी , उनके ऐसे चुप रहने पर और कभी एक आंसू भी नहीं निकलता था। घर की बड़ी बहू थी तो सर पर बहुत सारे  फ़र्ज़ थे। दो देवर थे ,एक ननद थी। संयुक्त परिवार था ,साथ में चाचा ससुर और उनका परिवार ,उनके छह बच्चे ,एक चाचा ससुर जो गाँव में थे उनके भी तीन बच्चे और बुआ सास के भी दो बेटे,  बस। ये इतने हो लोग थे वहां पर। हमारा घर थोड़ा सा दूर था उनके घर से। मेरा ज्यादा समय वही पर निकलता था। क्यूँ कि वहां सदा समारोह का सा माहौल ही लगता था। छोटी भाभी हंस कर कहा करती थी उनके यहाँ तो हर रोज़ ही शादी के घर का सा माहौल रहता है।

पर गोदावरी भाभी तो बस वैसे ही रहती थी  एक -दम चुप ,शांत सी और धीरे से अपनी बात कह देने वाली। उनको उनकी चचेरी ननदें  कभी  छेड़ती  कभी शरारतें करती तो भी कोई जवाब नहीं देती।

सूरज भैया की पूरे  परिवार में खूब चलती थी या मैं यह कह सकती हूँ के उनकी ही चलती थी घर में।

सूरज भैया की राजनितिक पहुँच भी बहुत थी। आये दिन बड़े -बड़े नेताओं से मुलाकातें तो फिर वैसा ही रहन -सहन था उनका। किसी छोटे इन्सान को तो अपने पैरों की जूती समझते थे वे। और अपने ससुराल वालों को बहुत ही हीन समझते थे। जितना बस चलता वे ना  तो गोदावरी भाभी को उनके मायके   और ना ही खुद कभी अपने ससुराल गए। और अपने ननिहाल जाना भी अपनी शान के खिलाफ समझते थे। नारी जाति के प्रति कोई मान नहीं था पर उनको अपनी तरफ आकर्षित करने का तो बहुत शौक था उनको ,या यूँ कहिये की नारी उनके लिए सिर्फ भोग्य ही थी।

मुझे कभी - कभी बहुत आश्चर्य भी होता  के उनको प्रभु ने उनको बेटी क्यूँ नहीं दी ,जिससे उनको भी एक नारी का दर्द समझ तो आता।

थोड़ी बड़ी हुई तो भाभी का दर्द अपना सा लगने लगा उनकी चुप मुस्कान में कितना दर्द छुपाये घूमती  थी इसका मुझे अंदाज़ा तो नहीं था पर वो मुझे दिल से अपनी लगने लगी थी। वह सारा दिन बस अपने कमरे में सोयी ही रहती। कहने को तो तीन बेटों की माँ बन गयी थी पर मैंने कभी भी उनको बच्चों से बात करते या उनके लिए कुछ करते हुए नहीं  देखा था। जो उनकी चाची  सास थी  या घर में नौकर रखा था वही उनकी जरूरतें पूरी कर देता था। भैया कब आ रहे हैं या जा रहे हैं उनको कोई भी सरोकार नहीं था। वह तो बस एक खोल में ही सिमटती जा रही थी। शायद उनके अवसाद की शुरुआत हो चुकी थी। पर औरत का दर्द कौन समझता है जब तक वह मुहं से ना बोले। कहने को औरतें तो बहुत थी घर में पर वो सूरज की बहू  थी तो सूरज का बदला इसी से ले कर सुकून महसूस करती। कोई भी नहीं चाहती थी के वो खुश रहे या कोई उनको समझना ही नहीं चाहता था।

क दिन मैं ,अपनी माँ से कह बैठी ," माँ ये गोदावरी भाभी कितनी दुखी है ,आखिर क्या देख कर उनके पिता ने ऐसा घर देखा ..? क्या सोचा के बहुत बड़ा खानदानी घर है ,बड़ी बहू  बनेगी तो राज करेगी...!"

