राम नरेश ‘उज्‍ज्‍वल' की बाल कहानियाँ

SHARE:

(बाल कहानी) ठिगनू की मूँछ ठि गनू आज फिर आइने के सामने खड़े हो गए। पुरानी यादें ताजा हो गईं। मन में गुदगुदी सी होने लगी। ठिगनू की मूँछ ब...

(बाल कहानी)

ठिगनू की मूँछ

ठिगनू आज फिर आइने के सामने खड़े हो गए। पुरानी यादें ताजा हो गईं। मन में गुदगुदी सी होने लगी। ठिगनू की मूँछ बहुत बड़ी थी। उन्‍हें अपनी मूँछों से बहुत प्‍यार था। किन्‍तु अब उनकी मूँछें सलामत नहीं थीं। उन पर खतरा मँडरा रहा था। कुछ नकाबपोश डाकू घूम रहे थे। वे मूँछें लूटते थे। मूँछ आदमी की इज्‍जत होती है। भला वे अपनी इज्‍जत कैसे लुटने देते ? मुँह छिपाए फिर रहे थे।

ठिगनू की लम्‍बाई सिर्फ ढाई फुट थी। उम्र पचास साल थी। वे गोल-मटोल कद्‌दू की तरह थे। फुदकते हुए जल्‍दी-जल्‍दी चलते। सीना हमेशा ताने रहते। लेकिन इस समय उनका सीना अन्‍दर हो गया था।

ठिगनू रोज आइने के सामने खड़े हो जाते। डेढ़ फुट लम्‍बी मूँछ को घंटों निहारते। तेल लगाते।‘‘हाय मेरी मूँछों ! अब क्‍या होगा ?'' कह कर सहलाते। ‘‘नहीं-नहीं......मैं तुम्‍हें नहीं लुटने दूँगा।'' ठिगनू भावुक हो उठते।

वे आज भी यही सब कर रहे थे। तभी पीछे से आवाज आई-‘‘ठिगनू...।'' ठिगनू ने घूम कर देखा एक नकाबपोश आदमी खड़ा था। उसके हाथ में बन्‍दूक थी। साथ में दस-बारह लोग थे। वे चेहरे ढके हुए थे। बन्‍दूक उनके सीने पर थी। नकाबपोश ने कहा-‘‘मुझे तेरी एक तरफ की मूँछ चाहिए।''

‘‘जान ले लो , मगर मूँछ मत लो।'' ठिगनू ने कहा।

नकाबपोश बोला-‘‘अच्‍छा ठीक है।.........इसकी गर्दन काट ले। मूँछ बाद में काट ली जाएगी।''

ठिगनू घबराए। सोचने लगे-‘मैंने यूँ ही कहा था। यह तो सचमुच तैयार हो गया। जरूर पिछले जनम में कसाई रहा होगा।'

चंडू तलवार लेकर आगे बढ़ा। कई लोगों ने ठिगनू को पकड़ लिया। ठिगनू ने सोचा-‘जान और मूँछ दोनों गँवाना कहाँ की बुद्धिमानी है ? यह तो सरासर बेवकूफी है। क्‍यों न सिर्फ मूँछों का ही त्‍याग.....?'

तलवार गर्दन तक पहुँच गई। ठिगनू बड़ी जोर से चीख पड़े-‘‘भैया , जान मत लो।''

‘‘फिर मूँछ दे दे।'' किसी एक ने डपट कर कहा। ठिगनू ने सिर झुका दिया। कहा-‘‘ले लो।''

एक दूसरे नकाब वाले ने उनकी मूँछ पकड़ ली। खींचकर रस्‍सी की तरह तान दी। तीसरा आदमी उस्‍तरा लेकर आगे बढ़ा।

ठिगनू मन ही मन प्रार्थना करने लगे। ‘शंकर जी! मेरी इज्‍जत बचा लो।'

उस्‍तरे वाला आदमी रूक गया। ठिगनू ने अपने मन में कहा-‘धन्‍यवाद भगवान! तुमने मुझे बचा लिया जय शंकर...........।'

‘‘ओए नाटू ! सिर ऊपर उठा ठीक से। वरना मूँछ के साथ-साथ नाक भी कतर दूँगा।'' उस्‍तरे वाले ने कड़ी आवाज में कहा।

ठिगनू फिर निराश हो गए। आशा की किरण धुँधली हो गई। सिर ऊपर उठा दिया। ‘दशरत सुत रामचन्‍द्र , अब तुम्‍हीं मेरी रक्षा करो। बन्‍दूक की नोक पर मूँछ काट रहे हैं ये दुष्‍ट। कुछ चमत्‍कार........।'

तब तक उस्‍तरा चल गया। मूँछ कट गई। ठिगनू सन्‍न रह गए। ‘हे भगवान , तुमने कर दी गड़बड़। फूलमाला चढ़ाना सब बेकार हो गया।'

ठिगनू भगवान पर दोष लगाने लगे। नकाबपोश मूँछ लेकर फरार हो गए। ठिगनू आइने के सामने खड़े थे। दूसरी तरफ की मूँछ सहला रहे थे। तभी बाहर से फिर वही नकाबपोश वाली आवाज आई। ठिगनू चौंक गए - ‘लगता है दुष्‍ट दूसरी तरफ की भी मूँछ लेने आए हैं।'

उन्‍होंने दूसरी तरफ की मूँछ भी काट दी। फिर उसे हाथ में लेकर बाहर आए। गाँव के सभी लोग इकट्‌ठा थे। ठिगनू हिचकिचा रहे थे। उन्‍हें देखकर सारे लोग हँसने लगे। ठिगनू मुँह छिपाने लगे। ठिगनू ने सबको खूब उल्‍लू बनाया था। किन्‍तु आज वे मात खा गए थे। सामने पूरी डाकुओं की पलटन खड़ी थी। सबने नकाब हटा दिया था। लेकिन कपड़े वही पहने थे। पहचानने में देर न लगी।

‘‘कहो काका , कैसी रही ?'' नन्‍दू ने नकाबपाश की आवाज में पूछा और आँखों से इशारा भी किया। वह हँसने लगा।

ठिगनू समझ गए थे। ज्‍यादा घमंड ठीक नहीं होता ,क्‍योंकि अब ठिगनू की मूँछ ठिकाने लग चुकी थी। ठिगनू को यह समझने में देर नहीं लगी कि ''ये शरारत इन्‍हीं बच्‍चों की है।'' वे अपना चेहरा आइने में देखकर मुस्‍करा रहे थे। अब छोटी-छोटी मूँछे उग आईं थीं। वे उन्‍हें सहला रहे थे।

--------------------------------

----

(बाल कहानी)

भुतहा जंगल

 

गाँव में शहर से दो लड़के आए थे। एक का नाम चन्‍दन , दूसरे का रोहित था। दोनों शहर के शोरगुल से ऊबकर गाँव आए थे। उनका घर खण्‍डहर हो गया था। अब उनका इस गाँव में कोई नहीं था। दोनों अकेले थे। उन्‍होंने अपने टूटे-फूटे घर को फिर बनाया। उसी में रहने लगे। उनके पास खाने-पीने का पूरा सामान मौजूद था। शहर से अपना सामान लेकर आए थे।

चंदन और रोहित को हरियाली बहुत पसन्‍द थी। वह रोज खेतों की तरफ टहलने जाते थे। एक दिन वे टहलते हुए दूर निकल गए। रास्‍ते में उन्‍हें रामू काका मिले। उन्‍होंने उन्‍हें उधर जाने से रोका और कहा-‘‘तुम लोग उधर टहलने मत जाया करो। वहाँ बहुत घना जंगल है। लोगों का कहना है , कि वहाँ भूत रहते हैं। इसलिए उधर कोई नहीं जाता। तुम लोग भी मत जाया करो। बस यहीं तक आया करो।''

चन्‍दन और रोहित दोनों बहुत हिम्‍मती थे। वे भूत-प्रेत , चुड़ैल कुछ नहीं मानते थे। उनका कहना था-‘‘यह सब कुछ नहीं होता। बीता हुआ समय ही भूत होता है। समय वापस नहीं आता , इसलिए भूत भी नहीं आ सकता। तुम लोग फालतू में डरते हो।''

रामू काका ने कहा-‘‘बेटा , तुम मानो या न मानो , लेकिन वहाँ नदी के किनारे जंगल में भूत रहता है। तुम जैसे पढ़े-लिखे को कौन समझाए। शहर में यह सब नहीं होता इसलिए ऐसी बातें करते हो। मेरा क्‍या ! मैंने तो अपना फर्ज निभा दिया। आगे तुम्‍हारी मरजी। जो करना हो सो करो।''

चंदन और रोहित वापस लौट आए। वे रात भर सो नहीं सके। उन्‍हें काका की कही बात बार-बार याद आ रही थी। वे सच्‍चाई जानने के लिए बेचैन थे। उन्‍हें काका तथा अन्‍य गाँव वालों की बातों पर विश्‍वास नहीं हो रहा था।

दूसरे दिन चंदन और रोहित जंगल की ओर चल पड़े।वैज्ञानिक युग के बच्‍चे थे। नई-नई खोजें करना चाहते थे। वे चलते चले जा रहे थे। रास्‍ते में उन्‍हें एक व्‍यक्‍ति मिला। उसने उन्‍हें आगे जाने से मना किया , लेकिन वे धुन के पक्‍के थे। उन्‍होंने उसकी एक न सुनीं। आगे बढ़ गए। चलते-चलते उन्‍हें एक नदी मिली। नदी के चारों तरफ सुन्‍दर वन थे। वहाँ का मौसम बड़ा ही सुहावना था। किसी को भी मदहोश कर देने वाला। चंदन और रोहित एक पेड़ के नीचे आराम करने लगे। हवा ठंडी चल रही थी। वे वहीं सो गए।