माँ भी एक दम से फट पड़ी , " अरी बिटिया ...! तू क्या जाने , सूरज ने कितनी कोशिश की इसको अपने बराबर करने को पर यह तो मिट्टी की माधो कुछ समझती ही नहीं थी। जब सूरज इसे ब्याह के लाया तो इसकी सूरत देखने वाली थी , गहरा सांवला रंग उपर से चेचक के दाग तिस पर आगे के दांत भी बेढब से ...! शादी की अगली सुबह सूरज का चेहरा देखने लायक था,  वो किसी से कुछ कह भी नहीं पा रहा था।"

"पर माँ , अगर वो ऐसी थी किसी ने शादी से पहले उनको क्यूँ नहीं देखा...?" मैंने माँ को बीच में ही टोका।

" तब पुरोहित ही शादी तय कर देते थे , और मुझे जहाँ तक पता चला है सूरज की मंझली चाची की साजिश भी थी इसमें ,क्यूँ की उसको लगा के सूरज की तो चलती ही है कहीं उसकी बीवी भी  आकर उनके ऊपर हुक्म ना चलाने लग जाये।"

मैं सोच में पड़ गयी , सूरज भैया के साथ हुई तो ना इंसाफी ही है , वो कितने सुन्दर ,सलीके से रहने वाले और उनकी पत्नी तो कहीं भी उनके पासंग नहीं है।

मैंने फिर माँ से पूछा , " माँ भाभी के दांत और चेहरा तो ठीक है ...?"

" वह तो बाद में सूरज ,गोदावरी को दिल्ली ले कर गया था , उसके दांत ठीक करवाए ,चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा  कर लाया। तब जा कर उसके साथ बाहर जाने लायक हुई , जितना सूरज ने गोदावरी के लिए किया ,अगर उसका आधा भी तेरे बाबूजी मेरे लिए करते तो मैं तो  आसमान में ही पंख ही फैला देती, "माँ ने बड़े ही भोले पन  से आंखों में पानी लाते  हुए बोली।

मैंने भी माँ के गले में बाहें डाल   कर दुलारते हुए कहा, "क्या माँ ...! बाबूजी कितना प्यार और ख्याल रहते है आपका पर आपको तो सदा शिकायत ही रहेगी उनसे ...!"

" प्यार और ख्याल ....! हुहं ..." कहते हुए माँ खड़ी हो कर चल दी।

बाहर अँधेरा होने लगा था तो मुझे भी ख्यालों से बाहर  आना पड़ा। घर की लाईट जलाते हुए सोच रही थी रात को गोदावरी भाभी की डायरी पढूंगी।

मेरा मायका और ससुराल यहीं शाम नगर में ही था। मायके से कोई पांच किलोमीटर ही दूर था। पढ़ाई करते -करते ना जाने कब शेखर के प्यार का पाठ पढ़ बैठी पता ही नहीं चला। सौभाग्य से शेखर सजातीय और अच्छे  खानदान से थे तो शादी में भी दिक्कत नहीं आई। सब ठीक ही चल रहा था।

मेरी शादी के दो साल बाद सूरज भैया के बड़े बेटे विपुल की शादी में उनके घर जाना हुआ। तब तक मैं एक बेटी की माँ बन चुकी थी।

माँ से पता चला लड़की पसंद करने से ले कर ,उसके कपड़े ,जेवर खरीदने तक भाभी की कोई राय नहीं ली गई थी। मुझे सुन कर बहुत अफ़सोस हुआ ,एक माँ जो कि बेटा होते ही बेटे के सर सेहरा सजाने के ख्वाब देखने लगती है  , उसकी इतनी बेकद्री.....!

शादी में सब खुश थे ।भाभी भी लग रही थी के वो खुश है , मुझे हैरानी हमेशा से होती थी के ये भाभी किस मिट्टी की बनी है। कभी कोई शिकायत या क्रोध या विरोध भी , क्यूँ नहीं दर्शाती ,क्यूँ सहन किये जा रही है मैंने कभी उनको रोते हुए भी नहीं देखा।

खैर,  विवाह कार्य अच्छी तरह से  संपन्न हो गया। मैं भी अपने घर आ गयी।

जब भी मायके जाती तो भाभी की खैर खबर भी लेने जाती। तब तक उसके परिवार वाले भी सब अपने-अपने अलग घरों में सेट हो गए थे।

विपुल की पत्नी अच्छी और संस्कारी थी। थोड़ा ख्याल तो रखा करती थी भाभी का , पर भाभी अब अवसाद ग्रस्त कुछ अधिक ही रहने लगी थी। उनको अपने पति का बहू के साथ खुला व्यवहार पसंद नहीं था। हालाँकि आधुनिकता का दावा करने वाले भैया का अपनी बहू के प्रति रवैया गलत नहीं था। पर भाभी को यह पसंद नहीं था। फिर दूसरे  बेटे  रोहित का विवाह भी रखा गया तो मेरा जाना तो स्वाभाविक ही था। यहाँ विपुल की पत्नी रोमा बहुत अच्छे से जिम्मेदारी संभाल रही थी। पर वह भी अब भाभी के व्यवहार से तंग आयी हुयी थी। मेरे पूछने  पर उसने बताया, देखो बुआ जी , माँ का सूट माँ के सामने दर्जी को दिया , अब माँ खुद ही मुकरने लगी है के वो सूट उनका नहीं है। अब शादी का घर है सहारा किसी का है नहीं और उपर से इनके नखरे...! हुहं ...! अब उनकी पुरानी  साड़ी को निकाल  कर प्रेस होने को दिया है ,वही पहनेगी वो ...!"

रोमा भी सही थी अपनी जगह , उसे भी तो सब कुछ नहीं पता था, अपनी सास के बारे में। जो कुछ पता था वह तो उसकी दादी सास यानी सूरज भैया की चाची  ने से ही पता चला था।

रोहित की पत्नी शालू  सुन्दर होने के साथ -साथ व्यवहार कुशल भी थी बल्कि मैं तो कहूँगी के कुछ ज्यादा ही चतुर थी। आते ही उसने सारी परिस्थितियाँ समझ ली। और देखा उसके ससुर जी का पलड़ा भारी है तो उनकी ज्यादा से तरफदारी करती और अधिक  से अधिक काम भी उनका वही करने को करती। भाभी को यह बात पसंद नहीं थी। भैया तो शायद अपनी बहुओं में बेटियों  की ही छवि देखते थे पर भाभी मन ही मन कुढ़ती रहती। शालू  भी औरत हो कर एक औरत की मन की बात कहा समझ पा रही थी। उसको तो उनमें एक बुरी सास ही दिख रही थी।

मेरा मानना है की कोई भी इंसान बुरा नहीं होता उसे हालत ही बुरा बनाते हैं या सामने वाले का नजरिया।  रोहित की शादी के बाद तो भाभी और भी अवसाद ग्रस्त होती गयी। सुनने में आया के अब वो अपने कमरे से भी बाहर  नहीं निकलती। टीवी भी नहीं देखती ,किसी के पूछने पर कहती थी कि उनको टीवी से डर  लगता है , कोई बाहर  निकल कर उसे मार ही ना दे। अपनी चाय -खाना खुद ही बनाती  है। कपड़ों के भी हाथ नहीं लगाने देती। हर पल उनको लगता था कोई उनको मार ना दे। इसी डर से वो एक दिन भाग कर मेरी माँ के पास चली गयी थी। माँ उसे समझा कर घर तो छोड़ आयी पर उसकी सलामती की ही दुआ करती रही कई दिनों तक। भाभी नहीं चाहती थी कि  उनके कमरे में कोई आये या उनका हाल-चाल पूछे। पर मजाल है कभी रोई हो या कभी भैया की शिकायत की हो किसी से भी या अपनी बहुओं की भी।

मेरी माँ को दया आ जाती और उनके हाल पूछने जाती तो पीठ फिर कर सो जाती। हार कर माँ भी थोड़ी देर बहुओं से बात करके या उनसे भाभी की बुराइयां सुन कर आ जाती , और करती भी क्या माँ ,आखिर ये उनके घर का मामला जो था। पर मेरी माँ का अब सूरज भैया के प्रति नजरिया बदल गया था जो उनकी तारीफ़ किया करती थी वही अब कोसती थी।

कहा करती ," सूरज को तो देखना  स्त्री श्राप लगेगा ,कितनी आत्मा जलाई है इसने एक निरीह की।"

कुछ सालों बाद  उनके तीसरे बेटे समीर की भी शादी हो गयी। वह अपनी बहू को ले कर दिल्ली चला गया। वह छोटा था और सबका लाड़ला भी ,हो सकता है उसे माँ पर तरस आया हो और वह भाभी को कुछ दिन के लिए अपने साथ  ले गया पर वह वहां नहीं रह सकी, महीने बाद ही वापस चली आयी।

धीरे -धीरे भाभी का घर तो पोते-पोतियों से भरने लगा पर वो अपने कमरे तक ही सिमटने लगी। जब कभी खाना  बनाने की हिम्मत नहीं हुई  तो आटा  घोल कर ही पी लेती। पर किसी और के हाथ का खाना मंज़ूर ही नहीं था।