उनकी आँखें शाम को खुलीं। चारों तरफ सन्‍नाटा छाया था। सूरज डूबने वाला था। वे सोच रहे थे कि यहाँ तो कुछ भी नहीं है। गाँव वाले फालतू मेें घबराते हैं। पता नहीं कितने डरपोक होते हैं। जो करना चाहिए वो नहीं करते हैं। फालतू की अफवाहें फैलाया करते हैं। दोनों यह सोच ही रहे थे कि तभी उन्‍हें एक व्‍यक्‍ति दिखाई पड़ा। वह बहुत डरावना था। भयभीत कर देने वाला था। उसके बड़े-बड़े दाँत , उभरी आँखें , सफेद बाल , काला चेहरा और कटी नाक , सब अजीब सा लग रहा था। उसके कान भी नहीं थे। आश्‍चर्य की बात तो यह थी कि उसके हाथ में दो आदमियों का सिर था। वह कपड़े भी काले पहने था। रोहित यह देखकर घबरा गया।

उसने चन्‍दन से कहा-‘‘भैया! यह भूत ही है। हम लोगों का बच पाना मुश्‍किल है। चलो यहाँ से भाग चलें।''

चन्‍दन ने कहा-‘‘बेवकूफ ! तुम्‍हें अभी कुछ नहीं मालूम। यह भूत नहीं कोई और है। यह तुम्‍हें तब पता चलेगा , जब इनकी पोल खुलेगी।''

दोनों ने उसका पीछा करते-करते वे कहाँ पहुँच गए , उन्‍हें कुछ मालूम नहीं चला।

अरे ये क्‍या! जंगल में इतना सुन्‍दर बंगला। यह किसके लिए बना है ? चन्‍दन यह सोच ही रहा था , कि अचानक भूत उस बंगले में घुस गया। उसके घुसते ही अन्‍दर से एक मोटा आदमी बाहर निकला। उसकी मूँछें बड़ी-बड़ी थीं। उसकी नाक कटी तथा ओठ फटा था। देखने में भयानक था। उसके हाथ में एक बन्‍दूक थी। वह बंगले की चौकीदारी करने निकला था। वह गेट पर खड़ा हो गया। चन्‍दन और रोहित क्‍या करें ? उनकी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। वह बंगले के पीछे पहुँच गए। उन्‍होंने खिड़की से झाँक कर देखा तो देखते ही चौंक पड़े। वहाँ पर उसी तरह का रूप बनाए कई लोग बैठे थे। उसमें कुछ औरतें और कुछ आदमी थे। वे आपस बातें कर रहे थे।

‘‘हम लोगों ने गाँव में अपना दबदबा बना लिया है। कोई भी भूत के डर से इधर नहीं आता। अब हमें किसी से कोई खतरा नहीं। हम लोग स्‍वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं। कई लोगों को हमने कैद कर रखा है। हमें होशियार रहना पड़ेगा। अगर इनमें से एक भी भाग गया , तो हमारी सारी पोल-पट्‌टी खुल जाएगी।'' ये बात उनका लीडर कह रहा था।

दूसरे ने कहा-इन गाँव वालों को हम कैद करके क्‍या करेंगे? फालतू में दो वक्‍त का भोजन देना पड़ता है।'' इस बात का सभी ने समर्थन किया।

उनके लीडर ने कहा-‘‘ठीक है। आज का काम होने के बाद कल हम उन्‍हें खत्‍म कर देंगे।''

यह सुन कर चन्‍दन और रोहित परेशान हो गए। वे उन कैदियों को छुड़ाना चाहते थे। दोनों इसी विषय में सोच रहे थे , तभी उन्‍होंने देखा , वे भूत अपने-अपने बाल , नाक , आँख , दाँत आदि निकाल रहे हैं। दोनों ये देखकर हैरान रह गए अचानक उन्‍हें एक नया चेहरा दिखाई पड़ा। वह जाना पहचाना लग रहा था। आखिर यह कौन है ? कुछ साफ दिखाई नहीं पड़ रहा था। कुछ देर बाद उन्‍होंने उस चेहरे को पहचान लिया। उसे देखकर वे चौंक पड़े। असल में वह उनका पिता था। उनका पिता ही सभी का लीडर था। अपने पिता को इस रूप में देखकर उन्‍हें बहुत दुख हुआ। उनकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था। एक तरफ पिता , दूसरी तरफ देश और उनके गाँव वाले। वे क्‍या करें ? किधर जायें ? अपने पिता से मिल जाएँ या गाँव वालों से सारी बात कह दें ?

चन्‍दन इन्‍हीं दोनों के बीच रात भर झूलता रहा। सुबह हो गई। वे कैदियों को मारने की तैयारी करने लगे। अभी तक चंदन कुछ निर्णय नहीं ले पाया था। उन कैदियों को मारने के लिए लाइन से खड़ा कर दिया गया। अचानक चन्‍दन को अपने भाई की याद आई। उसका भाई वहाँ मौजूद नहीं था। चन्‍दन परेशान होकर इधर-उधर देखने लगा। वह कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा था।

उसी समय उसने गाँव के लोगों को आते देखा। उसकी आँखें अपलक उस झुण्‍ड को निहारती रहीं। वह समझ गया कि रोहित ने ही गाँव वालों को ये सारी जानकारी दी है। देखते ही देखते गाँव वालों ने उन्‍हें पकड़ लिया। उसी समय रोहित पुलिस को लेकर आ गया। पुलिस ने सबको गिरफ्‌तार कर लिया।

रोहित और चंदन को देखकर उनके पिता चौंक पड़े। वे सोचने लगे कि इनको तो कुछ मालूम न था। ये लोग यहाँ कैसे आ गए ? उन्‍हें अपनी आँखों पर विश्‍वास नहीं हो रहा था। उन्‍होंने रोहित से कहा-‘‘रोहित बेटा! तुम लोग यहाँ.....?''

तभी इंस्‍पेक्‍टर ने पूछा-‘‘क्‍या ये आपके बच्‍चे हैं ?''

उनके पिता ने कहा-‘‘हाँ , ये मेरे ही बच्‍चे हैं।'' यह सुनकर इंस्‍पेक्‍टर के कान खड़े हो गए। उसे विश्‍वास नहीं हो रहा था कि भला कोई अपने पिता को पकड़वा सकता है। लेकिन यह सच था। इंस्‍पेक्‍टर ने बच्‍चों से कहा-‘‘तुम लोग बहुत ही साहसी बच्‍चे हो। हमारे देश को तुम जैसे ही बच्‍चों की जरूरत है।''

यह सुनकर उनके पिता की आँखों में आँसू आ गए। वह अपने दोनों बच्‍चों से लिपट गए। उनकी आँखों से आँसू बहने लगे। रोहित और चन्‍दन ने अपने पिता के आँसू पोछे।

उनके पिता ने कहा-‘‘बेटा , तुमने मुझे पकड़वा कर बहुत अच्‍छा काम किया है। मैं गलत काम करता था। लेकिन तुम लोग कभी ऐसा मत करना।'' यह कह कर एक बार फिर उन्‍होंने रोहित और चन्‍दन को अपनी छाती से लगा लिया

--

राम नरेश ‘उज्‍ज्‍वल'
मुंशी खेड़ा,
अमौसी एयरपोर्ट,
लखनऊ-226009

जीवन-वृत्‍त

नाम : राम नरेश ‘उज्‍ज्‍वल‘

पिता का नाम  : श्री राम नरायन

विधा : कहानी, कविता, व्‍यंग्‍य, लेख, समीक्षा आदि

अनुभव : विभिन्‍न पत्र-पत्रिकाओं में लगभग पाँच सौ रचनाओं का प्रकाशन

प्रकाशित पुस्‍तकें

1- ‘चोट्‌टा' (राज्‍य संसाधन केन्‍द्र,उ0प्र0 द्वारा पुरस्‍कृत)
2- ‘अपाहिज़' (भारत सरकार द्वारा राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से पुरस्‍कृत)
3- ‘घुँघरू बोला' (राज्‍य संसाधन केन्‍द्र,उ0प्र0 द्वारा पुरस्‍कृत)
4- ‘लम्‍बरदार'
5- ‘ठिगनू की मूँछ'
6-  ‘बिरजू की मुस्‍कान'
7- ‘बिश्‍वास के बंधन'
8-  ‘जनसंख्‍या एवं पर्यावरण'

सम्‍प्रति : ‘पैदावार‘ मासिक में उप सम्‍पादक के पद पर कार्यरत

सम्‍पर्क : उज्‍ज्‍वल सदन, मुंशी खेड़ा, पो0- अमौसी हवाई 
अड्‌डा, लखनऊ-226009
मोबाइलः 09616586495

ujjwal226009@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. दोनों कहानियां बहुत अच्छी एवं प्रेरक हैं
    सादर

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: राम नरेश ‘उज्‍ज्‍वल' की बाल कहानियाँ
राम नरेश ‘उज्‍ज्‍वल' की बाल कहानियाँ
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2013/10/blog-post_24.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2013/10/blog-post_24.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content