मुझे हमेशा से ही हैरानी होती रही है , क्या इंसानियत इतनी भी गिर सकती है...! तीन-तीन बेटे थे उनके किसी को भी दया नहीं आयी अपनी माँ पर , उनकी अपनी माँ जो घर का मुख्य स्तम्भ थी उसकी दुर्गति होती रही और वो देखते रहे ,जो सुनता वही उन पर लानत देता , माना बहुएं तो पराई थी पर बेटे तो उनके ही थे ...छि   लानत है ऐसे बेटों पर। मुझे बहुत ही हिकारत सी होती उन तीनों पर। माँ आटा  घोल कर पीती रही ,बेटे माल उड़ाते रहे।

दिन-दिन उनकी हालत और भी खराब होती गयी। अब  तो वो भैया को भी कमरे में आने नहीं देती थी तो भैया को तो पहले ही उनसे लगाव नहीं था,  दूसरे कमरे  में सोने लगे वो।

एक दिन खबर मिली की भाभी लगभग मरणासन्न पड़ी थी अपने बिस्तर पर मल -मूत्र से भरी। फिर तो डॉक्टर के पास ले जाया गया ,इलाज़ भी हुआ। पर उनके मन की कोई भी सुनने वाला नहीं था।

मुझ से रहा नहीं गया और उनको देखने हॉस्पिटल पहुँच गयी। वहां जा कर पता चला ,अब वो ठीक थी। पास में मंझली बहू थी जो सभी को बड़े ही व्यवहार कुशलता से या मैं कहूँगी बेशर्मी से ...! , जवाब दिए जा रही थी सभी मिलने आने वालों को। पर मुझसे नज़र नहीं मिला पा रही थी। 

मैंने कुछ ना कहते हुए सीधे भाभी के कमरे में ही पहुँच गयी। और उन्होंने भी आदतन पीठ घुमानी चाही लेकिन बहुत कमजोरी होने जी वजह से करवट ना ले पाई तो मुंह घुमा लिया। मैं द्रवित सी होकर आगे बढ़ कर उनका हाथ अपने हाथ में ले लिया। इस पर विरोध करते हुए अपना हाथ खींचना चाहा। पर मैंने भी उनका हाथ नहीं छोड़ा। वो निर्विकार सी थी। ना जाने मन में क्या था। मैंने धीरे -धीरे उनके हाथ को अपने दूसरे  हाथ से थपथपाना शुरू किया।

कुछ बातें जो बोल कर नहीं कही जाती वह स्पर्श से बता दी जाती है। अक्सर कहते हैं बच्चा बीमार  पड़ता है तो जल्दी ठीक होता है बनिस्पत एक बूढ़े इंसान के। बच्चे को उसकी माँ कितनी बार प्यार से सहलाती है ,अपने सीने से लगाती है ,और बूढ़ा इंसान एक प्यार भरे बोल या स्पर्श को ही तरस जाता है।

कुछ दिन बाद भाभी को घर ले आया गया। मैंने भी मिलने के लिए उनके घर जाना शुरू कर दिया। मैं जब भी उनके बारे में सोचती तो मुझे लगता , कहीं ना कहीं मैं भी दोषी हूँ। और मैं ही क्यूँ , सभी वो लोग भी जो उनके कुछ ना कुछ लगते है। क्या यह हमारे समाज का अमानवीय पक्ष नहीं है , जिसमे  एक भली -चंगी औरत अपना मानसिक संतुलन खो दे। अगर कहीं गलत हो रहा हो तो परिवार - समाज  को टोकना तो चाहिए ही , तभी एक स्वस्थ समाज बनेगा ताकि   गलत करने वाले को सजा और बाकी लोगों को सबक मिल सके।

भाभी का  रवैया मेरे  प्रति भी नहीं बदला। मुझे देख कर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखती थी। पर अब मुंह भी नहीं फिराती  थी। सूरज भैया को मेरा जाना पसंद नहीं आ रहा था। और बाकी घर वाले भी नहीं चाहते  थे कि मैं ,भाभी से मिलूं। उनको लगता था शायद मैं उनके घर की बात बाहर फैला रही हूँ ...!

एक दिन मैं भाभी के पास बैठ कर उनका  हाथ थाम कर बोल पड़ी , " भाभी , कुछ तो बोलो , मुझ से तो बात करो , मैं वही सुलभा हूँ , तुम्हारी गोद में ही तो खेल कर बड़ी हुई  हूँ , तुम्हारी बेटी जैसी हूँ मैं...!"

कुछ देर भाभी मेरी आँखों में देखती रही और फिर हाथ छुड़ा कर , दोनों हाथों से अपना मुंह छुपा कर फफक कर  फिर जोर से रो पड़ी। उनकी कमजोर ,  कृश काया जोर-जोर से हिल रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे कई जन्मों के दुखों की जमी हुई पीड़ा सारी बाहर ही निकल  जाएगी आज। कई देर रो लेने के बाद मैंने उनके सर पर हाथ रखते हुए कहा , " शांत हो जाओ भाभी ..."

फिर धीरे से उनको बैठा कर आंसू  पोंछते हुए ,पास ही पड़े गिलास में जग से पानी ले कर थमाया। चुप चाप पानी पीते हुए भी आंसू रुक ही नहीं पा रहे थे। शायद प्यार के बोल और स्पर्श ने उनके अंतर्मन को पिघला दिया हो और सारा जमा हुआ दुःख आँखों के रास्ते से बाहर निकल रहा हो।

फिर बाहर जा कर बहू से चाय  का बोल कर आयी और साथ में कुछ खाने को भी लाने को कहा। थोड़ी देर में वह बहुत संयत लग रही थी। हालाँकि बोल तो नहीं रही थी। मैंने भी दूसरे दिन आने को कह , अपने घर को चली। सूरज भैया को अच्छा तो नहीं लग रहा था मेरा वहां जाना पर मैंने परवाह नहीं की किसी की भी। और जाती भी रही , भाभी भी अब धीरे -धीरे मुझ से खुलने लगी थी। मुझे देख कर खुश होती। और कई बार देर हो जाती तो फोन भी कर  देती कि  मैं पहुंची क्यूँ नहीं।

उस दिन मुझे सच मुच देर हो गयी थी। मैं बाज़ार से कुछ मन्त्रों की सी डी  ले कर आयी थी। घर जाते ही , मुझे देखते ही बहुओं की भोएं तन सी जाती थी। पर मैं किसी की भी परवाह करनी छोड़ दी थी , मुझे लगता था मैं औरत हूँ तो मुझे दूसरी औरत जो की मजबूर है और उसे मेरी जरूरत है तो यह मेरा फ़र्ज़ था के मैं उसके लिए कुछ करूँ।

मैंने छोटी बहू से म्यूजिक -प्लेयर लाने को कहा और उसमे गायत्री -मन्त्र की सी डी लगा दी। सारा कमरा पवित्र मन्त्र से गुनगुना उठा। भाभी ने मेरा  हाथ पकड लिया ,बोलना चाह  रही थी लेकिन आँखे और गला भर आया था शायद उनका ,कुछ कह ना पाई।

एक दिन मैंने उनके घर जाते ही कहा , " भाभी , चलो आज पास के पार्क में चलते हैं। " वो थोड़ा सा हैरान तो हुई  पर मना भी नहीं किया। इन बातों अब तक छह महीने हो चुके थे। पार्क में उनको बहुत अच्छा लग रहा था। हर चीज़ को , पेड़  पौधों को बहुत ध्यान पूर्वक और खुश हो कर देख रही थी। बहुत दिन बाद दुनिया की रौनक देख रही थी वो।

मैं कहा ,"भाभी .. हर किसी को अपना एक राजदार रखना चाहिए  ,जिसके आगे आप अपने मन की कह सको , देखो दुनिया कितनी बदल गयी और आप कहाँ है , किसलिए यूँ ही किसी और की सजा अपने आप को देती रही ...! किस लिए विरोध  नहीं किया , आप जोर से बोलती ,शोर ही मचाती के आपके साथ अन्याय हो रहा है।"

" मुझे विरोध करना आया ही नहीं , और कब अपने आप को खोल में समेट  लिया ,पता ही नहीं चला , सुलभा ...!" भाभी खोयी हुई  सी बोली।

"चलो कोई बात नहीं भाभी ,अब ऐसा करो ,आप  एक डायरी में अपनी सारी  व्यथा लिख डालो। जिससे क्या होगा ,आपके मन का सारा बोझ हल्का हो जायेगा ", मैं उनके कंधे थपथपाते हुए कहा।

एक डायरी ले कर भी दी और उनके मन पसंद  लाल रंग का पेन भी दिया।

अब भाभी बहुत सामान्य हो गई थी। पर घर वालों से ज्यादा बात नहीं करती थी ,अपने कमरे से भी नहीं निकलती थी। खुश तो दिखने लगी थी। एक दिन मैंने उनसे कहा , "जल्दी से तैयार हो जाओ आपको एक जगह ले चलती हूँ।"

और वो बिन पूछे ही ख़ुशी -ख़ुशी तैयार भी हो गयी। मैं उनको एक वृद्धाश्रम में ले कर गयी ,वहां देख वह कुछ हैरान हुई और पूछा ,"यह  लोग यहाँ क्यूँ है ...! इनके घर वाले कहाँ है। "

मैंने कहा , " भाभी इनको .इनके बच्चे ही छोड़ कर गए हैं ...कोई रखना नहीं चाहता ,किसी की मजबूरी है , आपके तो भरा पूरा परिवार है , पोते हैं ,पोतियाँ है ...!आप उनको  बतलाओ , उनसे खेलो और ये जो आपकी बहुएं हैं वो भी बुरी नहीं है ,वो तो बाहर से आयी थी उनको क्या मालूम की आपने क्या -क्या झेला है , उनको तो सास का ही रूप दिखा है आपमें ,अपनी बहुओं को  माफ़ कर दो और अपने पोते -पोतियों में मन लगाओ। "

वह चुप चाप चल पड़ी और जा कर गाड़ी में बैठ गयी। पूरे राह वह कुछ ना बोली और मैंने बतलाया भी नहीं। घर में घुसते ही हमने देखा ,उनके छोटे बेटे का नन्हा सा बेटा घुटनों के बल चलता हुआ खेल रहा था। अचानक हुमक कर भाभी की तरफ लपका तो दौड़ कर उन्होंने उसे गोद में उठा लिया और सीने में भींच लिया। उनके चेहरे से सुकून और आँखों से आंसू बह निकले। बहुएं भी हैरान थी की आज ढलती शाम को सूरज कैसे निकल गया। मैंने उनको चुप रहने का इशारा किया। फिर सारी बात समझा कर उनको कहा कि अब उन लोगों को ही स्थिति संभालनी होगी , इनकी जगह अगर उनकी अपनी माँ होती तो क्या ऐसी दुर्गति होने देती भला ...!वो भी शर्मिंदा सी थी और आगे से उनका पूरा ख्याल रखेंगी ,वादा भी किया।

एक नई शुरुआत की आस लिए मैं वह से चल पड़ी ,इस सब में मुझे मेरे बच्चों और पति दोनों ने बहुत सहयोग दिया...........

रात हो चुकी थी पर नींद भी नहीं आ रही थी। मेरा ध्यान उनकी डायरी में ही था के उन्होंने क्या लिखा होगा ,वैसे तो मैंने उनकी जिन्दगी का हर पन्ना बहुत करीब से ही पढ़ा है पर डायरी में भी कुछ अन देखे और अनपढ़े पन्ने भी थे।

उन्होंने अपनी शादी वाली रात का ही जिक्र लिखा था सबसे पहले। वह  नए जीवन के ना जाने कितने सपने संजोये सुहाग सेज पर बैठी थी और कैसे उनके सुहाग ने उनके सपने रौंदे। उनकी सूरत  देख कर जो उनके पति  के जो हाव -भाव थे , उनको वे शब्दों में ना तो बयान कर सकती है , ना ही भूल सकती है और ना ही उनको माफ़ कर सकती है। और हैरान हो कर लिखा ,अगर वह   पसंद नहीं थी तो उनके शरीर को हाथ लगाने का मन कैसे हुआ उनका। यानी सिर्फ भोग्या  ही थी या वंश चलाने का साधन मात्र ही।। लोगों ने कहा चेहरा सुन्दर बना दिया पर गोदावरी का मन किसने टटोला , उसके मन की तो सुनने वाला कोई भी नहीं।

उन्होंने लिखा उनको अपने बच्चों से दूर नहीं होना चाहिए था। अगर बच्चों में मन लगाती तो शायद उनकी दुर्गति ना होती। और बच्चे भी उनकी सुनते। पर यहाँ शायद उनकी चाची  सास की राजनीति भी थी शायद। जिसने बच्चों और शायद पति से भी , रिश्तों की खाई को पाटने ही नहीं दिया।

आगे लिखा था कि वो शक्की नहीं थी ,लेकिन पार्टियों में उनको ले जा कर अन्य महिलाओं में घिर कर बैठना उन्हें  नागवार गुजरता और उपेक्षा भी महसूस होता। इसलिए उन्होंने जाना ही छोड़ दिया। फिर बहुओं के आने के बाद उनको लगा अब तो उनकी कीमत ही नहीं रही। एक तो उनके पति उनको पूछते  ही नहीं थे तिस पर बहुओं का बढ़ता वर्चस्व , उनको एक गहरी उदासी में ले जाता गया। बहुत सारी  बातें थी पर यहाँ भी हैरानी थी मुझे , भाभी ने यहाँ भी किसी को दोष नहीं दिया। बस अपनी किस्मत को ही दोष दिया।

लेकिन मुझे नहीं लगता ये सिर्फ किस्मत थी। सबसे बड़ा दोष उसके पति और बेटों का था . पति जो सारी उम्र का साथ निभाने का वादा करके लाता है उसका ऐसा बे-रुखापन अक्षम्य है . और बेटे जो उनकी कोख से जन्म लेकर भी उनको समझ नहीं पाए , अपमी माँ को तिल-तिल कर मरते देखते रहे उनका अपराध भी अक्षम्य ही था. यह एक अनदेखापन  ही था एक महिला के प्रति समाज का , सबसे पहले तो उसके मायके वालों का उसकी माँ का जो उनको ,उनके दर्द को समझ ही नहीं पायी। हर उस औरत का भी दोष था जो उससे सम्बन्धित थी उनके परिवार की ,उनकी बहुएं भी और मैं भी। हर सिक्के के दो पहलू होते है तो हर इंसान के व्यक्तित्व के भी तो विभिन्न पहलू हो सकते हैं। फिर हम क्यूँ किसी इंसान को अपने ही नजरिये से तौलते हैं।

मैं भी  दोषी  थी पर उनके लिए मैंने जो कुछ किया , यह मेरा प्रायश्चित भी था। भाभी के जीवन में 60 साल की ढलती उम्र की साँझ में जो सूरज उगा था, उसकी रौशनी भी उनके लिए जीवनदायिनी साबित हुई .

उपासना सियाग 

COMMENTS

BLOGGER: 17
  1. औरत ही औरत की दुश्मन होती है और हैरानी की बात है की औरत ही औरत को जन्म देती है ....एक अकेली औरत को इतनी औरतें सँभाल के न रख सकी ...कोई एक ही उसका दर्द समझ पाई .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. क्यूँ की कई बार औरते अपने ईर्ष्यालु स्वभाव के कारण दूसरी औरत का दर्द नहीं समझती और उस पर होने वाले जुल्मों की सहायक ही बनती है .....यही बहुत हद तक सच्चाई है .....
      आभार

      हटाएं
    2. कुछ महिलाये जो बुरा भोग होता है वो आने वाली पीढ़ी को देती है ....और कुछ समझदार होती है वो जो बुरा भोग होता है उसे अपने तक सीमित कर आगे नहीं जाने देती ...और खुशनुमा और समये के साथ ढलने वाला माहोल बनाती है

      हटाएं
  2. Bahut khoob likha upasana ............shabd hi nhi hain mere pass ..........

    जवाब देंहटाएं
  3. bahut khoob surat dhang se aaj ke paripeksh mai likha uper sahi kaha gaya hai

    औरत ही औरत की दुश्मन होती है और हैरानी की बात है की औरत ही औरत को जन्म देती है ....एक अकेली औरत को इतनी औरतें सँभाल के न रख सकी ...कोई एक ही उसका दर्द समझ पाई .

    जवाब देंहटाएं
  4. bahut hi khoob surat tarike se likha aaj ke paripeksh mai badhai aise jwalant sawaal uthate rahe ............avinash ramdev

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. वह चुप चाप चल पड़ी और जा कर गाड़ी में बैठ गयी। पूरे राह वह कुछ ना बोली और मैंने बतलाया भी नहीं। घर में घुसते ही हमने देखा ,उनके छोटे बेटे का नन्हा सा बेटा घुटनों के बल चलता हुआ खेल रहा था। अचानक हुमक कर भाभी की तरफ लपका तो दौड़ कर उन्होंने उसे गोद में उठा लिया और सीने में भींच लिया। उनके चेहरे से सुकून और आँखों से आंसू बह निकले। बहुएं भी हैरान थी की आज ढलती शाम को सूरज कैसे निकल गया। मैंने उनको चुप रहने का इशारा किया। फिर सारी बात समझा कर उनको कहा कि अब उन लोगों को ही स्थिति संभालनी होगी , इनकी जगह अगर उनकी अपनी माँ होती तो क्या ऐसी दुर्गति होने देती भला ...!वो भी शर्मिंदा सी थी और आगे से उनका पूरा ख्याल रखेंगी ,वादा भी किया------------------GALTEE DONO TARAF SE HAI------BAHUT SUNDAR KAHAANEE UPASNAA

      हटाएं
  5. वह चुप चाप चल पड़ी और जा कर गाड़ी में बैठ गयी। पूरे राह वह कुछ ना बोली और मैंने बतलाया भी नहीं। घर में घुसते ही हमने देखा ,उनके छोटे बेटे का नन्हा सा बेटा घुटनों के बल चलता हुआ खेल रहा था। अचानक हुमक कर भाभी की तरफ लपका तो दौड़ कर उन्होंने उसे गोद में उठा लिया और सीने में भींच लिया। उनके चेहरे से सुकून और आँखों से आंसू बह निकले। बहुएं भी हैरान थी की आज ढलती शाम को सूरज कैसे निकल गया। मैंने उनको चुप रहने का इशारा किया। फिर सारी बात समझा कर उनको कहा कि अब उन लोगों को ही स्थिति संभालनी होगी , इनकी जगह अगर उनकी अपनी माँ होती तो क्या ऐसी दुर्गति होने देती भला ...!वो भी शर्मिंदा सी थी और आगे से उनका पूरा ख्याल रखेंगी ,वादा भी किया।
    ------------SACH YAHEE HAI HIA KI GALTEE DONO TARAF SE HAI ----BAHUT SUNDAR KAHAANEE UPASNA

    जवाब देंहटाएं
  6. अच्छी रचना,बधाई.
    एक अवसादग्रस्त महिला की कहानी,जो जिन्दगी में अपनी हक और अधिकार के लिए जगह बनाने की जगह अपनी खोल में सिमटना ज्यादा पसंद किया.ऐसी महिलाएं हमारे आस-पास कई हैं,जरूरत है उन्हें समझने की,जैसा की सुलभा ने किया .

    जवाब देंहटाएं
  7. अच्छी रचना,बधाई.
    एक अवसादग्रस्त महिला की कहानी,जो जिन्दगी में अपनी हक और अधिकार के लिए जगह बनाने की जगह अपनी खोल में सिमटना ज्यादा पसंद किया.ऐसी महिलाएं हमारे आस-पास कई हैं,जरूरत है उन्हें समझने की,जैसा की सुलभा ने किया .

    जवाब देंहटाएं
  8. दिल को छू लिया उपासना सखी ...आँखें भर आई ...बहते हुए आंसूं में पड़ा ....न जाने कितनी औरतो की यही व्यथा है .....प्रेमचंद का एक नोवेल भी याद आ गया ....ये कहानी नहीं व्यथा है ...जिसे हम वाह नहीं कर सकते ...तुम्हारे लेखनी की तारीफ़ जरुर कर सकती हूँ ...

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर उपासना ! बधाई :))

    जवाब देंहटाएं
  10. मार्मिक कहानी ....

    जवाब देंहटाएं
  11. एक बेहद मार्मिक कहानी. ऐसी ही है शांति की कहानी भी जो आज मैंने पढ़ी कन्या भ्रूण हत्या के विषय पर लिखी यह कहानी भी बेहद मार्मिक और हृद्यस्पर्शी है http://socialissues.jagranjunction.com/2012/10/25/girl-child-abortion-%E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%A3-%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE/

    जवाब देंहटाएं
  12. एक बेहद मार्मिक कहानी ऐसी ही एक कहानी शांति की भी है आपसे अनुरोध है कि शांति की कहानी जो कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित है. अपनी राय अवश्य दें http://socialissues.jagranjunction.com/2012/10/25/girl-child-abortion-%E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%A3-%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE/

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: कहानी लेखन पुरस्कार आयोजन -113- उपासना सियाग की कहानी : ढलती साँझ में उगा सूरज
कहानी लेखन पुरस्कार आयोजन -113- उपासना सियाग की कहानी : ढलती साँझ में उगा सूरज
http://lh3.ggpht.com/-4NOVZoInegQ/UHAELRSlxrI/AAAAAAAAO6I/TdPcshmJu8c/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
http://lh3.ggpht.com/-4NOVZoInegQ/UHAELRSlxrI/AAAAAAAAO6I/TdPcshmJu8c/s72-c/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2012/10/112_6.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2012/10/112_6.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content